Kanda 19 • Sukta 6
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 19 • Sukta 6
स॒हस्र॑बाहुः॒ पुरु॑षः सहस्रा॒क्षः स॒हस्र॑पात् । स भूमिं॑ वि॒श्वतो॑ वृ॒त्वात्यति॑ष्ठद्दशाङ्गु॒लम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
अनंत भुजाओं, अनंत नेत्रों और अनंत चरणों वाले यज्ञ का अनुष्ठान करने वाले नारायण नाम के पुरुष हैं, वे सात समुद्रों और सात द्वीपों वाली भूमि को अपनी महिमा से सभी ओर से व्यक्त कर के दश अंगुल वाले हृदय रूप आकाश में स्थित हुए. (१)
EN English Translation
There is a man named Narayan, who performs the ritual of yajna with infinite arms, infinite eyes and infinite feet, he expressed the land of seven seas and seven islands from all sides with his glory and was situated in the sky in the form of a ten-fingered heart. (1)
त्रि॒भिः प॒द्भिर्द्याम॑रोह॒त्पाद॑स्ये॒हाभ॑व॒त्पुनः॑ । तथा॒ व्यक्राम॒द्विष्व॑ङ्ङशनानश॒ने अनु॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ के अनुष्ठाता वे नारायण नाम के पुरुष अपने तीन चरणों से स्वर्गलोक पर आरूढ़ हुए. उन का चौथा चरण इस भूलोक में बारबार प्रकट होता है. यह चौथा चरण भोजन करने वाले मनुष्य, पशु आदि और भोजन न करने वाले देव, वृक्ष आदि सभी में व्याप्त है. (२)
EN English Translation
According to the yajna, a man named Narayan climbed on heaven with his three feet. The fourth stage of them appears repeatedly in this area. This fourth stage is prevalent in humans, animals etc. who eat and gods, trees etc. who do not eat. (2)
ताव॑न्तो अस्य महि॒मान॒स्ततो॒ ज्यायां॑श्च॒ पूरु॑षः । पादो॑ऽस्य॒ विश्वा॑ भू॒तानि॑ त्रि॒पाद॑स्या॒मृतं॑ दि॒वि ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
जितनी इस नारायण नाम के पुरुष की महिमाएं हैं, ये उन से भी अधिक महान हैं. इस का एकमात्र अर्थात् चौथा अंश सभी प्राणियों में व्याप्त है. इस के तीन चरण अर्थात् मात्र मरण रहित होते हुए स्वर्गलोक में वर्तमान हैं. (३)
EN English Translation
As much as the glory of this man named Narayan is, he is even greater than him. The only part of this i.e. the fourth part pervades all beings. The three stages of this, that is, without death, are present in heaven. (3)
पुरु॑ष ए॒वेदं सर्वं॒ यद्भू॒तं यच्च॑ भा॒व्यम् । उ॒तामृ॑त॒त्वस्ये॑श्व॒रो यद॒न्येनाभ॑वत्स॒ह ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
जो अतीत जगत्, भविष्य में होने वाला जगत् और यह दृश्यमान जगत् है, वह सब पुरुष ही है. यह पुरुष मरण रहित देवों का भी स्वामी है तथा जो भोग्य अन्न के साथ हुए यह उन का भी ईश्वर है. (४)
EN English Translation
The past world, the future world and this visible world are all men. This man is also the swami of the gods without death and he is also the God of those who have been with the food. (4)
यत्पुरु॑षं॒ व्यद॑धुः कति॒धा व्यकल्पयन् । मुखं॒ किम॑स्य॒ किं बा॒हू किमू॒रू पादा॑ उच्यते ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
साध्य और वसु नाम के देवताओं ने जब यज्ञ पुरुष की कल्पना की, तब उन्होंने यह कल्पना कितने प्रकार से की थी. इस का मुख क्या था, इस की भुजाएं कया थीं और इस के चरण क्या कहलाते थे. (५)
EN English Translation
When the gods named Sadhya and Vasu imagined the yajna purush, how much did they imagine it? What was its face, what were its arms and what were its feet called? (5)
