Popular:
अथर्ववेद

Kanda 19 • Sukta 27

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 19

Kanda 19 • Sukta 27

15 Mantras Loaded
Mantra 19.27.1

गोभि॑ष्ट्वा पात्वृष॒भो वृषा॑ त्वा पातु वा॒जिभिः॑ । वा॒युष्ट्वा॒ ब्रह्म॑णा पा॒त्विन्द्र॑स्त्वा पात्विन्द्रि॒यैः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे विवृत नाम की मणि धारण करने वाले पुरुष! सांड़ गायों के साथ तुम्हारी रक्षा करे तथा प्रजनन करने में समर्थ अश्व घोड़ों के साथ तुम्हारी रक्षा करे. अंतरिक्ष में विचरण करने वाले वायु देवता यज्ञलक्षण वाले कर्म के द्वारा तुम्हारी रक्षा करें. इंद्र देवता इंद्रियों के साथ तुम्हारी रक्षा करें. (१)

EN English Translation

O man who wears a gem of the open name! May the bull protect you with cows and the horses capable of breeding protect you with horses. Protect you through the action of the vayu devta yajna nakshatra, who roams in space. May Indra devta protect you with the senses. (1)

Mantra 19.27.2

सोम॑स्त्वा पा॒त्वोष॑धीभि॒र्नक्ष॑त्रैः पातु॒ सूर्यः॑ । मा॒द्भ्यस्त्वा॑ च॒न्द्रो वृ॑त्र॒हा वातः॑ प्रा॒णेन॑ रक्षतु ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

ओषधियों अर्थात्‌ जड़ीबूटियों के राजा सोम ओषधियों की सहायता से तुम्हारी रक्षा करें. सूर्य देव नक्षत्रों की सहायता से तुम्हारी रक्षा करें. महीनों की सहायता से चंद्रमा, वृत्र अर्थात्‌ आवरण करने वाले अंधकार का नाश करने वाले इंद्र एवं प्राण वायु की सहायता से वायु देव तुम्हारी रक्षा करें. (२)

EN English Translation

May Soma, the king of herbs, protect you with the help of medicines. Protect you with the help of Sun God constellations. With the help of months, the moon, the tree, that is, Indra, who destroys the darkness covering, and with the help of prana vayu, may the air god protect you. (2)

Mantra 19.27.3

ति॒स्रो दिव॑स्ति॒स्रः पृ॑थि॒वीस्त्रीण्य॒न्तरि॑क्षाणि च॒तुरः॑ समु॒द्रान् । त्रि॒वृतं॒ स्तोमं॑ त्रि॒वृत॒ आप॑ आहु॒स्तास्त्वा॑ रक्षन्तु त्रि॒वृता॑ त्रि॒वृद्भिः॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

तीन ह्युलोक, तीन पृथ्वियां, तीन अंतरिक्ष अर्थात्‌ मध्यम लोक, चार सागर, त्रिवृत नाम के तीन प्रकार के स्तोत्र तथा तीन प्रकार के जल ये-सभी त्रिवृत नाम की मणि के साथ तुम्हारी रक्षा करें. (३)

EN English Translation

Three hulokas, three earths, three spaces i.e. medium world, four oceans, three types of hymns named Trivrit and three types of water, all of them should protect you with a gem named Trivrit. (3)

Mantra 19.27.4

त्रीन्नाकां॒स्त्रीन्स॑मु॒द्रांस्त्रीन्ब्र॒ध्नांस्त्रीन्वै॑ष्ट॒पान् । त्रीन्मा॑त॒रिश्व॑न॒स्त्रीन्त्सूर्या॑न्गो॒प्तॄन्क॑ल्पयामि ते ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे हिरण्य! रजत और लोहे की तीन प्रकार की मणि धारण करने वाले पुरुष! मैं तीन आकाशों, तीन समुद्रों, तीन आदित्यों, तीन भुवनों, तीन वायुओं तथा तीन स्वर्गो को तेरा रक्षक नियुक्त करता हूं. (४)

EN English Translation

O Hiranya! Men wearing three types of silver and iron gems! I appoint three heavens, three seas, three adityas, three bhuvanas, three airs and three heavens as your protectors. (4)

Mantra 19.27.5

घृ॒तेन॑ त्वा॒ समु॑क्षा॒म्यग्न॒ आज्ये॑न व॒र्धय॑न् । अ॒ग्नेश्च॒न्द्रस्य॒ सूर्य॑स्य॒ मा प्रा॒णं मा॒यिनो॑ दभन् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! मैं होम के साधन घृत से तुम्हें बढ़ाता हुआ तुम्हें घी से सींचता हूं. घृत के कारण वृद्धि प्राप्त अग्नि की, चंद्र की एवं सूर्य की कृपा से हे त्रिवृत मणि धारण करने वाले पुरुष! तेरे प्राणों का अपहरण राक्षस न करें. (५)

