Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 6 • Dashati / Sukta 1

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 6

Chapter / Prapathak 6 • Dashati / Sukta 1

9 Mantras Loaded
Mantra 6.1.1

इन्द्र ज्येष्ठं न आ भर ओजिष्ठं पुपुरि श्रवः । यद्दिधृक्षेम वज्रहस्त रोदसी ओभे सुशिप्र पप्राः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप वज्रपाणि (हाथ में वज्र धारण करने वाले) हैं. आप सुंदर ठुड्डी वाले हैं. आप हमें यश और बलदायी अन्न प्रदान कीजिए. आप हमें स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक दोनों को पुष्ट बनाने वाला धन प्रदान कीजिए. (१)

EN English Translation

O Indra! You are vajrapani (one who holds vajra in hand). You're beautiful chin. You give us fame and strong food. You give us the wealth that strengthens both heaven and earth. (1)

Mantra 6.1.2

इन्द्रो राजा जगतश्चर्षणीनामधिक्षमा विश्वरूपं यदस्य । ततो ददाति दाशुषे वसूनि चोदद्राध उपस्तुतं चिदर्वाक् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र चराचर व पृथ्वी की सभी वस्तुओं और धनों के स्वामी हैं. वे दानदाता को सब प्रकार का धन देते हैं. अच्छी तरह स्तुति किए जाने पर वे पर्याप्त धन देते हैं. (२)

EN English Translation

Indra is the master of all the things and wealth of the earth. They give all kinds of money to the donor. When praised well, they give enough money. (2)

Mantra 6.1.3

यस्येदमा रजोयुजस्तुजे जने वनँ स्वः । इन्द्रस्य रन्त्यं बृहत् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

तेजस्वी इंद्र का दान दानियों और स्वर्ग दोनों में प्रशंसनीय है. इंद्र का दान श्रेष्ठ और संतोष देने वाला है. (३)

EN English Translation

Tejaswi Indra's donation is admirable in both the donors and in heaven. Indra's donation is superior and satisfying. (3)

Mantra 6.1.4

उदुत्तमं वरुण पाशमस्मदवाधमं वि मध्यमँ श्रथाय । अथादित्य व्रते वयं तवानागसो अदितये स्याम ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वरुण! आप ऊपर और नीचे की ओर के बंधनों को हम से दूर कीजिए. आप हमारे सारे बंधनों को शिथिल कीजिए. जिस से हम आप के विधिविधान के अनुसार चल कर पाप और कष्ट रहित जीवन जी सकें. (४)

EN English Translation

O Varuna! You remove the upward and downward bonds from us. You relax all our bonds. So that we can walk according to your law and live a life without sin and suffering. (4)

Mantra 6.1.5

त्वया वयं पवमानेन सोम भरे कृतं वि चिनुयाम शश्वत् । तन्नो मित्रो वरुणो मामहन्तामदितिः सिन्धुः पृथिवी उत द्यौः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप जग को पवित्र करने वाले हैं. आप की मदद से हम युद्ध में अपना कर्तव्य भलीभांति निबाह सकें. अदिति, मित्र, वरुण, पृथ्वी, सिंधु देवता तथा स्वर्गलोक हमें यशस्वी बनाने की कृपा करें. (५)

EN English Translation

O Mon! You are going to sanctify the world. With your help, we can do our duty well in war. Aditi, Mitra, Varuna, Earth, Sindhu Devta and Heaven, please make us successful. (5)

Mantra 6.1.6

इमं वृषणं कृणुतैकमिन्माम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवताओ! आप इस सोम को बलवान बनाइए, ताकि वे हमारी मनोकामनाएं पूरी कर सकें. हमें बलवान बना सकें. (६)

EN English Translation

O gods! You make this Som strong, so that they can fulfill our wishes. Make us strong. (6)

Mantra 6.1.7

स न इन्द्राय यज्यवे वरुणाय मरुद्भ्यः । वरिवोवित्परिस्रव ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप धनदाता व पूजनीय हैं. आप इंद्र, मरुद्गण और वरुण के लिए धारा के रूप में टपकिए. (७)

EN English Translation

O Mon! You are a wealth giver and revered. You drip as a stream for Indra, Marudgana and Varuna. (7)

Mantra 6.1.8

एना विश्वान्यर्य आ द्युम्नानि मानुषाणाम् । सिषासन्तो वनामहे ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम की कृपा से मनुष्यों के लिए चाहे गए सभी प्रकार के धन हमें प्राप्त हों. हम उन धनों के श्रेष्ठ उपयोग की इच्छा रखते हैं. (८)

EN English Translation

By the grace of Soma, we should get all kinds of money that we want for humans. We wish for the best use of those funds. (8)

Mantra 6.1.9

अहमस्मि प्रथमजा ऋतस्य पूर्वं देवेभ्यो अमृतस्य नाम । यो मा ददाति स इदेवमावदहमन्नमन्नमदन्तमद्मि ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं (अन्न) सभी देवताओं से पहले उत्पन्न हुआ हूं. मैं विनाशरहित हूं. जो व्यक्ति अच्छे पात्र को मेरा दान करता है, वह सब का कल्याण करता है. जो किसी को दान नहीं करता है, अकेला ही अन्न खाता है, उसे मैं समाप्त कर देता हूं. (९)

EN English Translation

I (food) was born before all gods. I am without destruction. The person who donates me to the good character, he does the welfare of everyone. I end the one who does not donate to anyone, eats food alone. (9)