ब्रा॑ह्म॒णोऽस्य॒ मुख॑मासीद्बा॒हू रा॑ज॒न्योऽभवत् । मध्यं॒ तद॑स्य॒ यद्वैश्यः॑ प॒द्भ्यां शू॒द्रो अ॑जायत ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
इस यज्ञात्मा पुरुष का मुख ब्राह्मण था. इस की भुजाओं क्षत्रिय हुए. इस का जो मध्य भाग था, उससे वैश्य जाति के पुरुष हुए और इस के दोनों चरणों से शुद्र की उत्पत्ति हुई. (६)
EN English Translation
The face of this yajnaatma man was Brahmin. His arms were Kshatriyas. From the central part of it, there were men of the Vaishya jati and shudra originated from both its phases. (6)
च॒न्द्रमा॒ मन॑सो जा॒तश्चक्षोः॒ सूर्यो॑ अजायत । मुखा॒दिन्द्र॑श्चा॒ग्निश्च॑ प्रा॒णाद्वा॒युर॑जायत ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
इस यज्ञ रूप पुरुष के मन से चंद्रमा उत्पन्न हुआ और नयनों से सूर्य की उत्पत्ति हुई. इस के मुख से इंद्र और अग्नि देव तथा प्राण से अग्नि की उत्पत्ति हुई. (७)
EN English Translation
The moon originated from the mind of this yajna form man and the sun originated from the eyes. Indra and Agni Dev originated from its mouth and agni from prana. (7)
नाभ्या॑ आसीद॒न्तरि॑क्षं शी॒र्ष्णो द्यौः सम॑वर्तत । प॒द्भ्यां भूमि॒र्दिशः॒ श्रोत्रा॒त्तथा॑ लो॒काँ अ॑कल्पयन् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
इस यज्ञ पुरुष की नाभि से अंतरिक्ष लोक, शीश से स्वर्गलोक, चरणों से भूमि तथा कानों से दिशाएं उत्पन्न हुई. इस प्रकार साध्य और वसु नाम के देवों ने लोकों की कल्पना की, लोकों का निर्माण किया. (८)
EN English Translation
The directions were born from the navel of this yajna purush from the space world, from the head to heaven, from the feet to the land and from the ears. In this way, the gods named Sadhya and Vasu imagined the worlds, created the worlds. (8)
वि॒राडग्रे॒ सम॑भवद्वि॒राजो॒ अधि॒ पूरु॑षः । स जा॒तो अत्य॑रिच्यत प॒श्चाद्भूमि॒मथो॑ पु॒रः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
इस सृष्टि के आदि में विराट् उत्पन्न हुआ. उस विराट् से पुरुष की उत्पत्ति हुई. वह पुरुष उत्पन्न होते ही वृद्धि को प्राप्त हुआ. वह भूमि आदि लोकों के पीछे और आगे व्याप्त कर के उन से अतिरिक्त हुआ. तात्पर्य यह है कि पुरुष ने जीवों की रचना की. (९)
EN English Translation
Virat was born in the beginning of this creation. The man originated from that virat. That man attained growth as soon as he was born. He spread behind and beyond the land etc. This implies that men created creatures. (9)
यत्पुरु॑षेण ह॒विषा॑ दे॒वा य॒ज्ञमत॑न्वत । व॑स॒न्तो अ॑स्यासी॒दाज्यं॑ ग्री॒ष्म इ॒ध्मः श॒रद्ध॒विः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
जब देवों ने पुरुष रूप अथवा अश्व रूप हवि से यज्ञ किया, उस समय वसंत ऋतु अपनी महिमा से इस यज्ञ का घृत, ग्रीष्म समिधा तथा शरद ऋतु यज्ञीय चरु, पुरोडाश आदि हवि हुआ. (१०)
EN English Translation
When the devas performed yajna in the male form or horse form, at that time, in the spring, with its glory, this yajna was ghrit, summer samidha and autumn yajna charu, purodash etc. were destroyed. (10)
तं य॒ज्ञं प्रा॒वृषा॒ प्रौक्ष॒न्पुरु॑षं जा॒तम॑ग्र॒शः । तेन॑ दे॒वा अ॑यजन्त सा॒ध्या वस॑वश्च॒ ये ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
सृष्टि के आरंभ में उत्पन्न उस यज्ञीय पशु अथवा पुरुष को वर्षा ऋतु के द्वारा धोया गया. उस पुरुष के द्वारा साध्य और वसु नाम वाले देवों ने यज्ञ किया. (११)
