Popular:
अथर्ववेद

Kanda 9 • Sukta 15

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 9

Kanda 9 • Sukta 15

28 Mantras Loaded
Mantra 9.15.1

यद्गा॑य॒त्रे अधि॑ गाय॒त्रमाहि॑तं॒ त्रैष्टु॑भं वा॒ त्रैष्टु॑भान्नि॒रत॑क्षत । यद्वा॒ जग॒ज्जग॒त्याहि॑तं प॒दं य इत्तद्वि॒दुस्ते अ॑मृत॒त्वमा॑नशुः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

गायत्र में गायत्र छिपा हुआ है और त्रैष्टुभम् में त्रैष्टुभ व्याप्त है. जो लोग जगती में छिपे हुए जगत्‌ को जानते हैं, वे अमृत का उपभोग करते हैं. (१)

EN English Translation

Gayatra is hidden in Gayatra and Traishtubh is pervaded in Traishtubham. Those who know the world hidden in the world, they attain eternity. (1)

Mantra 9.15.2

गा॑य॒त्रेण॒ प्रति॑ मिमीते अ॒र्कम॒र्केण॒ साम॒ त्रैष्टु॑भेन वा॒कम् । वा॒केन॑ वा॒कं द्वि॒पदा॒ चतु॑ष्पदा॒क्षरे॑ण मिमते स॒प्त वाणीः॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

गायत्र से अर्क अर्थात्‌ सूर्य का निर्माण होता है. अर्क से साम का और त्रैष्टुभ से वाक का निर्माण होता है. वाक्‌ से वाकू को तथा द्विपदा एवं चतुष्पदा तथा अविनाशी ब्रह्म से सप्तवाणी अर्थात्‌ सात प्रकार के वेद के छंद निर्मित होते हैं. (२)

EN English Translation

Extract i.e. sun is formed from the cow. Sam is formed from extract and speech is formed from Trishtubh. Speech leads to vaku and dwipada and chatushpada and imperishable Brahma to saptavani i.e. verses of seven types of Vedas are made. (2)

Mantra 9.15.3

जग॑ता॒ सिन्धुं॑ दि॒व्यस्कभायद्रथंत॒रे सूर्यं॒ पर्य॑पश्यत् । गा॑य॒त्रस्य॑ स॒मिध॑स्ति॒स्र आ॑हु॒स्ततो॑ म॒ह्ना प्र रि॑रिचे महि॒त्वा ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

संसार के द्वारा सिंधु को द्विलोक की ओर प्रेरित किया गया. ज्ञानियों ने रथंतर में सूर्य का दर्शन किया. उन्होंने गायत्र यज्ञ की तीन समिधाएं बताई. इस के पश्चात वे अपनी महत्ता से ही वृद्धि को प्राप्त हुए. (३)

EN English Translation

Sindhu was inspired by the world towards Dwilaoka. The wise saw the sun in Rathantar. He told three samidhas of Gayatri Yagya. After this, he got growth from his importance. (3)

Mantra 9.15.4

उप॑ ह्वये सु॒दुघां॑ धे॒नुमे॒तां सु॒हस्तो॑ गो॒धुगु॒त दो॑हदेनाम् । श्रेष्ठं॑ स॒वं स॑वि॒ता सा॑विषन्नो॒ऽभीद्धो॑ घ॒र्मस्तदु॒ षु प्र वो॑चत् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

शोभन हाथ से गायों को दोहने वाला मैं सरलता से दुही जाने वाली गाय का दूध दुहता हुआ उसे अपने समीप बुलाता हूं. सविता ने मुझे श्रेष्ठ गौ प्रदान की है. उन्हीं में तेजस्वी धर्म का कथन किया गया है. (४)

EN English Translation

Shobhan, who exploits cows by hand, I call him near me, milking the easy-to-milk cow. Savita has given me the best cow. In them, the statement of Tejashwi dharma has been made. (4)

Mantra 9.15.5

हि॑ङ्कृण्व॒ती व॑सु॒पत्नी॒ वसू॑नां व॒त्समि॒च्छन्ती॒ मन॑सा॒भ्यागा॑त् । दु॒हाम॒श्विभ्यां॒ पयो॑ अ॒घ्न्येयं सा व॑र्धतां मह॒ते सौभ॑गाय ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हुंकार करती हुई, धन से पालने योग्य एवं बछड़े की इच्छा करती हुई गौ धनवानों के समीप पहुंची. हिंसा न करने योग्य यह गाय अश्चिनीकुमारों के निमित्त दूध देती हुई हमें महान सौभाग्य के लिए प्राप्त हो. (५)

