Popular:
ऋग्वेद

Mandal 10 • Sukta 101

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 10

Mandal 10 • Sukta 101

12 Mantras Loaded
Mantra 10.101.1

उद्बु॑ध्यध्वं॒ सम॑नसः सखायः॒ सम॒ग्निमि॑न्ध्वं ब॒हवः॒ सनी॑ळाः । द॒धि॒क्राम॒ग्निमु॒षसं॑ च दे॒वीमिन्द्रा॑व॒तोऽव॑से॒ नि ह्व॑ये वः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सखा ऋत्विजो! समान मन वाले बनकर जागो. तुम अनेक होकर भी एक स्थान में रहने वालों के समान अग्नि को प्रज्वलित करो. मैं अपनी रक्षा के लिए दधिका, उषा, अग्नि एवं इंद्र को बुलाता हूं. (१)

EN English Translation

O sakha ritvizo! Wake up with the same mind. You, though many, ignite the agni like those who live in one place. I call Dadika, Usha, Agni and Indra to protect myself. (1)

Mantra 10.101.2

म॒न्द्रा कृ॑णुध्वं॒ धिय॒ आ त॑नुध्वं॒ नाव॑मरित्र॒पर॑णीं कृणुध्वम् । इष्कृ॑णुध्व॒मायु॒धारं॑ कृणुध्वं॒ प्राञ्चं॑ य॒ज्ञं प्र ण॑यता सखायः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र स्तोताओ! तुम मादक स्तुतियां करो, कृषि आदि कमों का विस्तार करो, डांड के द्वारा पार लगाने वाली नाव बनाओ, हल एवं जुए आदि उपकरणों को सजाओ तथा यज्ञपात्र अग्नि को भली प्रकार लाओ. (२)

EN English Translation

This friend, Stotao! You do intoxicating praises, expand the fields of agriculture, etc., make a boat crossing through the danda, decorate the tools like ploughs and gambling, etc., and bring the yajnapatra agni well. (2)

Mantra 10.101.3

यु॒नक्त॒ सीरा॒ वि यु॒गा त॑नुध्वं कृ॒ते योनौ॑ वपते॒ह बीज॑म् । गि॒रा च॑ श्रु॒ष्टिः सभ॑रा॒ अस॑न्नो॒ नेदी॑य॒ इत्सृ॒ण्यः॑ प॒क्वमेया॑त् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र ऋत्विजो! हलों में बैल जोड़ो, जुओं को विस्तृत करो व यहां प्रस्तुत खेत में बीज बोओ. हमारी स्तुतियों के साथ अन्न पर्याप्त मात्रा में हो. हमारा हंसिया समीप की पकी हुई फसल पर गिरे. (३)

EN English Translation

Oh my friend, Ritvizo! Add the bull to the ploughs, expand the yokes and sow the seeds in the field presented here. May the grain be in sufficient quantity with our praises. Our swan fell on a nearby ripe crop. (3)

Mantra 10.101.4

सीरा॑ युञ्जन्ति क॒वयो॑ यु॒गा वि त॑न्वते॒ पृथ॑क् । धीरा॑ दे॒वेषु॑ सुम्न॒या ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

बुद्धिमान्‌ ऋत्विज्‌ हल जोड़ते हैं एवं जुआ हल से अलग करते हैं. धीर पुरुष देवों का स्तोत्र बोलते हैं. (४)

EN English Translation

Intelligent solutions add solutions and separate gambling from ploughs. Patient men speak the hymns of the gods. (4)

Mantra 10.101.5

निरा॑हा॒वान्कृ॑णोतन॒ सं व॑र॒त्रा द॑धातन । सि॒ञ्चाम॑हा अव॒तमु॒द्रिणं॑ व॒यं सु॒षेक॒मनु॑पक्षितम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्रो! पशुओं के लिए प्याऊ एवं चमड़े की रस्सी बनाओ. हम जलयुक्त सींचने में समर्थ एवं क्षीण न होने वाले गड्ढे से पानी लेकर सींचते हैं. (५)

EN English Translation

Oh, my friends! Make drink and leather rope for animals. We take water from a pit that is capable of watering and is not able to irrigate water. (5)

Mantra 10.101.6

इष्कृ॑ताहावमव॒तं सु॑वर॒त्रं सु॑षेच॒नम् । उ॒द्रिणं॑ सिञ्चे॒ अक्षि॑तम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हम चमड़े की शोभन रस्सियों से युक्त भली प्रकार सिंचित, जल से भरे हुए एवं न सूखने वाले गड्ढे से जल लेकर सींचते हैं. (६)

EN English Translation

We irrigate water from well-irrigated, water-filled and dry pits with leather ropes. (6)

Mantra 10.101.7

प्री॒णी॒ताश्वा॑न्हि॒तं ज॑याथ स्वस्ति॒वाहं॒ रथ॒मित्कृ॑णुध्वम् । द्रोणा॑हावमव॒तमश्म॑चक्र॒मंस॑त्रकोशं सिञ्चता नृ॒पाण॑म् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ऋत्विजो! बैलों को घास आदि खिलाकर तैयार करो, खेतों को जोतो एवं सरलता से धान्य ढोने वाला रथ तैयार करो. पशुओं की प्याऊ में एक द्रोण जल आता है. पत्थरों के घेरे से घिरे हुए दुर्भिक्ष के समय जल की रक्षा करने वाले तथा मानवों के जलपान के आधार अर्थात्‌ कुएं को पानी से भरो. (७)