EN English Translation

O agni! I water you with ghee, increasing you with the means of home. Due to ghrit, the agni, the moon and the sun have increased, O man who wears the trivrita gem! Don't demonize your life. (5)

Mantra 19.27.6

मा वः॑ प्रा॒णं मा वो॑ऽपा॒नं मा हरो॑ मा॒यिनो॑ दभन् । भ्रा॑जन्तो वि॒श्ववे॑दसो दे॒वा दैव्ये॑न धावत ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पुरुष! तुम्हारे प्राणों की हिंसा मायवी राक्षस न करें. तुम्हारी अपान वायु की हिंसा मायावी राक्षस न करें, हे अग्नि, चंद्र आदि देवो! प्रकाशित होते हुए सभी ज्ञानी देव संबंधी रथ आदि साधन से हमारी प्राण रक्षा के लिए दौड़ कर आएं. (६)

EN English Translation

O man! Don't do the violence of your life. Do not make the violence of your own air the elusive demons, O Gods of Agni, Moon etc. While being illuminated, all the knowledgeable gods should run to protect our lives with chariots etc. (6)

Mantra 19.27.7

प्रा॒णेना॒ग्निं सं सृ॑जति॒ वातः॑ प्रा॒णेन॒ संहि॑तः । प्रा॒णेन॑ वि॒श्वतो॑मुखं॒ सूर्यं॑ दे॒वा अ॑जनयन् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

पुरुष मुख में स्थित प्राण वायु से अग्नि को संयुक्त करता है. इसलिए प्राण की रक्षा करनी चाहिए. बाहरी वायु मुख में स्थित प्राण वायु से मिलती है. इंद्र आदि देवों ने प्राण वायु से सर्वत्र प्रकाश करने वाले सूर्य को उत्पन्न किया है. (७)

EN English Translation

The life in the male mouth combines agni with the air. Therefore, life should be protected. The outer air meets the prana air located in the mouth. Indra etc. gods have created the sun that illuminates everywhere with prana air. (7)

Mantra 19.27.8

आयु॑षायु॒ष्कृतां॑ जी॒वायु॑ष्माञ्जीव॒ मा मृ॑थाः । प्रा॒णेना॑त्म॒न्वतां॑ जीव मा मृ॒त्योरुद॑गा॒ वश॑म् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मणिधारक पुरुष! दूसरों की आयु की वृद्धि करने वाले प्राचीन महर्षि तप आदि के द्वारा चिरकाल तक जीवित रहते थे. उन के द्वारा जीवित आयु से तुम जीवित रहो एवं मृत्यु को प्राप्त मत करो. स्थिर आत्मा वालों के प्राणों से तुम जीवित रहो तथा मृत्यु के वश में मत जाओ. (८)

EN English Translation

O man of gemstones! The ancient Maharishis, who increased the age of others, lived forever through penance etc. Through them you live from the living age and do not attain death. May you live with the lives of those with stable spirits and do not fall under the control of death. (8)

Mantra 19.27.9

दे॒वानां॒ निहि॑तं नि॒धिं यमिन्द्रो॒ऽन्ववि॑न्दत्प॒थिभि॑र्देव॒यानैः॑ । आपो॒ हिर॑ण्यं जुगुपुस्त्रि॒वृद्भि॒स्तास्त्वा॑ रक्षन्तु त्रि॒वृता॑ त्रि॒वृद्भिः॑ ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

सुरक्षित रूप से स्थापित देवों के जिस हिरण्य नाम के धन को इंद्र ने देवों के गमन पर चल कर प्राप्त किया था, उस को तीन प्रकार के जलों ने तीन प्रकार के साधनों से सुरक्षित किया. ये तीन प्रकार के जल, स्वर्ण, रजत और लोहे के तीन रूपों के द्वारा तुम्हारी रक्षा करें. (९)

EN English Translation

The wealth of the safely established gods, which Indra had obtained by walking on the movement of the gods, was secured by three types of water with three types of means. Protect you by these three types of water, gold, silver and three forms of iron. (9)

