Chapter / Prapathak 22 • Dashati / Sukta 4
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 22 • Dashati / Sukta 4
मा भेम मा श्रमिष्मोग्रस्य सख्ये तव । महत्ते वृष्णो अभिचक्ष्यं कृतं पश्येम तुर्वशं यदुम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम आप के मित्र हैं, इस कारण हम कभी भी श्रम से थके नहीं, कभी भी किसी से डरे नहीं. आप महान हैं. आप की कृपा सराहनीय है. तुर्वश और यदु दोनों ही प्रसन्न दिखाई देते हैं. (१)
EN English Translation
O Indra! We are your friends, that is why we have never been tired of labor, never afraid of anyone. You are great. Your grace is commendable. Both Turvash and Yadu appear happy. (1)
सव्यामनु स्फिग्यं वावसे वृष्ना न दानो अस्य रोषति । मध्वा सम्पृक्ताः सारघेण धेनवस्तूयमेहि द्रवा पिब ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप क्षमतावान हैं. आप बाएं हाथ से ही (आसानी से) सब को शरण दे देते हैं. अत्यंत क्रूर भी आप का कुछ बिगाड़ नहीं सकते. मीठे दूध वाली गायों के समान सुखदायी आप की स्तुति हम करते हैं. आप उन्हीं के समान सुखद हैं. आप जितनी जल्दी हो सके हमारे यज्ञ स्थान पर पधारिए व सोमपान करिए. (२)
EN English Translation
O Indra! You are capable. You give shelter to everyone (easily) with the left hand. Even the most cruel can't do anything to you. We praise you as pleasant as sweet milk cows. You are as pleasant as them. You come to our yajna place as soon as possible and drink soma. (2)
इमा उ त्वा पुरूवसो गिरो वर्धन्तु या मम । पावकवर्णाः शुचयो विपश्चितोऽभि स्तोमैरनूषत ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हमारी स्तुतियां आप का यशवर्धन करें. हमारी स्तुतियां श्रेष्ठ ज्ञानमय हैं. ज्ञानी और तेजस्वी यजमान आप की स्तुति करते हैं. (३)
EN English Translation
O Indra! May our praises bring you laurels. Our praises are of great knowledge. The wise and bright host praises you. (3)
अयँ सहस्रमृषिभिः सहस्कृतः समुद्र इव पप्रथे । सत्यः सो अस्य महिमा गृणे शवो यज्ञेषु विप्रराज्ये ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप समुद्र की भांति विस्तृत हैं. आप हजारों ऋषियों जैसे बलवान हैं. आप सत्यवान व शक्तिमान हैं. ब्रह्मज्ञानी लोगों के निर्देशन में आप की स्तुतियां गाई जाती हैं. (४)
EN English Translation
O Indra! You are as wide as the sea. You are as strong as thousands of sages. You are truthful and powerful. Praises of you are sung under the direction of brahmagyani people. (4)
यस्यायं विश्व आर्यो दासः शेवधिपा अरिः । तिरश्चिदर्ये रुशमे पवीरवि तुभ्येत्सो अज्यते रयिः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! यह सारा विश्व आप का है. आर्य दास की भांति आप की सेवा करते हैं. आप शन्रुओं के अधीश हैं. रश्म और पवि शक्तिमान हो कर भी आप की पूजा करते हैं. (५)
EN English Translation
O Indra! This whole world belongs to you. Arya serves you like a slave. You are the abbot of the saints. Rashmi and Pavi worship you even by being powerful. (5)
तुरण्यवो मधुमन्तं घृतश्चतं विप्रासो अर्कमानृचुः । अस्मे रयिः पप्रथे वृष्ण्यं शवोऽस्मे स्वानास इन्दवः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम आप की अर्चना करते हैं. यजमान ब्राह्मण यज्ञ करते हैं. वे यज्ञ में शहद और ची से भरी हुई आहुतियां व हम हवि रूपी धन देते हैं. सोम प्रसिद्धि प्राप्त करें. (६)
EN English Translation
O Indra! We worship you. The host Brahmins perform yajna. They offer sacrifices filled with honey and chi in the yagna and we give money in the form of havi. Get som fame. (6)
