Kanda 4 • Sukta 15
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 4 • Sukta 15
स॒मुत्प॑तन्तु प्र॒दिशो॒ नभ॑स्वतीः॒ सम॒भ्राणि॒ वात॑जूतानि यन्तु । म॑हऋष॒भस्य॒ नद॑तो॒ नभ॑स्वतो वा॒श्रा आपः॑ पृथि॒वीं त॑र्पयन्तु ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
पूर्व आदि दिशाएं वायु एवं मेघों से युक्त हो कर उदय हों. जल से भरे हुए मेघ वायु से प्रेरित हो कर परस्पर मिल जाएं. सांड़ के समान गर्जन करते हुए एवं वायु से प्रेरित मेघ द्वारा बरसाए गए जल धरती को तृप्त करें. (१)
EN English Translation
East etc. directions should rise with air and clouds. Clouds filled with water should be inspired by air and join each other. The water rained by the cloud roaring like a bull and inspired by the wind should satisfy the earth. (1)
समी॑क्षयन्तु तवि॒षाः सु॒दान॑वो॒ऽपां रसा॒ ओष॑धीभिः सचन्ताम् । व॒र्षस्य॒ सर्गा॑ महयन्तु॒ भूमिं॒ पृथ॑ग्जायन्ता॒मोष॑धयो वि॒श्वरू॑पाः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
महान् एवं शोभन गान वाले मरुद्गण वर्षा के द्वारा हम पर अनुग्रह करें. जलों के रस धरती में बोए गेहूं, जौ आदि के बीजों से मिल जाएं. वर्षा के जल की धाराएं धरती की पूजा करें. वर्षा द्वारा सिंचित भूमि से नाना प्रकार की जौ, गेहूं आदि फसलें जाति भेद से अलगअलग उत्पन्न हों. (२)
EN English Translation
May the great and beautiful songs grace us through the rain. The juice of water should be mixed with the seeds of wheat, barley, etc. sown in the earth. Worship the earth with streams of rain water. Different types of crops like barley, wheat, etc. should be produced separately from the land irrigated by rain. (2)
समी॑क्षयस्व॒ गाय॑तो॒ नभां॑स्य॒पां वेगा॑सः॒ पृथ॒गुद्वि॑जन्ताम् । व॒र्षस्य॒ सर्गा॑ महयन्तु॒ भूमिं॒ पृथ॑ग्जायन्तां वी॒रुधो॑ वि॒श्वरू॑पाः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मरुद्गण! तुम स्तुति करते हुए हम लोगों को मेघों के दर्शन कराओ. वेग युक्त जल धाराएं इधरउधर बहे. वर्षा के जल की धाराएं धरती की पूजा करें. वर्षा द्वारा सिंचित भूमि से नाना प्रकार की जौ, गेहूं आदि फसलें जाति भेद से अलगअलग उत्पन्न हों. (३)
EN English Translation
O Desertion! Praise us and make us see the clouds. Velocity water currents flow here and there. Streams of rain water worship the earth. Different types of crops like barley, wheat etc. should be produced separately from rain-fed land. (3)
ग॒णास्त्वोप॑ गायन्तु॒ मारु॑ताः पर्जन्य घो॒षिणः॒ पृथ॑क् । सर्गा॑ व॒र्षस्य॒ वर्ष॑तो॒ वर्ष॑न्तु पृथि॒वीमनु॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पर्जन्य अर्थात् वर्षा के देव! गर्जन करते हुए मरुतों का समूह तुम्हारी स्तुति करे. वर्षा के जल की बूंदें अनेक रूप धारण कर के पृथ्वी को गीला करें. (४)
EN English Translation
O God of rain! May a group of roaring maruts praise you. The drops of rainwater take many forms and wet the earth. (4)
उदी॑रयत मरुतः समुद्र॒तस्त्वे॒षो अ॒र्को नभ॒ उत्पा॑तयाथ । म॑हऋष॒भस्य॒ नद॑तो॒ नभ॑स्वतो वा॒श्रा आपः॑ पृथि॒वीं त॑र्पयन्तु ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मरुतो! समुद्र से वर्षा का जल ऊपर उठाओ. दीप्तिशाली एवं जलयुक्त आकाश बादल को ऊपर उठाएं. सांड़ के समान गर्जन करते हुए एवं वायु से प्रेरित मेघ द्वारा बरसाए गए जल धरती को तृप्त करें. (५)
EN English Translation
O Maruto! Lift rainwater from the sea. Raise the bright and watery sky cloud. The water rained by the cloud roaring like a bull and inspired by the wind should satisfy the earth. (5)