Mantra 19.27.10

त्रय॑स्त्रिंशद्दे॒वता॒स्त्रीणि॑ च वी॒र्याणि प्रिया॒यमा॑णा जुगुपुर॒प्स्व॑न्तः । अ॒स्मिंश्च॒न्द्रे अधि॒ यद्धिर॑ण्यं॒ तेना॒यं कृ॑णवद्वी॒र्या॑णि ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

तैंतीस देवाओं ने कायिक, वाचिक तथा मानसिक तीन प्रकार के सामर्थ्य से प्रसन्न होते हुए जलों में स्वर्ण को सुरक्षित रखा था. इस चंद्रमा में जो स्वर्ण है, उस से यह त्रिवृत नाम की मणि तैंतीस देवों के तीन बलों के समान मणिधारक पुरुष में धारण करे. (१०)

EN English Translation

Thirty-three gods, pleased with the three types of power, physical, verbal and mental, kept gold safe in the waters. With the gold in this moon, this gem named Trivrita should be worn in a mani-bearing man like the three forces of thirty-three gods. (10)

Mantra 19.27.11

ये दे॑वा दि॒व्येका॑दश॒ स्थ ते॑ देवासो ह॒विरि॒दं जु॑षध्वम् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

जो आदित्य नाम के देव द्युलोक में एकादश हैं, वे इस हवन किए जाते हुए हवि का सेवन करें. (११)

EN English Translation

Those who are eleven in Dev Dyulok named Aditya, they should consume Havi while performing this havan. (11)

Mantra 19.27.12

ये दे॑वा अ॒न्तरि॑क्ष॒ एका॑दश॒ स्थ ते॑ देवासो ह॒विरि॒दं जु॑षध्वम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

जो आदित्य नाम के देव अंतरिक्ष अर्थात मध्य भाग में एकादश हैं, वे इस हवन किए जाते हुए हवि का सेवन करें. (१२)

EN English Translation

Those who are eleven in the divine space i.e. the middle part of the god named Aditya, they should consume Havi while performing this havan. (12)

Mantra 19.27.13

ये दे॑वा पृथि॒व्यामेका॑दश॒ स्थ ते॑ देवासो ह॒विरि॒दं जु॑षध्वम् ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

जो आदित्य नाम के देव पृथ्वी पर एकादश हैं, वे इस हवन किए जाते हुए हवि का सेवन करें. (१३)

EN English Translation

Those who are eleven on earth, the god named Aditya, they should consume Havi while performing this havan. (13)

Mantra 19.27.14

अ॑सप॒त्नं पु॒रस्ता॑त्प॒श्चान्नो॒ अभ॑यं कृतम् । स॑वि॒ता मा॑ दक्षिण॒त उ॑त्त॒रान्मा॑ शची॒पतिः॑ ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि और सविता नाम के दो देव पूर्व दिशा को शत्रुओं से रहित बनाएं तथा पश्चिम दिशा को भय रहित बनाएं. सविता दक्षिण दिशा में तथा शचीपति इंद्र उत्तर दिशा में मेरी रक्षा करें. (१४)

EN English Translation

The two gods named Agni and Savita should make the east direction free from enemies and make the west direction free from fear. Savita should protect me in the south direction and Shachipati Indra in the north direction. (14)

Mantra 19.27.15

दि॒वो मा॑दि॒त्या र॑क्षन्तु॒ भूम्या॑ रक्षन्त्व॒ग्नयः॑ । इ॑न्द्रा॒ग्नी र॑क्षतां मा पु॒रस्ता॑द॒श्विना॑व॒भितः॒ शर्म॑ यच्छताम् । ति॑र॒श्चीन॒घ्न्या र॑क्षतु जा॒तवे॑दा भूत॒कृतो॑ मे स॒र्वतः॑ सन्तु॒ वर्म॑ ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

आदित्य अर्थात्‌ सूर्य मेरी द्युलोक से रक्षा करें. अग्नि मेरी भूमि से रक्षा करें. इंद्र और अग्नि सामने से मेरी रक्षा करें. अश्विनीकुमार मुझे चारों ओर से सुख प्रदान करें. हिंसा रहित अग्नि तिरछी दिशाओं में मेरी रक्षा करें. पृथ्वी आदि भूतों की रचना करने वाले अग्नि आदि देव सभी ओर से मेरे लिए कवच अर्थात्‌ रक्षक बनें. (१५)

EN English Translation

Aditya i.e. sun protect me from dyulok. Protect agni from my land. May Indra and Agni protect me from the front. May Ashwinikumar give me happiness from all around. Protect me in the agni slant directions without violence. Agni Adi Dev, who creates the earth and ghosts, should be a shield for me from all sides. (15)