Popular:
अथर्ववेद

Kanda 10 • Sukta 3

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 10

Kanda 10 • Sukta 3

25 Mantras Loaded
Mantra 10.3.1

अ॒यं मे॑ वर॒णो म॒णिः स॑पत्न॒क्षय॑णो॒ वृषा॑ । ते॒ना र॑भस्व॒ त्वं शत्रू॒न्प्र मृ॑णीहि दुरस्य॒तः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

यह मेरी वरण वृक्ष की मणि शत्रुओं का नाश करने वाली और अभिलाषा पूरक है. इसे धारण कर के तू उद्योग कर और दुष्टता करने वाले शत्रुओं का विनाश कर. (१)

EN English Translation

This gem of my varan tree destroys enemies and complements desire. By wearing it, you do industry and destroy the enemies who do evil. (1)

Mantra 10.3.2

प्रैणा॑ञ्छृणीहि॒ प्र मृ॒णा र॑भस्व म॒णिस्ते॑ अस्तु पुरए॒ता पु॒रस्ता॑त् । अवा॑रयन्त वर॒णेन॑ दे॒वा अ॑भ्याचा॒रमसु॑राणां॒ श्वः श्वः॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

तू इन शत्रुओं का विनाश कर, इन्हें मसल दे और प्रसन्न बन. यह मणि तेरे आगेआगे चले. वरण वृक्ष से निर्मित इस मणि की सहायता से देवों ने असुरों द्वारा किए गए जादूटोनों का दूसरे दिन ही निवारण कर दिया था. (२)

EN English Translation

Destroy these enemies, crush them and be happy. This gem goes ahead of you. With the help of this gem made from the varan tree, the devas had removed the witchcraft done by the asuras on the second day itself. (2)

Mantra 10.3.3

अ॒यं म॒णिर्व॑र॒णो वि॒श्वभे॑षजः सहस्रा॒क्षो हरि॑तो हिर॒ण्ययः॑ । स ते॒ शत्रू॒नध॑रान्पादयाति॒ पूर्व॒स्तान्द॑भ्नुहि॒ ये त्वा॑ द्वि॒षन्ति॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

वरण वृक्ष से निर्मित यह मणि समस्त रोगों की ओषधि है. यह मणि हजार आंखों वाले इंद्र के समान शक्तिशालिनी, हरे रंग की और हिरण्यमय है. यह मणि तेरे शत्रुओं को मार डाले, उस से पहले ही तू उन का विनाश कर दे. (३)

EN English Translation

This gem made from the varan tree is the medicine of all diseases. This gem is shaktishalini, green and hiranyamaya like indra with thousand eyes. Before this gem kills your enemies, you destroy them. (3)

Mantra 10.3.4

अ॒यं ते॑ कृ॒त्यां वित॑तां॒ पौरु॑षेयाद॒यं भ॒यात् । अ॒यं त्वा॒ सर्व॑स्मात्पा॒पाद्व॑र॒णो वा॑रयिष्यते ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

तेरे निमित्त जो कृत्या बनाई गई है, यह वरण वृक्ष से निर्मित मणि उस को प्रभावहीन बना देगी एवं तुझे भयरहित कर देगी. दिव्य वनस्पति से निर्मित यह मणि तेरे सभी पापों का विनाश कर देगी. (४)

EN English Translation

The work that has been made for you, this gem made from the tree will make it ineffective and will make you fearless. This gem made of divine vegetation will destroy all your sins. (4)

Mantra 10.3.5

व॑र॒णो वा॑रयाता अ॒यं दे॒वो वन॒स्पतिः॑ । यक्ष्मो॒ यो अ॒स्मिन्नावि॑ष्ट॒स्तमु॑ दे॒वा अ॑वीवरन् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

दिव्य गुणों से संपन्न यह वरण वृक्ष से निर्मित मणि हमारे शरीर में प्रविष्ट यक्ष्मा रोग के साथ हमारे शत्रुओं को भी समाप्त कर देगी. (५)