अ॒भि क्र॑न्द स्त॒नया॒र्दयो॑द॒धिं भूमिं॑ पर्जन्य॒ पय॑सा॒ सम॑ङ्धि । त्वया॑ सृ॒ष्टं ब॑हु॒लमैतु॑ व॒र्षमा॑शारै॒षी कृ॒शगु॑रे॒त्वस्त॑म् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पर्जन्य! चारों ओर गर्जन करो एवं मेघों में प्रवेश कर के शब्द करो. तुम बरसे हुए जल से धरती को सींचो. तुम्हारे द्वारा प्रेरित गाढ़ा एवं वर्षा करने में समर्थ बादल आए. जल की धाराओं का इच्छुक एवं कृश किरणों वाला सूर्य छिप जाए. (६)
EN English Translation
O Parjanya! Roar around and enter the clouds and make words. You water the earth with rain water. The thick and rainy clouds inspired by you came. The sun with the desired and dark rays of the streams of water should be hidden. (6)
सं वो॑ऽवन्तु सु॒दान॑व॒ उत्सा॑ अजग॒रा उ॒त । म॒रुद्भिः॒ प्रच्यु॑ता मे॒घा वर्ष॑न्तु पृथि॒वीमनु॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! शोभन दान वाले मरुत् तुम्हें तृप्त करें. अजगर से भी मोटी जल धाराएं उत्पन्न हों. वायु के द्वारा प्रेरित मेघ पृथ्वी पर वर्षा करें. (७)
EN English Translation
O men! May the graceful donors satisfy you. Thick water streams should be generated from pythons. Rain on the earth induced by the cloud induced by the wind. (7)
आशा॑माशां॒ वि द्यो॑ततां॒ वाता॑ वान्तु दि॒शोदि॑शः । म॒रुद्भिः॒ प्रच्यु॑ता मे॒घाः सं य॑न्तु पृथि॒वीमनु॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
प्रत्येक दिशा में बिजली चमके और बादलों को लाने वाली हवाएं चलें. वायु के द्वारा प्रेरित मेघ पृथ्वी पर वर्षा करें. (८)
EN English Translation
Lightning shines in each direction and winds bring clouds. Clouds induced by wind rain on the earth. (8)
आपो॑ वि॒द्युद॒भ्रं व॒र्षं सं वो॑ऽवन्तु सु॒दान॑व॒ उत्सा॑ अजग॒रा उ॒त । म॒रुद्भिः॒ प्रच्यु॑ता मे॒घाः प्राव॑न्तु पृथि॒वीमनु॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शोभन दान वाले मरुतो! तुम से संबंधित मेघों का जल, बिजली, जल से भरे हुए मेघ तथा अजगर के समान मोटी जल धाराएं पृथ्वी पर प्रवाहित हों. (९)
EN English Translation
O Shoban Dan Wale Maruto! Let the water of the clouds related to you, electricity, clouds filled with water and thick water streams like pythons flow on the earth. (9)
अ॒पाम॒ग्निस्त॒नूभिः॑ संविदा॒नो य ओष॑धीनामधि॒पा ब॒भूव॑ । स नो॑ व॒र्षं व॑नुतां जा॒तवे॑दाः प्रा॒णं प्र॒जाभ्यो॑ अ॒मृतं॑ दि॒वस्परि॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
बादलों में स्थित जलों के शरीर से मिली हुई बिजली रूपी अग्नि पैदा होने वाली जड़ीबूटियों की स्वामिनी है. उत्पन्न होने वाले प्राणियों के ज्ञाता अग्नि देव प्रजाओं को जीवन देने वाली तथा स्वर्ग का अमृत प्राप्त कराने वाली वर्षा हमें प्रदान करें. (१०)
EN English Translation
The agni of electricity received from the body of water located in the clouds is the owner of the herbs produced. May agni dev, the knower of the creatures born, give us the rain that gives life to the subjects and gives us the nectar of heaven. (10)
प्र॒जाप॑तिः सलि॒लादाः स॑मु॒द्रादाप॑ ई॒रय॑न्नुद॒धिम॑र्दयाति । प्र प्या॑यतां॒ वृष्णो॒ अश्व॑स्य॒ रेतो॒ऽर्वाङे॒तेन॑ स्तनयि॒त्नुनेहि॑ ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
प्रजाओं के पालक सूर्य व्यापक सागर से जलों को वर्षा के निमित्त प्रेरित करते हुए पीड़ित करें. व्यापक एवं घोड़े के समान वेग वाले मेघ का वर्षा जल रूपी वीर्य वृद्धि को प्राप्त हो. हे पर्जन्य! तुम इस शक्तिशाली मेघ के द्वारा हमारे सामने आओ. (११)
EN English Translation
The sun, the guardian of the subjects, should suffer by inducing water from the wide ocean for rain. The semen of the wide and horse-like cloud should be increased in the form of rainwater. O Parjanya! You come before us through this mighty cloud. (11)