EN English Translation

Shouting, raising money and wanting a calf, the cow reached near the rich. May we have great fortune by giving milk for the Ashchinikumaras, a cow that does not commit violence. (5)

Mantra 9.15.6

गौर॑मीमेद॒भि व॒त्सं मि॒षन्तं॑ मू॒र्धानं॒ हिङ्ङ॑कृणोन्मात॒वा उ॑ । सृक्वा॑णं घ॒र्मम॒भि वा॑वशा॒ना मिमा॑ति मा॒युं पय॑ते॒ पयो॑भिः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हुंकार करती हुई गाय उस बछड़े के समीप जा कर उसे सूंघती है जो उस की ओर ताकता है. यह बताने के लिए कि यह बछड़ा मेरा ही है, यह गौ रंभाती है और अपने दूध से उसे बढ़ाती है. (६)

EN English Translation

The screaming cow goes near the calf and smells it which looks at it. To tell that this calf is mine, this cow rambhati and grows it with its milk. (6)

Mantra 9.15.7

अ॒यं स शि॑ङ्क्ते॒ येन॒ गौर॒भीवृ॑ता॒ मिमा॑ति मा॒युं ध्व॒सना॒वधि॑ श्रि॒ता । सा चि॒त्तिभि॒र्नि हि च॒कार॒ मर्त्या॑न्वि॒द्युद्भव॑न्ती॒ प्रति॑ व॒व्रिमौ॑हत ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

गरजते हुए मेघ ने वाणी को ढक लिया है. मेघ द्वारा ढकी हुई वाणी शब्द करती है. यही वाणी मेघों से बिजली के रूप में प्रकट हो कर मनुष्यों को भयभीत करती है. (७)

EN English Translation

The thundering cloud has covered the speech. The voice covered by the cloud does the word. This speech appears in the form of electricity from the clouds and frightens humans. (7)

Mantra 9.15.8

अ॒नच्छ॑ये तु॒रगा॑तु जी॒वमेज॑द्ध्रु॒वं मध्य॒ आ प॒स्त्यानाम् । जी॒वो मृ॒तस्य॑ चरति स्व॒धाभि॒रम॑र्त्यो॒ मर्त्ये॑ना॒ सयो॑निः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

यमलोक की पीड़ाओं के भय से कांपते हुए प्राणी के हृदय में जीव सांस लेता है. मरणशील जीव अन्य मरणधर्मा प्राणियों का सयोनि अर्थात्‌ समान शरीर वाला है एवं स्वधा का भक्षण करता है. (८)

EN English Translation

The creature breathes in the heart of the creature trembling with the fear of the sufferings of Yamlok. The dying creature is the sayoni of other dead creatures i.e. with the same body and eats swadha. (8)

Mantra 9.15.9

वि॒धुं द॑द्रा॒णं स॑लि॒लस्य॑ पृ॒ष्ठे युवा॑नं॒ सन्तं॑ पलि॒तो ज॑गार । दे॒वस्य॑ पश्य॒ काव्यं॑ महि॒त्वाद्य म॒मार॒ स ह्यः समा॑न ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

दमनशील एवं युवा चंद्रमा को सूर्य निगल जाता है. परमेश्वर की सृष्टि की महत्ता देखो कि आज जो मर जाता है, कल वही जीवित हो कर सांस लेने लगता है. तात्पर्य यह है कि आज छिप जाने वाला चंद्रमा दूसरे दिन फिर निकल आता है. (९)

EN English Translation

The sun swallows the repressive and young moon. Look at the importance of God's creation that the one who dies today, tomorrow he comes alive and starts breathing. The meaning is that the moon that hides today comes out again on the second day. (9)

Mantra 9.15.10

य ईं॑ च॒कार॒ न सो अ॒स्य वे॑द॒ य ईं॑ द॒दर्श॒ हिरु॒गिन्नु तस्मा॑त् । स मा॒तुर्योना॒ परि॑वीतो अ॒न्तर्ब॑हुप्र॒जा निरृ॑ति॒रा वि॑वेश ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस ने इस की रचना की है, वह इस के गर्भ को नहीं देखता. जो इस के गर्भ में जाता है, वही इस को देखता है. माता की योनि से उत्पन्न बालक अनेक बार जन्ममरण रूपी पाप देवता निर्त्ऋति के जाल में फंसता है. (१०)

