Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 24 • Dashati / Sukta 1

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 24

Chapter / Prapathak 24 • Dashati / Sukta 1

12 Mantras Loaded
Mantra 24.1.1

पन्यंपन्यमित्सोतार आ धावत मद्याय । सोमं वीराय शूराय ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! आप सोमरस तैयार करने में लगे हुए हो. आप शूरवीर इंद्र को सोमरस भेंट कीजिए. सोमरस मददायी है. आप जल्दीजल्दी दौड़ कर वह सोमरस इंद्र को भेंट कीजिए. (१)

EN English Translation

O hosts! You are engaged in preparing somers. You present someras to the knight Indra. Someras is intoxicating. You run quickly and present it to Someras Indra. (1)

Mantra 24.1.2

एह हरी ब्रह्मयुजा शग्मा वक्षतः सखायम् । इन्द्रं गीर्भिर्गिर्वणसम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र के घोड़े वाणी के संकेत से ही रथ में जुत जाते हैं. इंद्र हमारे सखा व वाणी से उपास्य हैं. इंद्र के घोड़े उन्हें ले कर यज्ञ में आने की कृपा करें. (२)

EN English Translation

Indra's horses are tied in the chariot only by the sign of speech. Indra is worshipable by our friend and speech. Please take Indra's horses and come to the yagna. (2)

Mantra 24.1.3

पाता वृत्रहा सुतमा घा गमन्नारे अस्मत् । नि यमते शतमूतिः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप वृत्रासुर हंता व सोमपायी हैं. आप दुश्मनों को दूर भगाने व हमारे यज्ञ में अवश्य पधारने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O Indra! You are Vritrasur Hanta and Sompayi. Please drive away the enemies and definitely come to our yagna. (3)

Mantra 24.1.4

आ त्वा विशन्त्विन्दवः समुद्रमिव सिन्धवः । न त्वामिन्द्राति रिच्यते ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप के अतिरिक्त और कोई देव श्रेष्ठ नहीं हैं. आप को सोमरस वैसे ही प्राप्त हो, जैसे समुद्र को नदियां प्राप्त होती हैं. (४)

EN English Translation

O Indra! There is no god superior to you. May you receive somers just as the sea receives rivers. (4)

Mantra 24.1.5

विव्यक्थ महिना वृषन्भक्षँ सोमस्य जागृवे । य इन्द्र जठरेषु ते ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप जाग्रत व शक्तिमान हैं. सोम के कारण आप की ख्याति बहुत व्यापक है. आप के जठर (पेट) में पहुंचा हुआ सोम भी प्रशंसा प्राप्त करता है. (५)

EN English Translation

O Indra! You are awake and powerful. Due to Mon, your reputation is very wide. The SOM reached in your stomach also receives praise. (5)

Mantra 24.1.6

अरं त इन्द्र कुक्षये सोमो भवतु वृत्रहन् । अरं धामभ्य इन्दवः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप ने वृत्रासुर का हनन किया. हम ने आप को जो सोमरस भेंट किया, वह आप के लिए भरपूर हो. वह सोमरस अन्य देवताओं के लिए भी भरपूर हो. (६)

EN English Translation

O Indra! You violated Vritrasura. May the somerus we have presented to you be abundant for you. May that Someras be plentiful to other gods too. (6)

Mantra 24.1.7

जराबोध तद्विविड्ढि विशेविशे यज्ञियाय । स्तोमँ रुद्राय दृशीकम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप को प्रार्थनाओं से प्रज्वलित किया जाता है. आप बारबार यजमानों के कल्याण के लिए यज्ञ मंडप में प्रकट होने की कृपा कीजिए. यजमान रुद्र के लिए अच्छे स्तोत्र बोले. (७)

EN English Translation

O agni! You are ignited by prayers. Please again and again appear in the Yagya Mandap for the welfare of the hosts. The host spoke good hymns for Rudra. (7)

Mantra 24.1.8

स नो महाँ अनिमानो धूमकेतुः पुरुश्चन्द्रः । धिये वाजाय हिन्वतु ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप की ध्वजा बहुत ही धूम्रमय (धुएं वाली) है. आप महान व आनंददायी हैं. आप हमें बौद्धिक वैभव प्रदान करने की कृपा कीजिए. (८)

EN English Translation

O agni! Your flag is very smokey. You are great and enjoyable. Please give us intellectual splendour. (8)

Mantra 24.1.9

स रेवाँ इव विश्पतिर्दैव्यः केतुः श‍ृणोतु नः । उक्थैरग्निर्बृहद्भानुः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप विश्वपालक, दिव्य, दूरदर्शी व राजा जैसे हैं. आप वाणी से की गई हमारी स्तुति को सुनने की कृपा कीजिए. (९)

EN English Translation

O agni! You are like a philosopher, a divine, a visionary and a king. Please listen to our praise made by speech. (9)

Mantra 24.1.10

तद्वो गाय सुते सचा पुरुहूताय सत्वने । शं यद्गवे न शाकिने ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! आप इंद्र के लिए एकत्रित हो कर प्रार्थनाएं गाइए. इंद्र को स्तोत्र ऐसे प्रिय लगते हैं, जैसे गायों को घास. (१०)

EN English Translation

O hosts! You gather and sing prayers for Indra. Indra loves hymns like grass to cows. (10)

Mantra 24.1.11

न घा वसुर्नि यमते दानं वाजस्य गोमतः । यत्सीमुपश्रवद्गिरः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! स्तुति से भरी हुई हमारी वाणियां जब आप के समीप पहुंचती हैं तो आप यजमान को धनवान और गोवान बनाने में नहीं चूकते हैं. (११)

EN English Translation

O Indra! When our words full of praise reach you, you do not fail to make the host rich and goan. (11)

Mantra 24.1.12

कुवित्सस्य प्र हि व्रजं गोमन्तं दस्युहा गमत् । शचीभिरप नो वरत् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! चोर व डाकू जो गाएं चुराते हैं, आप उन गायों को अपने अधीन कर लेते हैं. आप उन गायों से हमें गोवान बना देते हैं. (१२)

EN English Translation

O Indra! Thieves and robbers who steal cows, you subjugate those cows. You make us Goan from those cows. (12)