अ॒पो नि॑षि॒ञ्चन्नसु॑रः पि॒ता नः॒ श्वस॑न्तु॒ गर्ग॑रा अ॒पां व॑रु॒णाव॒ नीची॑र॒पः सृ॑ज । वद॑न्तु॒ पृश्नि॑बाहवो म॒ण्डूका॒ इरि॒णानु॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
मेघों के जन्मदाता एवं वर्षा के जल के द्वारा सब के रक्षक सूर्य हमारे पिता हैं. वे वर्षा के जलों को नीचे गिराएं. इस के पश्चात गड़गड़ शब्द करती हुई जल धाराएं बहे. हे वरुण! तुम भी पृथ्वी को सींचने वाले जल मेघों से नीचे गिराओ. श्वेत भुजाओं वाले मेढक तृण रहित भूमि पर चेतना प्राप्त कर के शब्द करें. (१२)
EN English Translation
The sun is our father, the father of the clouds and the protector of all through the water of rain. They should drop down rainwater. After this, water streams flowed, saying gadgad. O Varuna! You also bring down the earth from the water clouds that irrigate it. Frogs with white arms should be awakened on a grassless land and say words. (12)
सं॑वत्स॒रं श॑शया॒ना ब्रा॑ह्म॒णा व्र॑तचा॒रिणः॑ । वाचं॑ प॒र्जन्य॑जिन्वितां॒ प्र म॒ण्डूका॑ अवादिषुः ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
एक वर्ष तक सोए रहने वाले मेढक वर्ष के अंत में वर्षा के जल से जागृत हो कर व्रतचारी ब्राह्मणों के समान पर्जन्य को प्रसन्न करने वाली वाणी बोलते हैं. (१३)
EN English Translation
Frogs who sleep for a year wake up from the rain water at the end of the year and speak a speech that pleases Parjanya like the fasting Brahmins. (13)
उ॑प॒प्रव॑द मण्डूकि व॒र्षमा आ व॑द तादुरि । मध्ये॑ ह्र॒दस्य॑ प्लवस्व वि॒गृह्य॑ च॒तुरः॑ प॒दः ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मेढकी! तू प्रसन्नता को प्राप्त कर के टर॑टर्र शब्द कर. हे दर्दुरी! तू ऐसा शब्द कर कि तेरे घोष से वर्षा होने लगे. वर्षा के जल से भरे हुए सरोवर के मध्य में तू अपने चारों पैरों को उछलने के अनुसार फैला कर छलांग लगा. (१४)
EN English Translation
O frog! You have attained happiness and have words of speech. O pain! Say such a word that your cry will start raining. In the middle of the lake filled with rainwater, you jumped with your four legs spread according to the jump. (14)
ख॑ण्व॒खा३इ॑ खैम॒खा३इ॒ मध्ये॑ तदुरि । व॒र्षं व॑नुध्वं पितरो म॒रुतां॒ मन॑ इच्छत ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे खंडख, हे खेमख और हे तादुरी नामक मेढकियो! तुम तालाब के मध्य में रह कर अपने घोष से हमें वर्षा प्रदान करो. हे हमारे पालनकर्ता मंडूको! तुम अपने घोष से वायु का मन वश में कर लो. (१५)
EN English Translation
O Khandakh, O Khemakh and O Frogs called Taduri! You stay in the middle of the pond and give us rain with your ghosh. O our Swami Manduko! You control the mind of the wind with your voice. (15)
म॒हान्तं॒ कोश॒मुद॑चा॒भि षि॑ञ्च सविद्यु॒तं भ॑वतु॒ वातु॒ वातः॑ । त॒न्वतां॑ य॒ज्ञं ब॑हु॒धा विसृ॑ष्टा आन॒न्दिनी॒रोष॑धयो भवन्तु ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पर्जन्य! तुम सागर से विशाल मेघ का उद्धार करो तथा मेघ की वर्षा से सारी धरती को सींचो. तुम उस मेघ को बिजली वाला बनाओ. हवा वर्षा के अनुकूल चले तथा हवा वर्षा के अनुकूल हो. वर्षा के द्वारा अनेक प्रकार से प्रेरित जल यज्ञ का विस्तार करे. जौ, गेहूं आदि फसलें वर्षा के जल से हर्षित हों. (१६)
EN English Translation
O Parjanya! Save the great cloud from the ocean and water the whole earth with the rain of the cloud. You make that cloud electric. The wind should be rain-friendly and the wind should be rain-friendly. Expand the water sacrifice inspired by rain in many ways. Crops like barley, wheat etc. should be happy with rain water. (16)