Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 25 • Dashati / Sukta 3

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 25

Chapter / Prapathak 25 • Dashati / Sukta 3

9 Mantras Loaded
Mantra 25.3.1

अग्निं तं मन्ये यो वसुरस्तं यं यन्ति धेनवः । अस्तमर्वन्त आशवोस्तं नित्यासो वाजिन इषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप सर्वव्यापक हैं. हम आप की उपासना करते हैं. घोड़े व गाएं जिन की शरण में हैं, हम यजमानों को भी आप अपनी शरण में लीजिए. हम नित्य नियम निभाने वाले और हवि देने वाले हैं. आप हमें अन्नदान कीजिए. हम आप की उपासना करते हैं. (१)

EN English Translation

O agni! You are omnipresent. We worship you. Horses and cows in whose shelter we are also taking the hosts in your shelter. We are always the ones who follow the rules and give courage. You donate food to us. We worship you. (1)

Mantra 25.3.2

अग्निर्हि वाजिनं विशे ददाति विश्वचर्षणिः । अग्नी राये स्वाभुवँ स प्रीतो याति वार्यमिषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप यजमान को अन्नवान बनाने वाले, व्यापक दृष्टि वाले और पूजनीय हैं. आप प्रसन्न हो कर आसानी से यजमानों को धन देते हैं. आप उपासकों को भरपूर धन देने की कृपा कीजिए. (२)

EN English Translation

O agni! You are the one who makes the host food, with a broad vision and is revered. You are happy and easily give money to the hosts. Please give plenty of money to the worshippers. (2)

Mantra 25.3.3

सो अग्निर्यो वसुर्गृणे सं यमायन्ति धेनवः । समर्वन्तो रघुद्रुवः सँ सुजातासः सूरय इषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! सारी गौएं तेज गति वाले घोड़े व विद्वान्‌ आप की शरण में हैं. आप पूजनीय हैं. आप यजमानों को भरपूर अन्न प्रदान करने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O agni! All the cows are in the shelter of fast-moving horses and scholars. You are revered. Please provide plenty of food to the hosts. (3)

Mantra 25.3.4

महे नो अद्य बोधयोषो राये दिवित्मती । यथा चिन्नो अबोधयः सत्यश्रवसि वाय्ये सुजाते अश्वसूनृते ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! आप प्रकाशवती हैं. आप हम सभी को पहले की तरह आज भी बोधित (जाग्रत) करने की कृपा कीजिए. आप हम पर भी वैसी ही कृपा कीजिए, जैसी आप ने वय्य के पुत्र सत्यश्रवा पर की. जैसा आप ने उन्हें (सत्यश्रवा को) जाग्रत किया, वैसे ही हमें भी जाग्रत करने की कृपा कीजिए. (४)

EN English Translation

O Usha! You are prakashvati. Please wake up all of us today as before. Please bless us as you did to Satyashrava, the son of the age. (4)

Mantra 25.3.5

या सुनीथे शौचद्रथे व्यौच्छो दुहितर्दिवः । सा व्युच्छ सहीयसि सत्यश्रवसि वाय्ये सुजाते अश्वसूनृते ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! आप स्वर्गलोक की दुहिता (पुत्री) हैं. आप शुचद्रथ के पुत्र सुनीथ हेतु अंधेरे को भगा कर प्रकट हुई. आपने सुनीथ पर जैसी कृपा की, वैसी ही आप वस्य के पुत्र सत्यश्रवा पर भी कीजिए. (५)

EN English Translation

O Usha! You are the daughter of heaven. You appeared for Sueeth, son of Shuchadratha, by driving away the darkness. Just as you did to Sunith, you should do the same to Satyashrava, the son of Vastay. (5)

Mantra 25.3.6

सा नो अद्याभरद्वसुर्व्युच्छा दुहितर्दिवः । यो व्यौच्छः सहीयसि सत्यश्रवसि याय्ये सुजाते अश्वसूनृते ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! आप स्वर्गलोक की दुहिता (बेटी) हैं. आप हमें भरपूर धन देने व आज हमारे अंधेरे (प्राकृतिक और अज्ञान रूप दोनों) को नष्ट करने की कृपा कीजिए. आप सत्यस्वरूपा हैं. आप वय्य के पुत्र सत्यश्रवा पर अपनी कृपा कीजिए. (६)

EN English Translation

O Usha! You are the duhita (daughter) of heaven. Please give us plenty of money and destroy our darkness (both natural and ignorant form) today. You are Satyaswaroopa. Please have mercy on Satyashrava, the son of the elder. (6)

Mantra 25.3.7

प्रति प्रियतमँ रथं वृशणं वसुवाहनम् । स्तोता वामश्विनावृषि स्तोमेभिर्भूषति प्रति माध्वी मम श्रुतँ हवम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! आप का रथ वैभव व पराक्रम धारण करता है. आप का रथ उपासकों की प्रार्थना से सुशोभित होता है. आप हमारी प्रार्थनाओं को सुनने की कृपा कीजिए. (७)

EN English Translation

O Ashchini Kumaro! Your chariot holds splendour and might. Your chariot is adorned with the prayers of the worshippers. Please listen to our prayers. (7)

Mantra 25.3.8

अत्यायातमश्विना तिरो विश्वा अहँ सना । दस्रा हिरण्यवर्त्तनी सुषुम्णा सिन्धुवाहसा माध्वी मम श्रुतँ हवम् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! आप दूसरों का अतिक्रमण कर के (लांघ कर) हमारे पास पधारने की कृपा कीजिए. आप शत्रुनाशक हैं. आप की कृपा से हम अपने शत्रु पर विजय पा सकें. आप सोने के रथ वाले हैं. आप धनवान हैं. आप नदी के समान बहते हैं. आप हमारी प्रार्थनाओं को सुनने की कृपा कीजिए. (८)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Please encroach upon others and come to us. You are an enemy destroyer. By your grace, we can conquer our enemy. You are the one with a chariot of gold. You are rich. You flow like a river. Please listen to our prayers. (8)

Mantra 25.3.9

आ नो रत्नानि बिभ्रतावश्विना गच्छतं युवम् । रुद्रा हिरण्यवर्त्तनी जुषाणा वाजिनीवसू माध्वी मम श्रुतँ हवम् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! आप सोने के रथ वाले, शत्रुनाशी, धनधारी, धनधान्य वाले व यज्ञ प्रेमी हैं. आप हमारे यज्ञ में पधारिए और प्रतिष्ठित होइए. आप हमारी प्रार्थनाओं को सुनने की कृपा कीजिए. (९)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You are a gold chariot, enemy, wealthy, wealthy and a yagna lover. You come to our yajna and be distinguished. Please listen to our prayers. (9)

卐 HinduText AI