Popular:
अथर्ववेद

Kanda 19 • Sukta 34

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 19

Kanda 19 • Sukta 34

10 Mantras Loaded
Mantra 19.34.1

जा॑ङ्गि॒डोऽसि॑ जङ्गि॒डो रक्षि॑तासि जङ्गि॒डः । द्वि॒पाच्चतु॑ष्पाद॒स्माकं॒ सर्वं॑ रक्षतु जङ्गि॒डः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जंगिड़ नाम की ओषधि अर्थात्‌ जड़ीबूटी! तुम कृत्या नाम की राक्षसी को तथा उस के द्वारा किए हुए कर्मो को निगल लेती हो. इस आधार पर तुम सभी भयों से रक्षा करने वाली होती हो. हे जंगिड़! तुम हमारे दो पैरों वाले पुत्र, पौत्र आदि की तथा चार पैरों वाले गाय, अश्व आदि पशुओं की रक्षा करो. (१)

EN English Translation

O warrior named Jangida i.e. herb! You swallow the demon named Krita and the deeds done by her. On this basis, you are going to protect against all fears. O warrior! Protect our two-legged sons, grandsons, etc. and four-legged cows, horses, etc. animals. (1)

Mantra 19.34.2

या गृत्स्य॑स्त्रिपञ्चा॒शीः श॒तं कृ॑त्या॒कृत॑श्च॒ ये । सर्वा॑न्विनक्तु॒ तेज॑सोऽर॒सान् ज॑ङ्गि॒डस्क॑रत् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

तिरेपन प्रकार की जो हानि पहुंचाने वाली राक्षसियां, कृत्याएं है तथा पुतलियां बनाने वाले जो सैकड़ों जादूटोना करने वाले हैं, जंगिड नाम की ओषधि से बनी हुई मणि उन सभी को नष्ट शक्ति वाला तथा रसहीन करे. (२)

EN English Translation

The three types of harmful demons, acts and pupil makers who are hundreds of witchcraft, the gem made of the medicine named Jangid, all of them should be destroyed and juiceless. (2)

Mantra 19.34.3

अ॑र॒सं कृ॒त्रिमं॑ ना॒दम॑रसाः स॒प्त विस्र॑सः । अपे॒तो ज॑ङ्गि॒डाम॑ति॒मिषु॒मस्ते॑व शातय ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

अभिचार अर्थात्‌ जादूटोना करने वाले के द्वारा उत्पन्न की गई हानि को यह जंगिड मणि सारहीन करे. सात छेदों-नाक, नेत्र, कान तथा मुख में उत्पन्न किए गए अभिचार कर्म को यह जंगिड मणि नष्ट करे. बाण फेंकने वाला शत्रुओं को जिस प्रकार नष्ट कर देता है, उसी प्रकार जंगिड मणि हम से दुर्बुद्धि और दरिद्रता को दूर करे. (३)

EN English Translation

This rusted gem should immaterialize the harm caused by the witchcraft. This rusted gem should destroy the abhichar karma generated in the seven holes - nose, eyes, ears and mouth. Just as the arrow thrower destroys the enemies, in the same way, the rusted gem removes evil sense and poverty from us. (3)

Mantra 19.34.4

कृ॑त्या॒दूष॑ण ए॒वायमथो॑ अराति॒दूष॑णः । अथो॒ सह॑स्वाञ्जङ्गि॒डः प्र ण॒ आयूं॑षि तारिषत् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

यह जंगिड़ मणि शत्रु के द्वारा उत्पन्न कृत्या राक्षसी का निराकरण करने वाली है तथा शत्रु को नष्ट करने का साधन है. यह जंगिड़ मणि ऊपर बताए हुए कार्यो की शक्ति से युक्त है. यह हमारी आयु को बढ़ाए. (४)

EN English Translation

This work generated by Jangir Mani Shru is going to solve the demon and is a means to destroy the enemy. This jangid gem is equipped with the power of the above mentioned tasks. It will increase our age. (4)

Mantra 19.34.5

स ज॑ङ्गि॒डस्य॑ महि॒मा परि॑ णः पातु वि॒श्वतः॑ । विष्क॑न्धं॒ येन॑ सा॒सह॒ संस्क॑न्ध॒मोज॒ ओज॑सा ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

जंगिड़ मणि का यह महत्त्व सभी ओर से हमारी रक्षा करे. यह मणि विस्कंद नाम के वातरोग को अपने बल से नष्ट करती है. (५)

