Kanda 2 • Sukta 33
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 2 • Sukta 33
अ॒क्षीभ्यां॑ ते॒ नासि॑काभ्यां॒ कर्णा॑भ्यां॒ छुबु॑का॒दधि॑ । यक्ष्मं॑ शीर्ष॒ण्यं॑ म॒स्तिष्का॑ज्जि॒ह्वाया॒ वि वृ॑हामि ते ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यक्ष्मा रोग से पीड़ित पुरुष! मैं तेरी आंखों से, नाक से, कानों से तथा ठोड़ी से यक्ष्मा रोग को बाहर निकालता हूं. मैं तेरे सिर में से, मस्तिष्क से तथा जीभ से यक्ष्मा रोग को बाहर निकालता हूं. (१)
EN English Translation
O man suffering from tuberculosis! I take tuberculosis out of your eyes, nose, ears and chin. I take tuberculosis out of your head, from the brain and from the tongue. (1)
ग्री॒वाभ्य॑स्त उ॒ष्णिहा॑भ्यः॒ कीक॑साभ्यो अनू॒क्या॑त् । यक्ष्मं॑ दोष॒ण्यमंसा॑भ्यां बा॒हुभ्यां॒ वि वृ॑हामि ते ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यक्ष्मा रोग से पीड़ित पुरुष! मैं तेरी गरदन से, रक्त से पूर्ण नाड़ियों से, हंसली एवं सीने की हङ्डियों से, संधियों से, कंधों से तथा भुजाओं से यक्ष्मा रोग को बाहर निकालता हूं. मैं बाहुओं में होने वाले यक्ष्मा रोग को भी नष्ट करता हूं. (२)
EN English Translation
O man suffering from tuberculosis! I take tuberculosis out from your neck, from blood-filled veins, from the clavicle and chest bones, from the joints, from the shoulders and arms. I also destroy tuberculosis in the arms. (2)
हृद॑यात्ते॒ परि॑ क्लो॒म्नो हली॑क्ष्णात्पा॒र्श्वाभ्या॑म् । यक्ष्मं॒ मत॑स्नाभ्यां प्ली॒ह्नो य॒क्नस्ते॒ वि वृ॑हामसि ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे रोगी! मैं तेरे हृदय से, हृदय के समीपवर्ती मांस पिंड क्लोम से, क्लोम से संबंधित हलक्षण नामक मांस पिंड से, दोनों ओर स्थित गुरदों से, तिल्ली से एवं हृदय के समीपवर्ती यकृत से यक्ष्मा रोग को बाहर निकालता हूं. (३)
EN English Translation
O patient! I remove tuberculosis from your heart, from the flesh body close to the heart, from the flesh body called halkshan related to the branch, from the kidneys on both sides, from the spleen and from the liver adjacent to the heart. (3)
आ॒न्त्रेभ्य॑स्ते॒ गुदा॑भ्यो वनि॒ष्ठोरु॒दरा॒दधि॑ । यक्ष्मं॑ कु॒क्षिभ्या॑म्प्ला॒शेर्नाभ्या॒ वि वृ॑हामि ते ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यक्ष्मा रोग से पीड़ित पुरुष! मैं तेरी आंखों से, गुदा से, बड़ी आंत से, पेट से, दोनों कोखों से, अनेक छिद्रों वाले मलाशय से तथा नाभि से यक्ष्मा रोग को बाहर निकालता हूं. (४)
EN English Translation
O man suffering from tuberculosis! I take tuberculosis out from your eyes, from the anus, from the large intestine, from the stomach, from both wombs, from the rectum with many holes and from the navel. (4)
ऊ॒रुभ्यां॑ ते अष्ठी॒वद्भ्यां॒ पार्ष्णि॑भ्यां॒ प्रप॑दाभ्याम् । यक्ष्मं॑ भस॒द्यं श्रोणि॑भ्यां॒ भास॑दं॒ भंस॑सो॒ वि वृ॑हामि ते ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे रोगी पुरुष! मैं तेरी जंघाओं से, घुटनों से, घुटनों के नीचे वाले भागों से, पैरों के पंजों से, कमर से, नितंबों से तथा गुरदों में स्थित यक्ष्मा रोग को वहां से बाहर निकालता हूं. (५)
EN English Translation
O patient man! I get tuberculosis out of your thighs, from the knees, from the lower parts of the knees, from the toes of the feet, from the waist, from the buttocks and in the kidneys. (5)
अ॒स्थिभ्य॑स्ते म॒ज्जभ्यः॒ स्नाव॑भ्यो ध॒मनि॑भ्यः । यक्ष्म॑म्पा॒णिभ्या॑म॒ङ्गुलि॑भ्यो न॒खेभ्यो॒ वि वृ॑हामि ते ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे रोगी पुरुष! मैं हड्डियों से, चरबी से, शिराओं से, धमनियों से, हाथों से, हाथों की उंगलियों से तथा नाखूनों से यक्ष्मा रोग को बाहर निकालता हूं. (६)
EN English Translation
O patient man! I get tuberculosis out from bones, fat, veins, arteries, hands, fingers and nails. (6)
अङ्गेअ॑ङ्गे॒ लोम्नि॑लोम्नि॒ यस्ते॒ पर्व॑णिपर्वणि । यक्ष्मं॑ त्वच॒स्यं॑ ते व॒यं क॒श्यप॑स्य वीब॒र्हेण॒ विष्व॑ञ्चं॒ वि वृ॑हामसि ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यक्ष्मा रोगी पुरुष! तेरे अंगअंग में, रोमरोम में तथा जोड़जोड़ में जो यक्ष्मा रोग है, उसे मैं कश्यप महर्षि के मंत्रों के सूक्त के द्वारा बाहर निकालता हूं. (७)
EN English Translation
O man with tuberculosis! I take out the tuberculosis disease in your angang, romrom and joint joint, through the sukta of kashyap maharishi's mantras. (7)