Chapter / Prapathak 5 • Dashati / Sukta 7
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 5 • Dashati / Sukta 7
प्र सेनानीः शूरो अग्रे रथानां गव्यन्नेति हर्षते अस्य सेना । भद्रान्कृण्वन्निन्द्रहवान्त्सखिभ्य आ सोमो वस्त्रा रभसानि दत्ते ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप सेनानायक व वीर हैं. आप यजमान के लिए गौ आदि धनों को देने की इच्छा रखते हैं. आप रथ के आगेआगे चलते हैं. आप को देख कर सेना का हौसला बढ़ता है. आप मित्रों और यजमानों के लिए इंद्र की प्रार्थनाओं को कल्याणकारी बनाते हैं. आप तेजस्वी हैं. (१)
EN English Translation
O Mon! You are a commander and a hero. You wish to give money like cow etc. for the host. You walk ahead of the chariot. Seeing you boosts the morale of the army. You make Indra's prayers welfare for friends and hosts. You are stunning. (1)
प्र ते धारा मधुमतीरसृग्रन्वारं यत्पूतो अत्येष्यव्यम् । पवमान पवसे धाम गोनां जनयन्त्सूर्यमपिन्वो अर्कैः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! जब आप भेड़ों की ऊन को पार कर के छनते हुए कलश में जाते हैं तब आप की धाराएं आनंद बरसाती हैं. पवित्र हो कर आप तेजस्वी सूर्य देव की तरह चमकने लगते हैं. (२)
EN English Translation
O Mon! When you cross the wool of the sheep and go to the filtering urn, then your streams bring joy. By becoming pure, you start shining like a bright sun god. (2)
प्र गायताभ्यर्चाम देवान्त्सोमँ हिनोत महते धनाय । स्वादुः पवतामति वारमव्यमा सीदतु कलशं देव इन्दुः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! हम सोम व अन्य देवताओं की स्तुति करें. हम बहुत धन पाने की इच्छा से अपनी स्तुतियों से सोम को प्रेरित करें. भेड़ के बालों से बनी छलनी से इस सोमरस को छानें. वह घढड़ों में भरा रहे. (३)
EN English Translation
O hosts! Let us praise Soma and other gods. Let us inspire Som with our praises with the desire to get a lot of money. Filter this somerus with a sieve made of sheep's hair. He was full of pots. (3)
प्र हिन्वानो जनिता रोदस्यो रथो न वाजँ सनिषन्नयासीत् । इन्द्रं गच्छन्नायुधा सँशिशानो विश्वा वसु हस्तयोरादधानः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक को उत्पन्न करने वाले हैं. वे दोनों लोकों को गति देने वाले हैं. वे तेजी से इंद्र के पास जाते हैं. वे यजमानों को बहुत वैभव देने के लिए आते हैं. (४)
EN English Translation
Soma is the Creator of heaven and earth. They are going to speed up both the worlds. They quickly go to Indra. They come to give a lot of glory to the hosts. (4)
तक्षद्यदी मनसो वेनतो वाग्ज्येष्ठस्य धर्मं द्युक्षोरनीके । आदीमायन्वरमा वावशाना जुष्टं पतिं कलशे गाव इन्दुम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
स्तुति उन्नति की भावना लिए व विचारों से प्रेरित होती है. उपासकों की स्तुतियां यज्ञों में देवताओं का गुणगान करती हैं. इस प्रकार तैयार कर के सोमरस में गायों का दूध मिलाया जाता है. यह सोमरस सब के लिए बहुत पौष्टिक होता है. (५)
EN English Translation
Praise is inspired by the feeling of progress and thoughts. Praises of worshippers praise the gods in yagyas. In this way, the milk of cows is added to the somers. This somersa is very nutritious for everyone. (5)
साकमुक्षो मर्जयन्त स्वसारो दश धीरस्य धीतयो धनुत्रीः । हरिः पर्यद्रवज्जाः सूर्यस्य द्रोणं ननक्षे अत्यो न वाजी ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
कर्मठ (काम करने वाली) अंगुलियां सोमरस को तैयार व उस को शुद्ध करती हैं. दसों अंगुलियां बलशाली सोम को धारण करती हैं. हरा सोमरस उसी तरह सभी दिशाओं में जाता है, जैसे गतिशील घोड़ा. वह घड़े में भरा रहता है. (६)
EN English Translation
The working fingers prepare and purify Somerasa. Ten fingers hold the mighty Soma. The green somerus goes in all directions in the same way as a moving horse. He is full in the pitcher. (6)
