Popular:
ऋग्वेद

Mandal 9 • Sukta 42

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 9

Mandal 9 • Sukta 42

6 Mantras Loaded
Mantra 9.42.1

ज॒नय॑न्रोच॒ना दि॒वो ज॒नय॑न्न॒प्सु सूर्य॑म् । वसा॑नो॒ गा अ॒पो हरिः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

ये हरे रंग के सोम ह्युलोकसंबंधी नक्षत्र, ग्रह आदि को तथा अंतरिक्ष में सूर्य को उत्पन्न करते हैं. इसके बाद नीचे बहने वाले जल से धरती को ढकते हैं. (१)

EN English Translation

These green mons produce the temporal constellations, planets, etc., and the sun in space. After this, they cover the earth with water flowing below. (1)

Mantra 9.42.2

ए॒ष प्र॒त्नेन॒ मन्म॑ना दे॒वो दे॒वेभ्य॒स्परि॑ । धार॑या पवते सु॒तः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

प्राचीन स्तोत्र के साथ निचुड़ते हुए ये सोम अपनी धारा से देवों के लिए सब ओर से गिरते हैं. (२)

EN English Translation

While settling with ancient hymns, these somas fall from all sides to the gods from their stream. (2)

Mantra 9.42.3

वा॒वृ॒धा॒नाय॒ तूर्व॑ये॒ पव॑न्ते॒ वाज॑सातये । सोमाः॑ स॒हस्र॑पाजसः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

असीमित शक्ति वाले सोम बढ़े हुए अन्न को शीघ्र पाने के लिए निचोड़े जाते हैं. (३)

EN English Translation

Mons with unlimited strength are squeezed to get the increased grain quicker. (3)

Mantra 9.42.4

दु॒हा॒नः प्र॒त्नमित्पयः॑ प॒वित्रे॒ परि॑ षिच्यते । क्रन्द॑न्दे॒वाँ अ॑जीजनत् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम प्राचीन रस को टपकाते हुए दशापवित्र पर सींचे जाते हैं एवं शब्द करते हुए देवों को अपने समीप उत्पन्न करते हैं. (४)

EN English Translation

Som is watered on the dashapavittra dripping the ancient rasa and produces the gods near him by making words. (4)

Mantra 9.42.5

अ॒भि विश्वा॑नि॒ वार्या॒भि दे॒वाँ ऋ॑ता॒वृधः॑ । सोमः॑ पुना॒नो अ॑र्षति ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

निचोड़े जाते हुए ये सोम सभी वरण करने योग्य धनों एवं यज्ञवर्धक देवों के पास जाते हैं. (५)

EN English Translation

While being squeezed, these somas go to all the selectable riches and sacrificial gods. (5)

Mantra 9.42.6

गोम॑न्नः सोम वी॒रव॒दश्वा॑व॒द्वाज॑वत्सु॒तः । पव॑स्व बृह॒तीरिषः॑ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! तुम निचुड़कर हमें गायों, बहुत सी संतानों, घोड़ों तथा संग्राम में प्राप्त धनों के साथ बहुत सा अन्न दो. (६)

EN English Translation

Hey Mon! You will free and give us a lot of food with cows, many offspring, horses and the wealth you have received in the war. (6)

卐 HinduText AI