EN English Translation

This gem made from this varan tree, endowed with divine qualities, will also eliminate our enemies with tuberculosis disease entered our body. (5)

Mantra 10.3.6

स्वप्नं॑ सु॒प्त्वा यदि॒ पश्या॑सि पा॒पं मृ॒गः सृ॒तिं यति॒ धावा॒दजु॑ष्टाम् । प॑रिक्ष॒वाच्छ॒कुनेः॑ पापवा॒दाद॒यं म॒णिर्व॑र॒णो वा॑रयिष्यते ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पुरुष! वरण वृक्ष से निर्मित यह मणि पापपूर्ण स्वप्न के भय से, अनिच्छित दिशा की ओर दौड़ने वाले मृग से, छींक से तथा कौआ आदि पक्षी से संबंधित अपशकुनों से तुझे बचाएगी. (६)

EN English Translation

O man! This gem made from the varan tree will protect you from the fear of a sinful dream, from the antelope running towards the desired direction, from the sneeze and from the bad omens related to the crow etc. (6)

Mantra 10.3.7

अरा॑त्यास्त्वा॒ निरृ॑त्या अभिचा॒रादथो॑ भ॒यात् । मृ॒त्योरोजी॑यसो व॒धाद्व॑र॒णो वा॑रयिष्यते ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पुरुष! यह मणि शत्रु से, निर्त्ऋति नामक पाप देवता से, जादूटोने के भय से तथा मृत्यु से तुम्हारी रक्षा करे. (७)

EN English Translation

O man! May this gem protect you from the enemy, from the sin god called Nirtiti, from the fear of witchcraft and from death. (7)

Mantra 10.3.8

यन्मे॑ मा॒ता यन्मे॑ पि॒ता भ्रात॑रो॒ यच्च॑ मे॒ स्वा यदेन॑श्चकृ॒मा व॒यम् । ततो॑ नो वारयिष्यते॒ऽयं दे॒वो वन॒स्पतिः॑ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

यह वनस्पति से निर्मित दिव्य गुण वाली मणि मेरी माता, मेरे पिता, मेरे भ्राता और मुझे किए गए समस्त पापों से बचाएगी. (८)

EN English Translation

This gem with divine qualities made from vegetation will save my mother, my father, my brother and me from all the sins committed. (8)

Mantra 10.3.9

व॑र॒णेन॒ प्रव्य॑थिता॒ भ्रातृ॑व्या मे॒ सब॑न्धवः । अ॒सूर्तं॒ रजो॒ अप्य॑गु॒स्ते य॑न्त्वध॒मं तमः॑ ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

मेरे जो बांधव एवं भतीजे मुझ से शत्रुता रखते हैं, वे वरण वृक्ष से निर्मित इस मणि के प्रभाव से व्यथित हों. वे कष्टदायिनी धूल को प्राप्त हों तथा घने अंधकार में प्रवेश करें. (९)

EN English Translation

My brothers and nephews who are hostile to me should be distressed by the effect of this gem made of varan tree. They should get the painful dust and enter the dense darkness. (9)

Mantra 10.3.10

अरि॑ष्टो॒ऽहमरि॑ष्टगु॒रायु॑ष्मा॒न्त्सर्व॑पूरुषः । तं मायं व॑र॒णो म॒णिः परि॑ पातु दि॒शोदि॑शः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हिंसा रहित मैं शांति प्राप्त कर रहा हूं. मेरी संतान, परिवारीजन एवं सेवक अधिक अवस्था प्राप्त करें. वरण वृक्ष से निर्मित यह शक्तिशालिनी मणि उन की सभी प्रकार रक्षा करे. (१०)

EN English Translation

I am achieving peace without violence. May my children, family members and servants attain greater status. May this shaktishalaini gem made from the varan tree protect them in all ways. (10)