EN English Translation

May this importance of Jangid Mani protect us from all sides. This gem destroys the vata disease named Viskand with its force. (5)

Mantra 19.34.6

त्रिष्ट्वा॑ दे॒वा अ॑जनय॒न्निष्ठि॑तं॒ भूम्या॒मधि॑ । तमु॒ त्वाङ्गि॑रा॒ इति॑ ब्राह्म॒णाः पू॒र्व्या वि॑दुः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

इस समय धरती पर स्थित तुम को इंद्र आदि देवों ने तीन बार उत्पन्न किया था. इस प्रकार के तुम को अंगिरा गोत्रीय ऋषि एवं ब्राह्मण जानते थे. (६)

EN English Translation

At this time, you, located on earth, were born three times by Indra etc. gods. This type of you were known to the Sages and Brahmins of the Angira gotriya. (6)

Mantra 19.34.7

न त्वा॒ पूर्वा॒ ओष॑धयो॒ न त्वा॑ तरन्ति॒ या नवाः॑ । विबा॑ध उ॒ग्रो ज॑ङ्गि॒डः प॑रि॒पाणः॑ सुम॒ङ्गलः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जंगिड़ मणि! सृष्टि के आदि में उत्पन्न ओषधियां अर्थात्‌ जड़ीबूटियां तुम से श्रेष्ठ नहीं हैं. नई ओषधियां भी तुम से श्रेष्ठ नहीं हैं. हे शत्रुसेना आदि को बाधा उत्पन्न करने वाली जंगिड मणि! तुम उग्र, चारों ओर से रक्षा करने वाली तथा भलीभांति मंगलकारी हो. (७)

EN English Translation

O jewel! The herbs produced in the beginning of creation are not superior to you. Even new medicines are not superior to you. O jangid mani that obstructs the enemy army etc. You are fierce, protective and well-mannered. (7)

Mantra 19.34.8

अथो॑पदान भगवो॒ जाङ्गि॒डामि॑तवीर्य । पु॒रा त॑ उ॒ग्रा ग्र॑सत॒ उपेन्द्रो॑ वी॒र्यं ददौ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या राक्षसी को दूर करने में स्वीकृत! हे अधिक माहात्म्य वाली! हे असीमित शक्ति वाली ज॑ंगिड़ मणि! अधिक शक्ति वाले प्राणी तुम्हें खा लेंगे, ऐसा जान कर इंद्र ने तुम्हें अधिक बल प्रदान किया है. (८)

EN English Translation

O Krita approved in removing the demon! This is more important! O gem of unlimited power! Knowing that creatures with more power will eat you, Indra has given you more strength. (8)

Mantra 19.34.9

उ॒ग्र इत्ते॑ वनस्पत॒ इन्द्र॑ ओ॒ज्मान॒मा द॑धौ । अमी॑वाः॒ सर्वा॑श्चा॒तयं॑ ज॒हि रक्षां॑स्योषधे ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जंगिड़ नाम की वनस्पति अर्थात्‌ जड़ीबूटी! तुम अधिक शक्ति वाली ही हो. इंद्र ने तुम में बल धारण किया है, इस कारण हे जंगिड़ ओषधि! तुम सभी रोगों का नाश करती हुई राक्षसों को न्ट करो. (९)

EN English Translation

O plant named Jangid i.e. herb! You are more powerful. Indra has taken strength in you, that is why O Jangida Ushadhi! Destroy all the diseases and destroy the demons. (9)

Mantra 19.34.10

आश॑रीकं॒ विश॑रीकं ब॒लासं॑ पृष्ट्याम॒यम् । त॒क्मानं॑ वि॒श्वशा॑रदमर॒सान् ज॑ङ्गि॒डस्क॑रत् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

सभी प्रकार से हिंसक आशरीक रोग को, विशेष रूप से हिंसक विशरीक रोग को, बल का नाश करने वाले बलास रोग को, सभी अंगों में व्याप्त पृष्ठम रोग को, तक्मा रोग को तथा विश्वशारद रोग को जंगिड मणि पीड़ा पहुंचाने में असमर्थ बनाए. (१०)

EN English Translation

In all ways, violent physical disease, especially violent toxic disease, balas disease that destroys force, prajum disease prevalent in all organs, tuberculosis disease and world body disease should be unable to cause warlike pain. (10)