EN English Translation

He who created it does not see its womb. He who goes into his womb sees it. The child born from the mother's vagina is many times trapped in the trap of the sin god of birth. (10)

Mantra 9.15.11

अप॑श्यं गो॒पाम॑नि॒पद्य॑मान॒मा च॒ परा॑ च प॒थिभि॒श्चर॑न्तम् । स स॒ध्रीचीः॒ स विषू॑ची॒र्वसा॑न॒ आ व॑रीवर्ति॒ भुव॑नेष्व॒न्तः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं ने रक्षा करने वाली आत्मा को जन्ममरण के चक्र में घूमते देखा. मैं ने उसे इहलोक और परलोक में एवं सत्व, रज, तम तीन गुणों में भ्रमण करते देखा. आत्मा अपने में व्याप्त लोकों एवं इंद्रियों में भ्रमण करती है. (११)

EN English Translation

I saw the protecting soul moving around in the cycle of birth. I saw him traveling in this world and the hereafter and in the three gunas of Sattva, Raja, Tama. The soul travels in the worlds and senses prevailing in it. (11)

Mantra 9.15.12

द्यौर्नः॑ पि॒ता ज॑नि॒ता नाभि॒रत्र॒ बन्धु॑र्नो मा॒ता पृ॑थि॒वी म॒हीयम् । उ॑त्ता॒नयो॑श्च॒म्वो॒र्योनि॑र॒न्तरत्रा॑ पि॒ता दु॑हि॒तुर्गर्भ॒माधा॑त् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

सृष्टि की रचना करने वाला एवं वीर्योत्पादक द्यौ भी हमारा पिता है. नाभि अर्थात्‌ धरती और आकाश का मध्य भाग मेरा भाई है. महीयसी पृथ्वी मेरी माता है. यह वर्षा के जल को ओषधि के रूप में धारण करती है. आकाश और पृथ्वी सूत्र रूप में वायु को धारण करते हैं. पिता रूपी द्यौ पृथ्वी में वर्षा रूपी गर्भ धारण करता है. (१२)

EN English Translation

The creator of the universe and the semen-producing dau is also our father. The navel, that is, the middle part of the earth and the sky, is my brother. Mahiasi Prithvi is my mother. It holds rainwater as a medicine. The sky and the earth hold the air in the form of formulas. The father's mother conceives in the form of rain in the earth. (12)

Mantra 9.15.13

पृ॒च्छामि॑ त्वा॒ पर॒मन्तं॑ पृथि॒व्याः पृ॒च्छामि॒ वृष्णो॒ अश्व॑स्य॒ रेतः॑ । पृ॒च्छामि॒ विश्व॑स्य॒ भुव॑नस्य॒ नाभिं॑ पृ॒च्छामि॑ वा॒चः प॑र॒मं व्योम ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं तुम से पृथ्वी के अंतिम स्थान के विषय में पूछता हूं. मैं इच्छा पूर्ण करने वाले एवं व्यापक परमेश्वर के विषय में पूछता हूं. मैं संपूर्ण भुवन की नाभि अर्थात्‌ केंद्र के विषय में पूछता हूं. मैं वाकू के परमव्योम में व्याप्त होने के विषय में भी पूछता हूं. (१३)

EN English Translation

I ask you about the last place of the earth. I ask about the will-fulfilling and comprehensive God. I ask about the navel of the whole bhuvan, that is, the center. I also ask about waku being prevalent in the supreme world. (13)

Mantra 9.15.14

इ॒यं वेदिः॒ परो॒ अन्तः॑ पृथि॒व्या अ॒यं सोमो॒ वृष्णो॒ अश्व॑स्य॒ रेतः॑ । अ॒यं य॒ज्ञो विश्व॑स्य॒ भुव॑नस्य॒ नाभि॑र्ब्र॒ह्मायं वा॒चः प॑र॒मं व्योम ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

यह देवी पृथ्वी का परम अंत है. यह सोम इच्छापूर्ण करने वाले व्यापक विष्णु का वीर्य है. यह यज्ञ समस्त भुवनों की नाभि अर्थात केंद्र है. ब्रह्म इस वाणी का परम व्योम है. (१४)

EN English Translation

This goddess is the ultimate end of the earth. This Soma is the semen of the wide Vishnu who wishfully. This yajna is the navel i.e. center of all bhuvanas. Brahman is the ultimate vyom of this speech. (14)

