Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 4 • Dashati / Sukta 8

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 4

Chapter / Prapathak 4 • Dashati / Sukta 8

8 Mantras Loaded
Mantra 4.8.1

आ ते अग्न इधीमहि द्युमन्तं देवाजरम् । युद्ध स्या ते पनीयसी समिद्दीदयति द्यवीषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप अजर (बुढ़ापे से मुक्त) हैं. आप प्रकाशमान हैं. हम आप को प्रज्वलित करते हैं. आप स्वर्गलोक को प्रकाशित करते हैं. आप उपासकों को भरपूर धन दीजिए. (१)

EN English Translation

O agni! You are ajar (free from old age). You are shining. We ignite you. You illuminate paradise. You give plenty of money to the worshippers. (1)

Mantra 4.8.2

आग्निं न स्ववृक्तिभिर्होतारं त्वा वृणीमहे । शीरं पावकशोचिषं वि वो मदे यज्ञेषु स्तीर्णबर्हिषं विवक्षसे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! अच्छी प्रार्थनाओं से आप को हवि दी जाती है. यज्ञ में आप के लिए कुश का आसन बिछाया जाता है. आप सर्वत्र मौजूद हैं. आप प्रकाशमान व महान हैं. हम विशेष प्रसन्नता के साथ आप की उपासना करते हैं. (२)

EN English Translation

O agni! You are given strength with good prayers. Kush's seat is laid for you in the yajna. You are everywhere. You are bright and great. We worship you with special pleasure. (2)

Mantra 4.8.3

महे नो अद्य बोधयोषो राये दिवित्मती । यथा चिन्नो अबोधयः सत्यश्रवसि वाय्ये सुजाते अश्वसूनृते ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! आप पहले भी हमें जाग्रत करती रही हैं. आप हमें अब भी जाग्रत कीजिए. आप धनप्राप्ति के लिए हमें जाग्रत कीजिए. आप प्रकाशयुक्त और श्रेष्ठ विधि (अच्छी तरह) से उत्पन्न हैं. आप वय के पुत्र सत्यश्रवा पर कृपा दृष्टि रखिए. (३)

EN English Translation

O Usha! You have been waking us up before. You still wake us up. You wake us up to get money. You are illuminated and produced by the best method (well). Please keep an eye on Satyashrava, the son of your age. (3)

Mantra 4.8.4

भद्रं नो अपि वातय मनो दक्षमुत क्रतुम् । अथा ते सख्ये अन्धसो वि वो मदे रणा गावो न यवसे विवक्षसे ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! सोमरस से हमारा मन प्रसन्न हो जाता है. आप हमारे प्रसन्न मन को बल दीजिए. क्रियाशील बनाने की कृपा कीजिए. आप हमें हितकारी शक्ति दीजिए. श्रेष्ठ बनाइए. आप हमें मित्रता के लिए प्रेरित कीजिए. हमारा आप से वैसा ही सखा भाव हो जाए, जैसा गाय का घास से हो जाता है. (४)

EN English Translation

O Mon! Our mind becomes happy with Someras. You give strength to our happy mind. Please make it active. You give us beneficial power. Make the best. You inspire us to be friends. Let us have the same feeling with you as a cow gets from grass. (4)

Mantra 4.8.5

क्रत्वा महाँ अनुष्वधं भीम आ वावृते शवः । श्रिय ऋष्व उपाकयोर्नि शिप्री हरिवां दधे हस्तयोर्वज्रमायसम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप भीम (भीषण बलवान) हैं. फिर भी आप सोमरस का पान कर के अपने बल की बढ़ोतरी करते हैं. आप सुंदर हैं. आप सिर पर अच्छी पगड़ी धारते हैं. आप रथ में घोड़ों को जोतते हैं. आप दाएं हाथ में वज्र को कड़े की भांति धारण करते हैं. (५)

EN English Translation

O Indra! You are Bhim (fiercely strong). Still, you increase your strength by drinking someras. You are cute. You hold a good turban on the head. You till horses in the chariot. You hold the thunderbolt in the right hand like a stiff. (5)

Mantra 4.8.6

स घा तं वृषणँ रथमधि तिष्ठाति गोविदम् । यः पात्रँ हारियोजनं पूर्णमिन्द्रा चिकेतति योजा न्विन्द्र ते हरी ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप गायों को जानने वाले (गोविद) हैं. आप रथ में विराजते हैं. आप का रथ शक्तिशाली है. आप अपने घोड़ों को रथ में जोतिए. आप हमारी मनोकामनाएं पूरी करने की कृपा कीजिए. (६)

EN English Translation

O Indra! You are the one who knows cows (Govid). You sit in the chariot. Your chariot is powerful. You plough your horses in the chariot. Please fulfill our wishes. (6)

Mantra 4.8.7

अग्निं तं मन्ये यो वसुरस्तं यं यन्ति धेनवः । अस्तमर्वन्त आशवोऽस्तं नित्यासो वाजिन इषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप बादलों में घर की तरह रहते हैं. आप की ओर यज्ञ स्थान में गाएं आती हैं. आप की ओर तीव्र गति से घोड़े आते है. आप की ओर हवि वाले यजमान आते हैं. हम आप की उपासना करते हैं. आप यजमानों को भरपूर अन्न प्रदान करने की कृपा कीजिए. (७)

EN English Translation

O agni! You live like home in the clouds. Cows come towards you in the place of sacrifice. Horses come towards you at a fast pace. The hosts of the havi come towards you. We worship you. Please provide plenty of food to the hosts. (7)

Mantra 4.8.8

न तमँहो न दुरितं देवासो अष्ट मर्त्यम् । सजोषसो यमर्यमा मित्रो नयति वरुणो अति द्विषः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवताओ! आप मनुष्यों को प्रगति की राह पर बढ़ाते हैं. अर्यमा, मित्र और वरुण दुराचारियों को दूर करते हैं. आप की कृपा से मनुष्य पापों से दूर रहता है. आप की कृपा से मनुष्य की दुर्गति नहीं हो पाती है. (८)

EN English Translation

O gods! You put humans on the path of progress. Aryama, Mitra and Varun remove the miscreants. By your grace, man stays away from sins. By your grace, human beings are not spoiled. (8)

卐 HinduText AI