Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 3 • Dashati / Sukta 6

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 3

Chapter / Prapathak 3 • Dashati / Sukta 6

10 Mantras Loaded
Mantra 3.6.1

इत ऊती वो अजरं प्रहेतारमप्रहितम् । आशुं जेतारँ हेतारँ रथीतममतूर्तं तुग्रियावृधम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप बूढ़े नहीं होते. आप शत्रुओं को मारने वाले हैं. आप जल्दी विजय पाने वाले हैं. आप बहुत तेज गति वाले हैं. आप जल्दी यज्ञ में जाने वाले हैं. आप अच्छे रथ चलाने वाले हैं. आप जल को बढ़ाने वाले हैं. हे यजमानो! ऐसे इंद्र को आप अपनी रक्षा के लिए बुलाइए. (१)

EN English Translation

O Indra! You are not old. You are going to kill enemies. You are going to win soon. You are very fast paced. You are going to go to the yagna soon. You are going to drive good chariots. You are going to increase water. O hosts! Call such Indra to protect you. (1)

Mantra 3.6.2

मो षु त्वा वाघतश्च नारे अस्मन्नि रीरमन् । आरात्ताद्वा सधमादं न आ गहीह वा सन्नुप श्रुधि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! यज्ञ करने वाले भी आप को हम से दूर न कर सकें. आप दूर रह कर भी हमारे पास जल्दी आइए. आप यहीं रह कर हमारी स्तुतियां सुनिए. (२)

EN English Translation

O Indra! Even those who perform yajna cannot take you away from us. Come to us quickly even if you stay away. Stay here and listen to our praises. (2)

Mantra 3.6.3

सुनोत सोमपाव्ने सोममिन्द्राय वज्रिणे । पचता पक्तीरवसे कृणुध्वमित्पृणन्नित्पृणते मयः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ करने वालो! वज्रधारी इंद्र के लिए सोमरस निचोड़ो. इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पुरोडाश (भोग) पकाइए (बनाइए). यजमान की प्रसन्नता के लिए इंद्र स्वयं हवि ग्रहण करते हैं. (३)

EN English Translation

O one who performs yajna! Squeeze someras for vajradhari Indra. Cook purodash (bhog) to please Indra. For the happiness of the host, Indra himself takes havi. (3)

Mantra 3.6.4

यः सत्राहा विचर्षणिरिन्द्रं तँ हूमहे वयम् । सहस्रमन्यो तुविनृम्ण सत्पते भवा समत्सु नो वृधे ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप शत्रुओं का वध करने वाले हैं. आप सब को देखने वाले हैं. हम स्तुतियों से आप को बुलाते हैं. आप क्रोध वाले, बहुत धन वाले व सज्जनों के पालक हैं. आप युद्धों में हमारा यश बढ़ाइए. (४)

EN English Translation

O Indra! You are going to kill enemies. You're going to see everyone. We call you by praise. You are angry, very rich and the guardian of gentlemen. You increase our glory in wars. (4)

Mantra 3.6.5

शचीभिर्नः शचीवसू दिवानक्तं दिशस्यतम् । मा वाँ रातिरुप दसत्कदा च नास्मद्रातिः कदा च न ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! आप अपने कर्म को ही धन मानने वाले हैं. आप अपनी शक्ति से दिनरात हमारी इच्छाएं पूरी कीजिए. आप का दान कभी कम नहीं होता. आप के ही दान की तरह हमारे दान भी कभी कम न हों. (५)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You are going to consider your karma as wealth. You fulfill our wishes day and night with your power. Your donation never diminishes. Like your own donations, our donations should never be reduced. (5)

Mantra 3.6.6

यदा कदा च मीढुषे स्तोता जरेत मर्त्यः । आदिद्वन्देत वरुणं विपा गिरा धर्त्तारं विव्रतानाम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

जब कभी हवि दाता यजमान के लिए मनुष्य प्रार्थना करे तब विशेष रक्षा करने वाली प्रार्थनाओं से वरुण देवता की स्तुति करे. वे वरुण पापों को दूर करने वाले व अनेक प्रकार के कर्मो को धारण करने वाले हैं. (६)

EN English Translation

Whenever a person prays for the Swami Host, praise the God Varuna with special protective prayers. He is the remover of Varuna sins and the one who wears many types of deeds. (6)

Mantra 3.6.7

पाहि गा अन्धसो मद इन्द्राय मेध्यातिथे । यः सम्मिश्लो हर्योर्यो हिरण्यय इन्द्रो वज्री हिरण्ययः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप यज्ञ में मेहमान बनने वाले हैं. आप सोमरस पी कर, प्रसन्न हो कर हमारी गायों की रक्षा कीजिए. आप हरि नामक घोड़े को रथ में जोतते हैं. आप वज्र धारण करने वाले, सुंदर, हित साधने वाले और सुनहरे रथ वाले हैं. (७)

EN English Translation

O Indra! You are going to be a guest in the yagna. You drink someras, please protect our cows. You plough a horse called Hari in a chariot. You are a vajra-wearing, beautiful, selfish and golden chariot. (7)

Mantra 3.6.8

उभयँ श‍ृणवच्च न इन्द्रो अर्वागिदं वचः । सत्राच्या मघवान्त्सोमपीतये धिया शविष्ठ आ गमत् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप हमारे दोनों ही प्रकार के वचन पास आ कर सुनिए. सब की प्रार्थना सुन कर यहां पधारिए और प्रसन्न होइए. हे इंद्र! आप बलवान व धनवान हैं. सोमपान के लिए आप यहां पधारिए. (८)

EN English Translation

O Indra! You come and listen to both our words. Listen to everyone's prayers and come here and be happy. O Indra! You are strong and rich. Come here for sompan. (8)

Mantra 3.6.9

महे च न त्वाद्रिवः परा शुल्काय दीयसे । न सहस्राय नायुताये वज्रिवो न शताय शतामघ ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप वज्र धारण करने वाले हैं. बहुत से धन के बदले भी मैं आप को नहीं छोड़ सकता हूं. हजार के बदले भी आप को नहीं बेचा जा सकता. अपार धन के बदले भी आप को नहीं बेचा जा सकता. (९)

EN English Translation

O Indra! You are going to wear thunderbolts. Even in exchange for a lot of money, I can't leave you. You can't be sold even for a thousand. You cannot be sold even in exchange for immense money. (9)

Mantra 3.6.10

वस्याँ इन्द्रासि मे पितुरुत भ्रातुरभुञ्जतः । माता च मे छदयथः समा वसो वसुत्वनाय राधसे ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप हमारे पिता से भी ज्यादा धन वाले हैं. पालन न करने वाले हमारे भाई से भी ज्यादा धनवान हैं. आप हमारी मां के समान हैं. मुझे धनवान, अन्नवान और यशवान बनाइए. (१०)

EN English Translation

O Indra! You are richer than our father. Those who do not follow are richer than our brothers. You are like our mother. Make me rich, rich and famous. (10)