Mantra 10.3.11

अ॒यं मे॑ वर॒ण उर॑सि॒ राजा॑ दे॒वो वन॒स्पतिः॑ । स मे॒ शत्रू॒न्वि बा॑धता॒मिन्द्रो॒ दस्यू॑नि॒वासु॑रान् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

वरण वृक्ष से निर्मित यह दिव्य मणि मेरे सीने पर स्थित है. इंद्र ने जिस प्रकार असुरों का विनाश किया, उसी प्रकार यह मेरे शन्रुओं का विनाश करे. (११)

EN English Translation

This divine gem made from the varan tree is located on my chest. Just as Indra destroyed the asuras, so it will destroy my shanrus. (11)

Mantra 10.3.12

इ॒मं बि॑भर्मि वर॒णमायु॑ष्माञ्छ॒तशा॑रदः । स मे॑ रा॒ष्ट्रं च॑ क्ष॒त्रं च॑ प॒शूनोज॑श्च मे दधत् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

सौ की आयु प्राप्त करने का इच्छुक मैं इस मणि को धारण करता हूं. यह मणि मेरे राष्ट्र, बल, पशुओं एवं घोड़े की रक्षा करे. (१२)

EN English Translation

I wear this gem, wishing to attain the age of hundred. May this gem protect my nation, force, animals and horse. (12)

Mantra 10.3.13

यथा॒ वातो॒ वन॒स्पती॑न्वृ॒क्षान्भ॒नक्त्योज॑सा । ए॒वा स॒पत्ना॑न्मे भङ्ग्धि॒ पूर्वा॑ञ्जा॒ताँ उ॒ताप॑रान्वर॒णस्त्वा॒भि र॑क्षतु ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

वायु जिस प्रकार अपनी शक्ति से वृक्षों एवं वनस्पतियों को तोड़ देती है, उसी प्रकार यह मणि मेरे पूर्ववर्ती और बाद में होने वाले शत्रुओं का विनाश कर के मेरी रक्षा करे. (१३)

EN English Translation

Just as the wind breaks the trees and vegetation with its power, so this gem should protect me by destroying my previous and later enemies. (13)

Mantra 10.3.14

यथा॒ वात॑श्चा॒ग्निश्च॑ वृ॒क्षान्प्सा॒तो वन॒स्पती॑न् । ए॒वा स॒पत्ना॑न्मे प्साहि॒ पूर्वा॑ञ्जा॒ताँ उ॒ताप॑रान्वर॒णस्त्वा॒भि र॑क्षतु ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वरण वृक्ष से निर्मित मणि! वायु एवं अग्नि जिस प्रकार वृक्षों के पास जा कर उन्हें जला डालते हैं, उसी प्रकार तुम मेरे पूर्ववर्ती और बाद में होने वाले शत्रुओं का विनाश करो. (१४)

EN English Translation

O gem made of the varan tree! Just as air and agni go to trees and burn them, so destroy my past and later enemies. (14)

Mantra 10.3.15

यथा॒ वाते॑न॒ प्रक्षी॑णा वृ॒क्षाः शेरे॒ न्यर्पिताः । ए॒वा स॒पत्नां॒स्त्वं मम॒ प्र क्षि॑णीहि॒ न्यर्पय । पूर्वा॑ञ्जा॒ताँ उ॒ताप॑रान्वर॒णस्त्वा॒भि र॑क्षतु ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

सूखे हुए वृक्ष जिस प्रकार वायु के कारण गिर जाते हैं, उसी प्रकार हे मणि! तुम मेरे पूर्ववर्ती एवं बाद में होने वाले शत्रुओं का विनाश कर के मेरी रक्षा करो. (१५)

EN English Translation

Just as dried trees fall due to air, so o gem! Protect me by destroying my past and later enemies. (15)

