Chapter / Prapathak 3 • Dashati / Sukta 9
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 3 • Dashati / Sukta 9
असावि देवं गोऋजीकमन्धो न्यस्मिन्निन्द्रो जनुषेमुवोच । बोधामसि त्वा हर्यश्व यज्ञैर्बोधा न स्तोममन्धसो मदेषु ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हम ने तेजस्वी गाय के दूध से सोमरस तैयार किया है. ऐसा सोमरस इंद्र को स्वभाव से ही बहुत पसंद आता है. आप इस सोमरस को पी कर मस्त हो जाइए, प्रसन्न हो जाइए. हमारी प्रार्थनाओं पर खासतौर से ध्यान देने की कृपा कीजिए. (१)
EN English Translation
We have prepared somers from the milk of the stunning cow. Such somersa indra likes very much by nature. You drink this someras and get cool, be happy. Please pay special attention to our prayers. (1)
योनिष्ट इन्द्र सदने अकारि तमा नृभिः पुरूहूत प्र याहि । असो यथा नोऽविता वृधश्चिद्ददो वसूनि ममदश्च सोमैः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप को बैठाने के लिए हम ने खास यज्ञ वेदिका तैयार की है. आप मरुतों के साथ पधारिए. आप सब उस स्थान पर विराजिए. आप हमारे रक्षक व हमारे पालक हैं. आप हमें कई तरह के धन दीजिए. आप सोमरस पी कर प्रसन्न होइए. (२)
EN English Translation
O Indra! We have prepared a special yagya vedika to make you sit. You come with the Maruts. You all sit in that place. You are our protector and our guardian. You give us a lot of money. Please be happy to drink somers. (2)
अदर्दरुत्समसृजो वि खानि त्वमर्णवान्बद्बधानाँ अरम्णाः । महान्तमिन्द्र पर्वतं वि यद्वः सृजद्धारा अव यद्दानवान्हन् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप ने बादलों का जल निकालने के लिए खासतौर पर दरवाजों को (रास्तों को) बनाया है, जिस से बादलों को भेद कर पानी पाया जा सके. आप पानी के रास्ते की सब बाधाओं को दूर करते हैं. आप की कृपा से बहुत जल धाराएं बही हैं. आप ने राक्षसों का नाश किया है. (३)
EN English Translation
O Indra! You have specially made doors (paths) to remove the water of the clouds, from which water can be found by penetrating the clouds. You remove all obstacles in the way of water. By your grace, there are many streams of water. You have destroyed demons. (3)
सुष्वाणास इन्द्र स्तुमसि त्वा सनिष्यन्तश्चित्तुविनृम्ण वाजम् । आ नो भर सुवितं यस्य कोना तना त्मना सह्यामा त्वोताः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप बहुत धन देने वाले हैं. सोमरस निचोड़ने वाले यमराज आप की स्तुति करते हैं. पुरोडाश पकाने वाले यजमान आप की स्तुति करते हैं. आप हमें हमारा चाहा गया धन दीजिए. हम आप से शक्ति पा कर बहुत धन पाते हैं. (४)
EN English Translation
O Indra! You are going to give a lot of money. Yamraj, who squeezes somers, praises you. The hosts who cook purodash praise you. You give us our desired money. We get a lot of money by getting power from you. (4)
जगृह्मा ते दक्षिणमिन्द्र हस्तं वसूयवो वसुपते वसूनाम् । विद्मा हि त्वा गोपतिँ शूर गोनामस्मभ्यं चित्रं वृषणँ रयिन्दाः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप बहुत धनवान हैं. हम धन बल की कामना करते हैं. अतः आप का दाहिना हाथ ग्रहण करते हैं. हम जानते हैं कि आप गौओं के स्वामी हैं. आप हमें हमारी इच्छा पूरी करने वाले अनेक धन दीजिए. (५)
EN English Translation
O Indra! You are very rich. We wish for money power. So take your right hand. We know you are the master of cows. You give us many money to fulfill our wishes. (5)
