Popular:
अथर्ववेद

Kanda 20 • Sukta 61

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 20

Kanda 20 • Sukta 61

6 Mantras Loaded
Mantra 20.61.1

तं ते॒ मदं॑ गृणीमसि॒ वृष॑णं पृ॒त्सु सा॑स॒हिम् । उ॑ लोककृ॒त्नुम॑द्रिवो हरि॒श्रिय॑म् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वज्रधारी, शत्रुओं को पराजित करने वाले, अश्वों की शोभा से युक्त एवं मनचाहे पदार्थों के वर्षक इंद्र! हम तुम्हारे हवि की पूजा करते हैं. (१)

EN English Translation

O Vajradhari, the destroyer of enemies, adorned with horses and the year of desired substances, Indra! We worship your havi. (1)

Mantra 20.61.2

येन॒ ज्योतीं॑ष्या॒यवे॒ मन॑वे च वि॒वेदि॑थ । म॑न्दा॒नो अ॒स्य ब॒र्हिषो॒ वि रा॑जसि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! जिस सोमरस के प्रभाव से तुमने आयु और मन को तेज प्राप्त कराया था, उसी सोमरस से पुष्ट हो कर तुम उस यजमान के कुशाओं से बने आसन पर बैठो. (२)

EN English Translation

O Indra! Strengthened by the Somras, which made you gain age and mind sharp, you sit on the seat made of the host's skills. (2)

Mantra 20.61.3

तद॒द्या चि॑त्त उ॒क्थिनोऽनु॑ ष्टुवन्ति पू॒र्वथा॑ । वृष॑पत्नीर॒पो ज॑या दि॒वेदि॑वे ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! उक्थ नाम के मंत्रों के ये गायक तुम्हारी महिमा का गान कर रहे हैं. तुम धर्म कार्य करते हुए प्रत्येक अवसर पर विजय प्राप्त करो. (३)

EN English Translation

O Indra! These singers of mantras named Ukth are singing your glory. You conquer every opportunity while doing religious work. (3)

Mantra 20.61.4

तम्व॒भि प्र गा॑यत पुरुहू॒तं पु॑रुष्टु॒तम् । इन्द्रं॑ गी॒र्भिस्त॑वि॒षमा वि॑वासत ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

बहुतों ने इन इंद्र की स्तुति की है तथा बहुत से लोगों ने इन का आह्वान किया है. हे स्तोता! तुम इन्हीं इंद्र के यश का गान करो तथा अपनी स्तुति रूपी वाणी से उन्हें प्रतिष्ठित करो. (४)

EN English Translation

Many have praised this Indra and many people have called for him. This hymn! Sing the glory of this Indra and establish him with your voice of praise. (4)

Mantra 20.61.5

यस्य॑ द्वि॒बर्ह॑सो बृ॒हत्सहो॑ दा॒धार॒ रोद॑सी । गि॒रीँरज्राँ॑ अ॒पः स्वर्वृषत्व॒ना ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

जिन इंद्र के आश्रय के कारण स्वर्ग और पृथ्वी महान बल, जल, पर्वत और वज्र को धारण करते हैं, उन्हीं इंद्र की तुम पूजा करो. (५)

EN English Translation

You should worship Indra, due to whose shelter heaven and earth wear great force, water, mountains and thunderbolts. (5)

Mantra 20.61.6

स रा॑जसि पुरुष्टुतँ॒ एको॑ वृ॒त्राणि॑ जिघ्नसे । इन्द्र॒ जैत्रा॑ श्रवस्या च॒ यन्त॑वे ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तुम विजय प्राप्त करने वाले यश के कारण तेजस्वी बने हो तथा अकेले ही शत्रुओं का नाश करते हो. (६)

EN English Translation

O Indra! You have become brilliant because of the victory and destroy the enemies alone. (6)