Mandal 9 • Sukta 5
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 9 • Sukta 5
समि॑द्धो वि॒श्वत॒स्पतिः॒ पव॑मानो॒ वि रा॑जति । प्री॒णन्वृषा॒ कनि॑क्रदत् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
भली प्रकार दीप्ति वाले, सबके स्वामी एवं अभिलाषापूरक सोम शब्द करते हैं एवं देवों को प्रसन्न करते हुए विराजमान हैं. (१)
EN English Translation
The well-lit, the masters of all and the desireful ones, do the word 'Som' and sit down, pleasing the gods. (1)
तनू॒नपा॒त्पव॑मानः॒ शृङ्गे॒ शिशा॑नो अर्षति । अ॒न्तरि॑क्षेण॒ रार॑जत् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
जल के नाती पवमान सोम ऊंचे स्थान में बढ़ते हुए अंतरिक्ष से कलश की ओर बढ़ते हैं. (२)
EN English Translation
Pawman Som, the grandson of water, moves from space to kalash, rising in a high place. (2)
ई॒ळेन्यः॒ पव॑मानो र॒यिर्वि रा॑जति द्यु॒मान् । मधो॒र्धारा॑भि॒रोज॑सा ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
स्तुतियोग्य, अभीष्टदाता और दीप्तिशाली सोम जल की धाराओं के साथ गिरते हुए अपने तेज से सुशोभित होते हैं. (३)
EN English Translation
The praiseworthy, hopeful and radiant Som adorns with his swiftness while falling along the streams of water. (3)
ब॒र्हिः प्रा॒चीन॒मोज॑सा॒ पव॑मानः स्तृ॒णन्हरिः॑ । दे॒वेषु॑ दे॒व ई॑यते ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हरे रंग के एवं दीप्तिशाली सोम यज्ञां में पूर्व की ओर कुश बिछाते हुए अपने तेजरूपी बल से जाते हैं. (४)
EN English Translation
The green and glistening Som goes with his sharp force, laying kush towards the east in the yajnas. (4)
उदातै॑र्जिहते बृ॒हद्द्वारो॑ दे॒वीर्हि॑र॒ण्ययीः॑ । पव॑मानेन॒ सुष्टु॑ताः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
स्वर्णमयी द्वारदेवियां पवमान सोम के साथ स्तुत होकर विस्तृत दिशाओं में ऊपर की ओर चढ़ती हैं. (५)
EN English Translation
The golden dwaradevis are adorned with the Pavman Som and climb upwards in wide directions. (5)
सु॒शि॒ल्पे बृ॑ह॒ती म॒ही पव॑मानो वृषण्यति । नक्तो॒षासा॒ न द॑र्श॒ते ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
इस समय पवमान सोम शोभनरूप वाली, विशाल, महान् और दर्शन करने योग्य दिवस निशा की अभिलाषा करते हैं. (६)
EN English Translation
At this time, Pavman Som wishes nisha a beautiful, huge, great and sightable day. (6)
उ॒भा दे॒वा नृ॒चक्ष॑सा॒ होता॑रा॒ दैव्या॑ हुवे । पव॑मान॒ इन्द्रो॒ वृषा॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं दोनों प्रकार के देवों-मानदद्रष्टा और देवों का होम करने वालों को बुलाता हूं. पवमान सोम दीप्त और अभिलाषापूरक हैं. (७)
EN English Translation
I call upon both types of gods— the honorary and the doers of the gods. Powaman Som is bright and lustful. (7)
भार॑ती॒ पव॑मानस्य॒ सर॑स्व॒तीळा॑ म॒ही । इ॒मं नो॑ य॒ज्ञमा ग॑मन्ति॒स्रो दे॒वीः सु॒पेश॑सः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हमारे सोम-संबंधी यज्ञ में भारती, सरस्वती एवं महती इडा नामक तीन शोभनरूप वाली देवियां आवें. (८)
EN English Translation
In our Som-related yajna, three adorned goddesses namely Bharati, Saraswati and Mahati Ida should come. (8)
त्वष्टा॑रमग्र॒जां गो॒पां पु॑रो॒यावा॑न॒मा हु॑वे । इन्दु॒रिन्द्रो॒ वृषा॒ हरिः॒ पव॑मानः प्र॒जाप॑तिः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं पूर्व में उत्पन्न, प्रजाओं के पालक एवं देवों के आगे चलने वाले त्वष्टा देव को बुलाता हूं. हरे रंग के पवमान सोम देवों के स्वामी एवं अभिलाषापूरक हैं. (९)
EN English Translation
I call tvashta dev, born in the east, the guardian of the subjects and walking in front of the devas. The green pavaman is the lord and wish-breaker of the Som Devas. (9)
वन॒स्पतिं॑ पवमान॒ मध्वा॒ सम॑ङ्ग्धि॒ धार॑या । स॒हस्र॑वल्शं॒ हरि॑तं॒ भ्राज॑मानं हिर॒ण्यय॑म् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पवमान सोम! कभी हरे रंग वाले तथा कभी सुनहरे रंग के, दीप्तिशाली एवं हजार शाखाओं वाले वनस्पति देव का मधुर धारा से संस्कार करो. (१०)
EN English Translation
O Pawman Mon! Worship the vegetable god, sometimes green and sometimes golden in colour, bright and with a thousand branches, with a sweet stream. (10)
विश्वे॑ देवाः॒ स्वाहा॑कृतिं॒ पव॑मान॒स्या ग॑त । वा॒युर्बृह॒स्पतिः॒ सूर्यो॒ऽग्निरिन्द्रः॑ स॒जोष॑सः ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे विश्वेदेव! वायु, बृहस्पति, सूर्य, अग्नि और इंद्र! तुम सब एकत्र होकर पवमान सोम की ओर स्वाहा शब्द के साथ जाओ. (११)
EN English Translation
O God! Air, Jupiter, Sun, Agni and Indra! All of you get together and go towards Pavaman Mon with the word Swaha. (11)