इन्द्रं नरो नेमधिता हवन्ति यत्पार्या युनजते धियस्ताः । शूरो नृषाता श्रवसश्च काम आ गोमति व्रजे भजा त्वं नः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! युद्ध और संकट के समय में युद्ध करने वाले मनुष्य युद्ध में (और यज्ञ में) आप को सहायता के लिए बुलाते हैं. आप शूरवीर व धनदाता हैं. आप गायों और पशूओं के बाड़े में हमें पहुंचा दीजिए, ताकि हम अन्न, धन व बल तीनों का लाभ पा सकें. (६)
EN English Translation
O Indra! In times of war and crisis, people who fight call you for help in war (and in yagya). You are a knight and a giver. You bring us to the enclosure of cows and animals, so that we can get the benefit of food, money and strength. (6)
वयः सुपर्णा उप सेदुरिन्द्रं प्रियमेधा ऋषयो नाधमानाः । अप ध्वान्तमूर्णुहि पूर्धि चक्षुर्मुमुग्ध्या३स्मान्निधयेव बद्धान् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
अच्छे पंखों वाली चिड़िया के समान यज्ञ से प्रेम रखने वाली सूर्य की किरणें इंद्र तक पहुंचती हैं. हे इंद्र! आप अब अंधेरे को दूर कीजिए. आप आंखों को प्रकाश से भर दीजिए. आप रस्सी से बंधे हुए के समान हम को उन बंधनों से छुड़ाइए. (७)
EN English Translation
Like a bird with good wings, the rays of the sun, which loves yajna, reach Indra. O Indra! You remove the darkness now. Fill your eyes with light. You get us out of those shackles like you are tied to a rope. (7)
नाके सुपर्णमुप यत्पतन्तँ हृदा वेनन्तो अभ्यचक्षत त्वा । हिरण्यपक्षं वरुणस्य दूतं यमस्य योनौ शकुनं भुरण्युम् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सूर्य! आप पक्षी की तरह आकाश में उड़ने वाले हैं. आप वेग वाले हैं. आप सब का पालनपोषण करने वाले हैं. वरुण के दूत हैं. आप को लोग मन से स्नेह करते हैं (चाहते हैं). आप को लोग अग्ने के उत्पत्ति स्थान अंतरिक्ष में पक्षी की तरह उड़ते हुए देखते हैं. (८)
EN English Translation
O sun! You are going to fly in the sky like a bird. You're velocity. You are going to nurture everyone. Varuna has an emissary. You are loved by people (want to). You see people flying like a bird in the space of agni' origin. (8)
ब्रह्म जज्ञानं प्रथमं पुरस्ताद्वि सीमतः सुरुचो वेन आवः । स बुध्न्या उपमा अस्य विष्ठाः सतश्च योनिमसतश्च विवः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
वेन गंधर्व पैदा हुए. उन्होंने सब से पहले उत्पन्न होने वाले ब्रह्मतेज का उपदेश किया. उस तेज से सब को प्रकाशित किया. उन्होंने खासतौर पर उस तेज को अंतरिक्ष में स्थापित किया. जो पैदा हो चुके और जो पैदा होंगे, उन सब का कारण भी वही ब्रह्मतेज है. (९)
EN English Translation
Wayne Gandharva was born. He preached the brahmatej that arises first of all. Illuminated all by that fast. He especially installed that fast in space. The same Brahmatej is also the cause of all those who have been born and those who will be born. (9)
अपूर्व्या पुरुतमान्यस्मै महे वीराय तवसे तुराय । विरप्शिने वज्रिणे शन्तमानि वचाँस्यास्मै स्थविराय तक्षुः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप महान वीर व बलवान हैं. आप जल्दी काम करने वाले हैं. आप पूजनीय व वज्रधारी हैं. आप के लिए यजमान बहुत सी सुखदायी स्तुतियां गा रहे हैं. (१०)
EN English Translation
O Indra! You are great brave and strong. You are going to work quickly. You are revered and vajradhari. The host is singing many happy praises for you. (10)