गोमन्न इन्दो अश्ववत्सुतः सुदक्ष धनिव । शुचिं च वर्णमधि गोषु धार्य ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हमें गोवान व अश्ववान बनाइए. आप गाय के दूध में मिल कर पवित्र सफेद रंग प्राप्त करते हैं. (७)
EN English Translation
O Mon! You make us Goans and Horses. You get a holy white color by mixing it in cow's milk. (7)
स नो हरीणां पत इन्दो देवप्सरस्तमः । सखेव सख्ये नर्यो रुचे भव ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हरे हैं. आप देवताओं द्वारा ईप्सिततम (सब से ज्यादा चाहे गए) हैं. आप उसी तरह हम में रुचि लेते हैं, जैसे एक मित्र दूसरे मित्र का सहयोग करने के लिए रुचि लेता है. (८)
EN English Translation
O Mon! You're green. You are the most wanted by the gods. You are interested in us in the same way that one friend takes an interest in cooperating with another friend. (8)
सनेमि त्वमस्मदा अदेवं कं चिदत्रिणम् । साह्वाँ इन्दो परि बाधो अप द्वयुम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप प्राचीन काल से चले आ रहे सुख हमें दीजिए. आप सुख में बाधा पैदा करने वाले शत्रुओं, दोगले व्यवहार वालों व स्वार्थियों का भी नाश कीजिए. (९)
EN English Translation
O Indra! You give us the happiness that has been going on since ancient times. You should also destroy the enemies, those who create obstacles in happiness, those who behave twice and selfish. (9)
अञ्जते व्यञ्जते समञ्जते क्रतुँ रिहन्ति मध्वाभ्यञ्जते । सिन्धोरुऽच्छ्वासे पतयन्तमुक्षणँ हिरण्यपावाः पशुमप्सु गृभ्णते ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! सोमरस में यजमान गाय का दूध मिलाते हैं. उसे पी कर प्रसन्न होते हैं, अनेक प्रकार से उसे अनेक रूपों में तैयार करते हैं. उसे मीठे दूध व सोने जैसे चमकते हुए जल में मिलाते हैं. सोम ऊंचे स्थान से, जल के ऊंचे भाग से गिरते हैं. वे सर्वद्रष्टा हैं. (१०)
EN English Translation
O Mon! In Someras, the hosts add cow's milk. They are happy to drink it, prepare it in many ways in many ways. Mix it in glowing water like sweet milk and gold. Soma falls from a higher place, from a higher part of the water. They are omnipresent. (10)
विपश्चिते पवमानाय गायत मही न धारात्यन्धो अर्षति । अहिर्न जूर्णामति सर्पति त्वचमत्यो न क्रीडन्नसरद्वृषा हरिः ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप सोम के गुण गाइए. सोम ज्ञानी व हरे हैं. वे विशाल धाराएं धारण करते हैं. सांप के केंचुली बदलने की तरह वे अपनी पुरानी छाल बदल देते हैं. वे घोड़े जैसे खेलते हुए द्रोणकलश में जाते हैं. (११)
EN English Translation
O hosts! You sing the virtues of Mon. Som is knowledgeable and green. They hold huge currents. Like a snake changing earthworm, they change their old bark. They go to Dronakalsh playing like a horse. (11)
अग्रेगो राजाप्यस्तविष्यते विमानो अह्नां भुवनेष्वर्पितः । हरिर्घृतस्नुः सुदृशीको अर्णवो ज्योतीरथः पवते राय ओक्यः ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम अग्रगामी हैं, राजा हैं, जल में मिलते हैं और प्रशंसा प्राप्त करते हैं. वे लोकों में दिन के (समय के) मापक, सुंदर व हरे हैं. वे जलवासी, ज्योतिर्मय रथ वाले व धन का भंडार हैं. (१२)
EN English Translation
Soma is the forerunner, the king, meets in the water and receives praise. They are beautiful and green, measuring (time) of the day in the worlds. They are jalvasis, jyotirmaya raths and storehouses of wealth. (12)