Mantra 9.15.15

न वि जा॑नामि॒ यदि॑वे॒दमस्मि॑ नि॒ण्यः संन॑द्धो॒ मन॑सा चरामि । य॒दा माग॑न्प्रथम॒जा ऋ॒तस्यादिद्वा॒चो अ॑श्नुवे भा॒गम॒स्याः ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं यह नहीं जानता कि मैं ही जानने योग्य परम ब्रह्म हूं तथा मैं द्वैताद्वैत संदेह में पड़ा हुआ उसी के मध्य विचरण करता हूं. अतएव जो बुद्धि समस्त इंट्रियों में प्रमुख है, उस के द्वारा मैं यह जानता हूं कि मैं कार्य हूं अथवा कारण हूं. उसी के अनुसार मैं वाणी का उपयोग करता हूं. (१५)

EN English Translation

I do not know that I am the supreme Brahman who knows and I wander among him lying in doubt. Therefore, through the intellect that is prominent in all the intestines, I know whether I am the work or the cause. Accordingly, I use speech. (15)

Mantra 9.15.16

अपा॒ङ्प्राङे॑ति स्व॒धया॑ गृभी॒तोऽम॑र्त्यो॒ मर्त्ये॑ना॒ सयो॑निः । ता शश्व॑न्ता विषू॒चीना॑ वि॒यन्ता॒ न्यन्यं चि॒क्युर्न नि चि॑क्युर॒न्यम् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

मरणधर्मिता से रहित अर्थात्‌ अमर आत्मा मरणधर्मा मन के साथ गर्भ से प्रकट होती है. इन में से आत्मा ब्रह्म में मिल कर तदाकार हो जाती है. (१६)

EN English Translation

The immortal soul, that is, without death, appears from the womb with the mind of death. Out of these, the soul merges with Brahman and becomes a tadakar. (16)

Mantra 9.15.17

स॒प्तार्ध॑ग॒र्भा भुव॑नस्य॒ रेतो॒ विष्णो॑स्तिष्ठन्ति प्र॒दिशा॒ विध॑र्मणि । ते धी॒तिभि॒र्मन॑सा॒ ते वि॑प॒श्चितः॑ परि॒भुवः॒ परि॑ भवन्ति वि॒श्वतः॑ ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

व्यापक ब्रह्म की सात किरणें वीर्य के रूप में वर्तमान रहती हैं. वे किरणें कर्म की उत्पत्ति के रूप से समस्त जगत्‌ में विस्तृत होती हैं. (१७)

EN English Translation

The seven rays of broad Brahman remain present in the form of semen. Those rays are spread throughout the world as the origin of karma. (17)

Mantra 9.15.18

ऋ॒चो अ॒क्षरे॑ पर॒मे व्योम॒न्यस्मि॑न्दे॒वा अधि॒ विश्वे॑ निषे॒दुः । यस्तन्न वेद॒ किमृ॒चा क॑रिष्यति॒ य इत्तद्वि॒दुस्ते॑ अ॒मी समा॑सते ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

परम व्योम में ओंकार का अक्षर है. उस में समस्त देव निवास करते हैं. जो इस बात को नहीं जानता, वह वेद मंत्रों को जान कर भी क्या करेगा? जो इस बात को जानते हैं, वे उसी ब्रह्म में निवास करते हैं. (१८)

EN English Translation

Param Vyom has the letter Omkar. All the gods reside in it. What will one who does not know this do even after knowing the Veda mantras? Those who know this reside in the same Brahman. (18)

Mantra 9.15.19

ऋ॒चः प॒दं मात्र॑या क॒ल्पय॑न्तोऽर्ध॒र्चेन॑ चाक्लृपु॒र्विश्व॒मेज॑त् । त्रि॒पाद्ब्रह्म॑ पुरु॒रूपं॒ वि त॑ष्ठे॒ तेन॑ जीवन्ति प्र॒दिश॒श्चत॑स्रः ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

ओंकार के पद की कल्पना करते हुए जनों ने उसी अर्थ में इस चैतन्य और गतिशील विश्व की कल्पना की. निश्चल ब्रह्म तीन मात्राओं से निज रूप में स्थित रहता है और इस की एक मात्रा से चारों दिशाएं अर्थात्‌ चारों दिशाओं में वर्तमान प्राणी जीवित रहते हैं. (१९)

EN English Translation

While imagining the verse of Omkar, the people imagined this chaitanya and dynamic world in the same sense. (19)