Mantra 10.3.16

तांस्त्वं प्र च्छि॑न्द्धि वरण पु॒रा दि॒ष्टात्पु॒रायु॑षः । य ए॑नं प॒शुषु॒ दिप्स॑न्ति॒ ये चा॑स्य राष्ट्रदि॒प्सवः॑ ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वरण वृक्ष से निर्मित मणि! जो इस यजमान के पशुओं एवं राष्ट्र का अपहरण करना चाहते हैं, तू उन के भाग्य और आयु को उन से छीन कर उन्हे नष्ट कर दे. (१६)

EN English Translation

O gem made from the tree! Those who want to kidnap the animals and nation of this host, you should take away their fate and age from them and destroy them. (16)

Mantra 10.3.17

यथा॒ सूर्यो॑ अति॒भाति॒ यथा॑स्मि॒न्तेज॒ आहि॑तम् । ए॒वा मे॑ वर॒णो म॒णिः की॒र्तिं भूतिं॒ नि य॑च्छतु । तेज॑सा मा॒ समु॑क्षतु॒ यश॑सा॒ सम॑नक्तु मा ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार यह सूर्य अत्यधिक प्रकाशित होता है और जिस प्रकार इस में तेज व्याप्त है, उसी प्रकार वरण वृक्ष से निर्मित मणि मुझे कीर्ति एवं ऐश्वर्य प्रदान करे. यह मणि मुझे तेजस्वी और यशस्वी बनाए. (१७)

EN English Translation

Just as this sun is highly illuminated and just as it is bright, so may the gem made of the varan tree give me fame and opulence. This gem makes me stunning and successful. (17)

Mantra 10.3.18

यथा॒ यश॑श्च॒न्द्रम॑स्यादि॒त्ये च॑ नृ॒चक्ष॑सि । ए॒वा मे॑ वर॒णो म॒णिः की॒र्तिं भूतिं॒ नि य॑च्छतु । तेज॑सा मा॒ समु॑क्षतु॒ यश॑सा॒ सम॑नक्तु मा ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

सभी मनुष्यों के साक्षी चंद्रमा में और सूर्य में जैसा यश व्याप्त है, यह वरण वृक्ष से निर्मित मणि उसी प्रकार मुझे यश और ऐश्वर्य प्रदान करे. (१८)

EN English Translation

May the gem made of this varan tree give me fame and opulence in the same way as fame is prevalent in the moon and in the sun, witnessing all human beings. (18)

Mantra 10.3.19

यथा॒ यशः॑ पृथि॒व्यां यथा॒स्मिञ्जा॒तवे॑दसि । ए॒वा मे॑ वर॒णो म॒णिः की॒र्तिं भूतिं॒ नि य॑च्छतु । तेज॑सा मा॒ समु॑क्षतु॒ यश॑सा॒ सम॑नक्तु मा ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

पृथ्वी और अग्ने में जिस प्रकार यश प्रतिष्ठित है, वरण वृक्ष से निर्मित यह मणि मुझे उसी प्रकार यश और ऐश्वर्य प्रदान करे. (१९)

EN English Translation

Just as fame is established in the earth and agni, this gem made of the varan tree gives me fame and opulence in the same way. (19)

Mantra 10.3.20

यथा॒ यशः॑ क॒न्यायां॒ यथा॒स्मिन्त्संभृ॑ते॒ रथे॑ । ए॒वा मे॑ वर॒णो म॒णिः की॒र्तिं भूतिं॒ नि य॑च्छतु । तेज॑सा मा॒ समु॑क्षतु॒ यश॑सा॒ सम॑नक्तु मा ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

कन्या में और भरे हुए रथ में जिस प्रकार यश व्याप्त है, वरण वृक्ष से निर्मित यह मणि मुझे उसी प्रकार यश और ऐश्वर्य प्रदान करे. (२०)

EN English Translation

Just as fame is prevalent in the girl and in the full chariot, may this gem made of varan tree give me fame and opulence in the same way. (20)