EN English Translation

Hey Ritvijo! Prepare the bulls by feeding them grass, etc., plough the fields and prepare a chariot carrying grain easily. A drona water comes into the drink of animals. Fill the water-protecting water and the base of the human's refreshment, i.e., the well, at the time of famine surrounded by stones. (7)

Mantra 10.101.8

व्र॒जं कृ॑णुध्वं॒ स हि वो॑ नृ॒पाणो॒ वर्म॑ सीव्यध्वं बहु॒ला पृ॒थूनि॑ । पुरः॑ कृणुध्व॒माय॑सी॒रधृ॑ष्टा॒ मा वः॑ सुस्रोच्चम॒सो दृंह॑ता॒ तम् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ऋत्विजो! गोशाला बनाओ. वही मानवों के जल पीने का स्थान है. तुम मानवों के कवचों को सिओ, जो अनेक एवं विस्तृत हों. तुम लोहे के मजबूत बरतन बनाओ तथा चमस को दृढ़ करो, जिससे पानी न टपके. (८)

EN English Translation

Hey Ritvijo! Make the goshala. That is the place for humans to drink water. You must sift the armor of human beings, which are many and wide. You make strong vessels of iron and strengthen the spoon so that the water does not leak. (8)

Mantra 10.101.9

आ वो॒ धियं॑ य॒ज्ञियां॑ वर्त ऊ॒तये॒ देवा॑ दे॒वीं य॑ज॒तां य॒ज्ञिया॑मि॒ह । सा नो॑ दुहीय॒द्यव॑सेव ग॒त्वी स॒हस्र॑धारा॒ पय॑सा म॒ही गौः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ऋत्विजो! मैं अपनी रक्षा के निमित्त तुम्हारा ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करता हूं. तुम्हारा ध्यान यज्ञयोग्य, दीप्त एवं पूज्य है. जिस प्रकार गाएं घास खाकर हजार धारों वाला दूध देती हैं, उसी प्रकार यह ध्यान हमारी इच्छा पूरी करे. (९)

EN English Translation

Hey Ritvijo! I draw your attention to myself for the sake of protecting me. Your attention is sacrificial, bright and revered. Just as cows eat grass and give milk with thousand edges, so may this meditation fulfill our desire. (9)

Mantra 10.101.10

आ तू षि॑ञ्च॒ हरि॑मीं॒ द्रोरु॒पस्थे॒ वाशी॑भिस्तक्षताश्म॒न्मयी॑भिः । परि॑ ष्वजध्वं॒ दश॑ क॒क्ष्या॑भिरु॒भे धुरौ॒ प्रति॒ वह्निं॑ युनक्त ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अध्वर्युजनो! तुम काठ के बरतन में रखे हुए हरे रंग के सोमरस को सींचो. पत्थर की टंकियों से यह पात्र बनाओ. दस उंगलियां लपेटकर इस पात्र को पकड़ो तथा रथ के दोनों धुरों में बैल जोड़ो (१०)

EN English Translation

O adhwaryujano! You irrigate the green somras kept in the wooden pot. Make this container from stone tanks. Hold this vessel with ten fingers wrapped and add the bull to both the axles of the chariot (10)

Mantra 10.101.11

उ॒भे धुरौ॒ वह्नि॑रा॒पिब्द॑मानो॒ऽन्तर्योने॑व चरति द्वि॒जानिः॑ । वन॒स्पतिं॒ वन॒ आस्था॑पयध्वं॒ नि षू द॑धिध्व॒मख॑नन्त॒ उत्स॑म् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

रथ को ढोने वाला बैल रथ की दोनों धुरों को शब्दपूर्ण करता हुआ इस प्रकार चलता है, जिस प्रकार दो पत्नियों का पति उनके साथ क्रम से क्रीड़ा करता है. लकड़ी के बने ढांचे को लकड़ी के पहियों पर इस प्रकार रखो कि रथ का ढांचा निराधार न रहे. (११)

EN English Translation

The bull carrying the chariot walks with both the axes of the chariot worded, just as the husband of two wives plays with them in order. Place the wooden structure on wooden wheels in such a way that the structure of the chariot is not unfounded. (11)

Mantra 10.101.12

कपृ॑न्नरः कपृ॒थमुद्द॑धातन चो॒दय॑त खु॒दत॒ वाज॑सातये । नि॒ष्टि॒ग्र्यः॑ पु॒त्रमा च्या॑वयो॒तय॒ इन्द्रं॑ स॒बाध॑ इ॒ह सोम॑पीतये ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ऋत्विजो! ये इंद्र सुख को पूरा करने वाले हैं. उन्हें प्रेरित करो, उनके साथ क्रीड़ा करो एवं सुख उठाओ. तुम अन्न पाने के लिए ऐसा करो. हे बाधा वाले ऋत्विजो! अदितिपुत्र इंद्र को अपनी रक्षा के उद्देश्य से सोमरस पीने के लिए बुलाओ. (१२)

EN English Translation

Hey Ritvijo! These are going to fulfill Indra's happiness. Inspire them, play with them and enjoy them. You do this to get food. O obstacles Ritvizzo! Call Aditiputra Indra to drink somras for the purpose of protecting him. (12)

卐 HinduText AI