Mantra 9.15.20

सू॑यव॒साद्भग॑वती॒ हि भू॒या अधा॑ व॒यं भग॑वन्तः स्याम । अ॒द्धि तृण॑मघ्न्ये विश्व॒दानीं॒ पिब॑ शु॒द्धमु॑द॒कमा॒चर॑न्ती ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे भूमि! तू जलमय सूर्य के संपर्क के कारण जल रूप ऐश्वर्य को प्राप्त कर सकी. हम भी तेरे जल रूप ऐश्वर्य से संपत्तिशाली बनें. हे हिंसित न होने वाली पृथ्वी! तू मेघों को चूरचूर कर के शुद्ध जल का सेवन कर एवं सूर्य की किरणों के द्वारा जल का सेवन कर. (२०)

EN English Translation

O land! You could achieve the opulence of the water form due to the contact of the watery sun. May we also become rich with your water form opulence. O unspoken earth! You crush the clouds and consume pure water and consume water through the rays of the sun. (20)

Mantra 9.15.21

गौरिन्मि॑माय सलि॒लानि॒ तक्ष॑ती॒ एक॑पदी द्वि॒पदी॒ सा चतु॑ष्पदी । अ॒ष्टाप॑दी॒ नव॑पदी बभू॒वुषी॑ स॒हस्रा॑क्षरा॒ भुव॑नस्य प॒ङ्क्तिस्तस्याः॑ समु॒द्रा अधि॒ वि क्ष॑रन्ति ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

इस वाणीरूपी गौ ने ही विश्व की रचना की है. यही जल का निर्माण करती है. मध्यम के साथ एकत्व प्राप्त कर के यह सूर्य के साथ एकपदी, दिशाओं के साथ चतुष्पदी और अंतर्दिशाओं के साथ अष्टपदी होती है. दिशाओं, विदिशाओं एवं सूर्य के साथ यह नवपदी हो जाती है. यह अविभक्त आत्मा में मिल कर भुवन की रचना करती है. इसी के कारण मेघ वर्षा करते हैं. (२१)

EN English Translation

This speech-like cow has created the world. This creates water. By attaining unity with the medium, it is one-sided with the sun, quadrupedi with directions and ashtapadi with interdirections. With directions, vidishas and sun, it becomes Navpadi. It combines with the undivided soul and creates Bhuvan. Due to this, clouds rain. (21)

Mantra 9.15.22

कृ॒ष्णं नि॒यानं॒ हर॑यः सुप॒र्णा अ॒पो वसा॑ना॒ दिव॒मुत्प॑तन्ति । तं आव॑वृत्र॒न्त्सद॑नादृ॒तस्यादिद्घृ॒तेन॑ पृथि॒वीं व्यूदुः ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

जल को लपेटती हुई किरणें आकाश में उछलती हैं. वे ही किरणें दक्षिणायन रूप में सूर्यमंडल से लौटती हैं, तभी धरती जल से भीग जाती है. (२२)

EN English Translation

The rays that wrap the water jump into the sky. Those rays return from the solar system in dakshinayan form, only then the earth gets wet with water. (22)

Mantra 9.15.23

अ॒पादे॑ति प्रथ॒मा प॒द्वती॑नां॒ कस्तद्वां॑ मित्रावरु॒णा चि॑केत । गर्भो॑ भा॒रं भ॑र॒त्या चि॑दस्या ऋ॒तं पिप॑र्त्यनृ॑तं॒ नि पा॑ति ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र और वरुण! तुम्हारे रूप को कौन जानता है? बिना चरणों वाली किरणें चरणों वाले प्राणियों से पहले इस जगत्‌ में आ जाती हैं. धरती इन का भार धारण करती है तथा सत्य बोलने वाले का पालन करती है. यह धरती झूठ बोलने वाले का विनाश कर देती है. (२३)

EN English Translation

Hey friend and Varun! Who knows your look? Rays with no feet come into this world before beings with feet. The earth bears the weight of them and obeys the one who speaks the truth. This earth destroys the one who lies. (23)

Mantra 9.15.24

वि॒राड्वाग्वि॒राट्पृ॑थि॒वी वि॒राड॒न्तरि॑क्षं वि॒राट्प्र॒जाप॑तिः । वि॒राण्मृ॒त्युः सा॒ध्याना॑मधिरा॒जो ब॑भूव॒ तस्य॑ भू॒तं भव्यं॒ वशे॒ स मे॑ भू॒तं भव्यं॒ वशे॑ कृणोतु ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