Mantra 10.3.21

यथा॒ यशः॑ सोमपी॒थे म॑धुप॒र्के यथा॒ यशः॑ । ए॒वा मे॑ वर॒णो म॒णिः की॒र्तिं भूतिं॒ नि य॑च्छतु । तेज॑सा मा॒ समु॑क्षतु॒ यश॑सा॒ सम॑नक्तु मा ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार सोमपीथ और मधुपर्क नामक यज्ञ क्रियाओं के करने से यश प्राप्त होता है, उसी प्रकार वरण वृक्ष से निर्मित मणि मुझे यश और ऐश्वर्य प्रदान करे. (२१)

EN English Translation

Just as one gets fame by performing yagya kriyas called Sompith and Madhupark, in the same way, may the gem made from the varan tree give me fame and opulence. (21)

Mantra 10.3.22

यथा॒ यशो॑ऽग्निहो॒त्रे व॑षट्का॒रे यथा॒ यशः॑ । ए॒वा मे॑ वर॒णो म॒णिः की॒र्तिं भूतिं॒ नि य॑च्छतु । तेज॑सा मा॒ समु॑क्षतु॒ यश॑सा॒ सम॑नक्तु मा ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्निहोत्र एवं वषट्‌ करने से जिस प्रकार यज्ञ प्राप्त होता है, उसी प्रकार वरण वृक्ष से निर्मित यह मणि मुझे कीर्ति और ऐश्वर्य प्रदान करे. (२२)

EN English Translation

Just as yajna is obtained by doing Agnihotra and Vashat, in the same way, this gem made of varan tree gives me fame and opulence. (22)

Mantra 10.3.23

यथा॒ यशो॒ यज॑माने॒ यथा॒स्मिन्य॒ज्ञ आहि॑तम् । ए॒वा मे॑ वर॒णो म॒णिः की॒र्तिं भूतिं॒ नि य॑च्छतु । तेज॑सा मा॒ समु॑क्षतु॒ यश॑सा॒ सम॑नक्तु मा ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

इस यजमान में एवं इस यज्ञ में जिस प्रकार यश स्थित है, वरण वृक्ष से निर्मित यह मणि उसी प्रकार मुझे कीर्ति और ऐश्वर्य प्रदान करे. (२३)

EN English Translation

Just as fame is located in this host and in this yajna, this gem made of varan tree should give me fame and opulence in the same way. (23)

Mantra 10.3.24

यथा॒ यशः॑ प्र॒जाप॑तौ॒ यथा॒स्मिन्प॑रमे॒ष्ठिनि॑ । ए॒वा मे॑ वर॒णो म॒णिः की॒र्तिं भूतिं॒ नि य॑च्छतु । तेज॑सा मा॒ समु॑क्षतु॒ यश॑सा॒ सम॑नक्तु मा ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार प्रजापति में और परमेष्ठी में यश व्याप्त है, उसी प्रकार वरण वृक्ष से निर्मित यह मणि मुझ में कीर्ति और ऐश्वर्य स्थापित करे तथा मुझे तेज और यश से सुशोभित करे. (२४)

EN English Translation

Just as fame prevails in Prajapati and Parameshti, may this gem made of varan tree establish fame and opulence in me and adorn me with glory and glory. (24)

Mantra 10.3.25

यथा॑ दे॒वेष्व॒मृतं॒ यथै॑षु स॒त्यमाहि॑तम् । ए॒वा मे॑ वर॒णो म॒णिः की॒र्तिं भूतिं॒ नि य॑च्छतु । तेज॑सा मा॒ समु॑क्षतु॒ यश॑सा॒ सम॑नक्तु मा ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार देवों में अमृत एवं सत्य प्रतिष्ठित है, उसी प्रकार वरण वृक्ष से निर्मित यह मणि मुझे कीर्ति और ऐश्वर्य प्रदान करे तथा मुझे तेज और यश से सुशोभित करे. (२५)

EN English Translation

Just as nectar and truth are established in the gods, in the same way, this gem made of varan tree gives me fame and opulence and adorns me with glory and glory. (25)

卐 HinduText AI