Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 3 • Dashati / Sukta 5

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 3

Chapter / Prapathak 3 • Dashati / Sukta 5

10 Mantras Loaded
Mantra 3.5.1

यो राजा चर्षणीनां याता रथेभिरध्रिगुः । विश्वासां तरुता पृतनानां ज्येष्ठं यो वृत्रहा गृणे ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप मनुष्यों के राजा हैं. आप के रथ की गति की कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है. आप शत्रुओं की सेना और वृत्रासुर को मारने वाले हैं. हम सर्वश्रेष्ठ इंद्र की स्तुति करते हैं. (१)

EN English Translation

O Indra! You are the king of men. No one can match the speed of your chariot. You are going to kill the army of enemies and Vritrasura. We praise the best Indra. (1)

Mantra 3.5.2

यत इन्द्र भयामहे ततो नो अभयं कृधि । मघवञ्छग्धि तव तन्न ऊतये वि द्विषो वि मृधो जहि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! जिस से हम डरें आप उसी से हमें निडर बनाइए. हमें अभय दान दीजिए. हमारे शत्रुओं को और हमें मारने वालों को आप नष्ट कीजिए. (२)

EN English Translation

O Indra! Make us fearless with what we are afraid of. Give us abhaya charity. Destroy our enemies and those who killed us. (2)

Mantra 3.5.3

वास्तोष्पते ध्रुवा स्थूणाँ सत्रँ सोम्यानाम् । द्रप्सः पुरां भेत्ता शश्वतीनामिन्द्रो मुनीनाँ सखा ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप घर के स्वामी हैं. हमारे घर के खंभे व सोम यज्ञ करने वालों का शरीर मजबूत हो. सोम पीने वाले राक्षसों की बहुत सी नगरियां उजाड़ने वाले इंद्र हम ऋषियों के मित्र हों. (३)

EN English Translation

O Indra! You are the master of the house. The pillars of our house and the body of those who perform Som Yagya should be strong. Indra, who destroys many cities of demons who drink Soma, is a friend of us sages. (3)

Mantra 3.5.4

बण्महाँ असि सूर्य बडादित्य महाँ असि । महस्ते सतो महिमा पनिष्टम मह्ना देव महाँ असि ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप प्रेरणा देने वाले, बहुत तेजस्वी, अदिति के पुत्र व बहुत बलशाली हैं. हम सच कहते हैं कि आप बहुत महान हैं. (४)

EN English Translation

O Indra! You are inspiring, very stunning, Aditi's son and very strong. We tell the truth that you are very great. (4)

Mantra 3.5.5

अश्वी रथी सुरूप इद्गोमाँ यदिन्द्र ते सखा । श्वात्रभाजा वयसा सचते सदा चन्द्रैर्याति सभामुप ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! जो आप को अपना मित्र बना लेता है, वह बहुत सुंदर रूप वाला हो जाता है. वह बहुत घोड़ों वाला हो जाता है. वह बहुत रथों वाला हो जाता है. वह बहुत गायों वाला हो जाता है. वह बहुत अन्न, धन वाला हो जाता है. वह सदा अच्छे वस्त्रों और आभूषणों से तैयार हो कर सभा में जाता है. (५)

EN English Translation

O Indra! The one who makes you his friend becomes very beautiful. He gets very horse-ed. He becomes very charioted. He becomes very cowy. He becomes very rich, rich. He always goes to the meeting dressed in good clothes and ornaments. (5)

Mantra 3.5.6

यद्द्याव इन्द्र ते शतँ शतं भूमीरुत स्युः । न त्वा वज्रिन्त्सहस्रँ सूर्या अनु न जातमष्ट रोदसी ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! स्वर्गलोक सौ गुना हो जाए तो भी आप की बराबरी नहीं कर सकता. भूमिलोक (पृथ्वीलोक) सौ गुना हो जाए तो भी आप के समान नहीं हो सकता. हे वज्रधारी इंद्र! सौ सूर्य भी आप को प्रकाशित नहीं कर सकते. बाद में होने वाले भी आप की बराबरी नहीं कर सकते यानी आप के सामने कोई कुछ नहीं है. आप ही सब से बड़े हैं. (६)

EN English Translation

O Indra! Even if heaven becomes a hundred times, you cannot match you. Even if the land is a hundred times, it cannot be like you. O Vajradhari Indra! A hundred suns can't even illuminate you. Even those who happen later cannot match you, that is, there is nothing in front of you. You are the biggest. (6)

Mantra 3.5.7

यदिन्द्र प्रागपागुदग्न्यग्वा हूयसे नृभिः । सिमा पुरू नृषूतो अस्यानवेऽसि प्रशर्ध तुर्वशे ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण सभी दिशाओं से मनुष्य आप को सहायता के लिए बुलाते हैं. आप शत्रुओं का नाश करने वाले हैं. अनु और तुर्वश के लिए स्तुतियों से आप को बुलाया जाता है. (७)

EN English Translation

O Indra! Humans from all directions east, west, north and south call you for help. You are going to destroy enemies. You are called by praises for Anu and Turvash. (7)

Mantra 3.5.8

कस्तमिन्द्र त्वा वसवा मर्त्यो दधर्षति । श्रद्धा हि ते मघवन्पार्ये दिवि वाजी वाजँ सिषासति ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप सब को बसाने वाले हैं. आप को कौन डरा सकता है. आप के प्रति जो यजमान श्रद्धालु होता है, वह दुःख से पार होने पर भी हवि देने की इच्छा रखता है. (८)

EN English Translation

O Indra! You are going to settle everyone. Who can scare you? The host who is a devotee towards you wishes to give havi even when he overcomes sorrow. (8)

Mantra 3.5.9

इन्द्राग्नी अपादियं पूर्वागात्पद्वतीभ्यः । हित्वा शिरो जिह्वया रारपच्चरत्त्रिँशत्पदा न्यक्रमीत् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! बिना पैरों वाली उषा पैरों वाली जनता से पहले आ जाती हैं. सिर न होने पर भी जीभ से सब को प्रेरणा देती हुई एक दिन में तीस मुहूर्तो को पार कर जाती हैं. (९)

EN English Translation

O Indra! O agni! Usha with no feet comes before the people with feet. Even if there is no head, inspiring everyone with the tongue, she crosses thirty muhurats in a day. (9)

Mantra 3.5.10

इन्द्र नेदीय एदिहि मितमेधाभिरूतिभिः । आ शं तम शं तमाभिरभिष्टिभिरा स्वापे स्वापिभिः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हमारी यज्ञशाला बहुत नजदीक (पास) है. आप बुद्धिमानों और रक्षा की इच्छा रखने वालों के साथ पधारिए. आप बहुत सुखदायी हैं. आप बहुत शांतिदायी व बंधु हैं. आप अवश्य पधारिए. (१०)

EN English Translation

O Indra! Our yagyashala is very close( nearby). Come with the wise and those who want to protect. You are very happy. You are very peaceful and a brother. You must come. (10)