विराट्‌ ही वाणी है, विराट्‌ पृथ्वी है, विराट्‌ अंतरिक्ष है और विराट्‌ प्रजापति है. विराटू मृत्यु और साध्यों का स्वामी है. भूत और भविष्य उसी के वश में है. वही विराट्‌ भूत और भविष्य को मेरे वश में करे. (२४)

EN English Translation

Virat is the voice, the vast is the earth, the vast is space and the vast is prajapati. Viruthu is the master of death and ends. The past and the future are in his control. May he control the great past and future in my control. (24)

Mantra 9.15.25

श॑क॒मयं॑ धू॒ममा॒राद॑पश्यं विषू॒वता॑ प॒र ए॒नाव॑रेण । उ॒क्षाणं॒ पृश्नि॑मपचन्त वी॒रास्तानि॒ धर्मा॑णि प्रथ॒मान्या॑सन् ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं ने विषुवत एवं ऐनावर यज्ञ के द्वारा सर्वत्र व्याप्त धूम को समीप से देखा. वीरों ने शक्ति देने वाले सोमरस को पकाया. वे ही प्रमुख धर्म थे. (२५)

EN English Translation

I saw from close quarters the smoke spread everywhere through the Equinox and The Enavar Yagya. The heroes cooked the power-giving someras. They were the main dharmas. (25)

Mantra 9.15.26

त्रयः॑ के॒शिन॑ ऋतु॒था वि च॑क्षते संवत्स॒रे व॑पत॒ एक॑ एषाम् । विश्व॑म॒न्यो अ॑भि॒चष्टे॒ शची॑भि॒र्ध्राजि॒रेक॑स्य ददृशे॒ न रू॒पम् ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

तीन ज्योतियों अर्थात्‌ अग्नि, सूर्य एवं वायु ऋतुओं के अनुसार अपने कार्यो के रूप में समयसमय पर संसार पर कृपा करती हैं. इन में से एक अर्थात्‌ अग्नि संवत्सर में पृथ्वी को भस्म करती है. इस प्रकार वह कर्म करने योग्य बनती है. इन में वायु का रूप अदृश्य है. उस की केवल गति जानी जाती है. (२६)

EN English Translation

According to the three lights i.e. agni, sun and air seasons, they grace the world from time to time in the form of their actions. One of these i.e. agni consumes the earth in Samvatsar. In this way, she becomes able to do karma. The form of air is invisible in these. Only the speed of that is known. (26)

Mantra 9.15.27

च॒त्वारि॒ वाक्परि॑मिता प॒दानि॒ तानि॑ विदुर्ब्राह्म॒णा ये म॑नी॒षिणः॑ । गुहा॒ त्रीणि॒ निहि॑ता॒ नेङ्ग॑यन्ति तु॒रीयं॑ वा॒चो म॑नु॒ष्या वदन्ति ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

वाणी के चार निश्चित पद अर्थात्‌ चरण हैं. जो मनीषी ब्राह्मण हैं, वे उन्हें जानते हैं. इन में से तीन चरण बुद्धि रूपी गुफा में छिपे होने के कारण गति नहीं करते हैं. मनुष्य वाणी के चौथे चरण का उच्चारण करते हैं. (२७)

EN English Translation

There are four fixed positions of speech i.e. stages. Those who are mystic Brahmins know him. Three of these stages do not move due to being hidden in the cave of intelligence. Humans pronounce the fourth stage of speech. (27)

Mantra 9.15.28

इन्द्रं॑ मि॒त्रं वरु॑णम॒ग्निमा॑हु॒रथो॑ दि॒व्यः स सु॑प॒र्णो ग॒रुत्मा॑न् । ए॒कं सद्विप्रा॑ बहु॒धा व॑दन्त्य॒ग्निं य॒मं मा॑तरिश्वानमाहुः ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

तत्त्वज्ञानी विद्वान्‌ उस दिव्य गतिशील को इंद्र, मित्र, वरुण और अग्नि कहते हैं. यह दिव्य गतिशील एक है, पर विद्वान्‌ उसे अनेक प्रकार से कहते हैं. वे उसे अग्नि, वायु एवं यम कहते हैं. (२८)

EN English Translation

Philosophical scholars call that divine dynamic Indra, Mitra, Varuna and Agni. This divine dynamic is one, but scholars call it in many ways. They call it Agni, Vayu and Yama. (28)