EN English Translation
The sacrificial animal or man born at the beginning of creation was washed by the rainy season. Through that man, the gods named Sadhya and Vasu performed yagna. (11)
तस्मा॒दश्वा॑ अजायन्त॒ ये च॒ के चो॑भ॒याद॑तः । गावो॑ ह जज्ञिरे॒ तस्मा॒त्तस्मा॑ज्जा॒ता अ॑जा॒वयः॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
उस यज्ञात्मक पुरुष से घोड़े उत्पन्न हुए. उन घोड़ों के अतिरिक्त गधे और खच्चर भी उत्पन्न हुए जो ऊपर और नीचे अर्थात् दोनों ओर दांतों वाले थे. उस यज्ञात्मक पुरुष से गाएं उत्पन्न हुई तथा उससे बकरियां और भेड़ें उत्पन्न हुई. (१२)
EN English Translation
Horses were born from that sacrificial man. In addition to those horses, donkeys and mules were also born, which were teeth on both sides of the top and bottom. Cows were born from that sacrificial man and goats and sheep were born from him. (12)
तस्मा॑द्य॒ज्ञात्स॑र्व॒हुत॒ ऋचः॒ सामा॑नि जज्ञिरे । छन्दो॑ ह जज्ञिरे॒ तस्मा॒द्यजु॒स्तस्मा॑दजायत ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
उस अश्व रूप यज्ञीय पुरुष से ऋक् नाम के पशु बदध मंत्र तथा गीत रूप साम नाम के मंत्र उत्पन्न हुए. उसी यज्ञीय पुरुष से छंदों की उत्पत्ति हुई. उसी से गद्यपद्य के सम्मिलित पाठ वाले यजुष नाम के मंत्र प्रकट हुए. (१३)
EN English Translation
From that horse-form sacrificial man, animal baddha mantras named Rik and mantras named Geet Roop Saam were born. Verses originated from the same sacrificial man. From that, mantras named Yajush with the combined text of prose patya appeared. (13)
तस्मा॑द्य॒ज्ञात्स॑र्व॒हुतः॒ संभृ॑तं पृषदा॒ज्यम् । प॒शूंस्तांश्च॑क्रे वाय॒व्यानार॒ण्या ग्रा॒म्याश्च॒ ये ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
उस अश्व रूप यज्ञीय पुरुष से दही से मिले हुए घी का संपादन हुआ. साध्य नाम वाले देवों ने वायु देवता वाले वन में विचरणशील सिंह, हाथी आदि पशुओं को तथा ग्रामों में रहने वाले गाय, घोड़े, गधे आदि पशुओं को बनाया. (१४)
EN English Translation
The ghee mixed with curd was edited from that horse-form sacrificial man. The gods named Sadhya made animals like lions, elephants etc. roaming in the forest with air god and animals like cows, horses, donkeys etc. living in the villages. (14)
स॒प्तास्या॑सन्परि॒धय॒स्त्रिः स॒प्त स॒मिधः॑ कृ॒ताः । दे॒वा यद्य॒ज्ञं त॑न्वा॒ना अब॑ध्न॒न्पुरु॑षं प॒शुम् ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
अश्वमेध अथवा पुरुष मेध यज्ञ करते हुए देवों ने अपने यज्ञ में अश्च रूप पुरुष को यूप अर्थात् लकड़ी के खंभे से बांधा. देवों ने गायत्री आदि सात छंदों को परिधि बनाया तथा इक्कीस समिधाओं की रचना की. (१५)
EN English Translation
While performing Ashwamedha or Purush Medha Yagya, the Devas tied the Ashch Form Purush with a yup i.e. wooden pole in their yajna. The Devas circumambulated seven verses like Gayatri and composed twenty-one samidhas. (15)
मू॒र्ध्नो दे॒वस्य॑ बृह॒तो अं॒शवः॑ स॒प्त स॑प्त॒तीः । राज्ञः॒ सोम॑स्याजायन्त जा॒तस्य॒ पुरु॑षा॒दधि॑ ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
उस यज्ञ रूप पुरुष के मस्तक से सोम राजा की चार सौ नब्बे महान शोभा वाली रश्मियां उत्पन्न हुई. (१६)
EN English Translation
From the head of that yajna form man, four hundred and ninety great ornaments of Som Raja were born. (16)