अधि यदस्मिन्वाजिनीव शुभः स्पर्धन्ते धियः सूरे न विशः । अपो वृणानः पवते कवीयन्व्रजं न पशुवर्धनाय मन्म ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम को अपने किरण रूपी आभूषणों से सूर्य उसी तरह सजाते हैं, जिस तरह आभूषणों से घोड़े को सजाया जाता है. उसे निकालने में अंगुलियां एकदूसरे से होड़ करती हैं. जैसे ग्वाला गायों को पोसने के लिए गोशाला में ले जाता है, वैसे ही सोमरस को यजमान मटकों में ले जाते हैं. (७)
EN English Translation
The sun decorates Som with its jewels in the same way as the horse is decorated with ornaments. Fingers compete with each other to remove it. Just as a cowherd takes cows to the cowshed to be reared, someras is taken to the host matkas. (7)
इन्दुर्वाजी पवते गोन्योघा इन्द्रे सोमः सह इन्वन्मदाय । हन्ति रक्षो बाधते पर्यरातिं वरिवस्कृण्वन्वृजनस्य राजा ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
सोमरस इंद्र का बल बढ़ाने वाला, यजमानों को धन देने वाला व शक्ति में राजा है. ज्यादा आनंद के लिए इसे छाना जाता है. यह दुष्टों का दलन करता है. यह राक्षसों और शञ्रुओं का नाश करने वाला है. (८)
EN English Translation
Someras is the power of Indra, the giver of wealth to the hosts and the king in power. It is filtered for more pleasure. It crushes the wicked. It is going to destroy demons and enemies. (8)
अया पवा पवस्वैना वसूनि माँश्चत्व इन्द्रो सरसि प्र धन्व । ब्रघ्नश्चिद्यस्य वातो न जूतिं पुरुमेधाश्चित्तकवे नरं धात् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप की धाराएं पवित्र हैं. आप हमें धन प्रदान करने की कृपा करें. जिस प्रकार सूर्य सृष्टि के मूलाधार हैं, वे वायु को बहाते हैं वैसे ही आप वसतीवरी नामक घड़े में बहिए. बुद्धिशाली इंद्र आप को प्राप्त करें और हम अच्छी संतान प्राप्त करें. (९)
EN English Translation
O Mon! Your streams are sacred. Please provide us with money. Just as the sun is the foundation of creation, they shed the air, so you flow in a pitcher called Vasativari. May the wise Indra get you and may we get good children. (9)
महत्तत्सोमो महिषश्चकारापां यद्गर्भोऽवृणीत देवान् । अदधादिन्द्रे पवमान ओजोऽजनयत्सूर्ये ज्योतिरिन्दुः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम महान हैं. वे महान कार्य करने वाले हैं. वे गर्भ में जल धारण करते हैं. वे देवताओं को पालते हैं. वे इंद्र को बलशाली और सूर्य को तेजस्वी बनाते हैं. (१०)
EN English Translation
Som is great. They are going to do great work. They hold water in the womb. They nurture the gods. They make Indra strong and Sun bright. (10)
असर्जि वक्वा रथ्ये यथाजौ धिया मनोता प्रथमा मनीष । दश स्वसारो अधि सानो अव्ये मृजन्ति वह्निँ सदनेष्वच्छ ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस प्रकार युद्धों में घोड़े भेजे जाते हैं, वैसे ही सोमरस में जल भेजा (मिलाया) जाता है. दसों अंगुलियां सोम को भेड़ के बालों से बनी छलनी में छानती हैं. यह सोम सभी को श्रेष्ठ धन प्रदान कराता है. (११)
EN English Translation
Just as horses are sent in wars, water is sent (mixed) in Someras. Ten fingers filter Som in a sieve made of sheep's hair. This Som provides the best wealth to everyone. (11)
अपामिवेदूर्मयस्तर्त्तुराणाः प्र मनीषा ईरते सोममच्छ । नमस्यन्तीरुप च यन्ति सं चाच विशन्त्युशतीरुशन्तम् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
तेजी से उठने वाली लहरों की तरह यजमान की स्तुतियां उठती हैं. यजमान जल्दी से जल्दी अपनी स्तुति देवता के पास पहुंचाना चाहते हैं. स्तुतियां देवता की प्रशंसा करती हैं, उन के पास पहुंचती हैं और उन्हीं में एकमेक हो जाती हैं. (१२)
EN English Translation
Like the fast-rising waves, praises of the host rise. The host wants to convey his praise to the deity as soon as possible. Praises praise the deity, reach out to him and become one in him. (12)