Mandal 10 • Sukta 18
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 10 • Sukta 18
परं॑ मृत्यो॒ अनु॒ परे॑हि॒ पन्थां॒ यस्ते॒ स्व इत॑रो देव॒याना॑त् । चक्षु॑ष्मते शृण्व॒ते ते॑ ब्रवीमि॒ मा नः॑ प्र॒जां री॑रिषो॒ मोत वी॒रान् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मृत्यु देव! तुम देवयान से भिन्न मार्ग द्वारा यजमान से दूर हट जाओ. हे नेत्र वाले एवं सब कुछ सुनने वाले मृत्यु देव! मैं तुमसे कहता हूं कि हमारी संतान और हमारे वीरों को मत मारना. (१)
EN English Translation
O God of death! You move away from the host by a different path from Devyana. O God of death with eyes and hearing all things! I tell you not to kill our children and our heroes. (1)
मृ॒त्योः प॒दं यो॒पय॑न्तो॒ यदैत॒ द्राघी॑य॒ आयुः॑ प्रत॒रं दधा॑नाः । आ॒प्याय॑मानाः प्र॒जया॒ धने॑न शु॒द्धाः पू॒ता भ॑वत यज्ञियासः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मृत व्यक्ति के संबंधियो! तुम मृत्यु के मार्ग अर्थात् पितृयान को छोड़ो. इस प्रकार तुम लंबी आयु प्राप्त करोगे. हे यज्ञ करने वाले यजमानो! तुम संतान एवं गाय आदि धन से संपन्न होकर जन्ममरण के दुःख से शुद्ध एवं पवित्र बनो. (२)
EN English Translation
O relatives of the dead man! You leave the path of death i.e. the pitrayana. This way you will get a long life. O hosts who perform yajna! You should be pure and holy from the sorrow of birth by being blessed with wealth like children and cows etc. (2)
इ॒मे जी॒वा वि मृ॒तैराव॑वृत्र॒न्नभू॑द्भ॒द्रा दे॒वहू॑तिर्नो अ॒द्य । प्राञ्चो॑ अगाम नृ॒तये॒ हसा॑य॒ द्राघी॑य॒ आयुः॑ प्रत॒रं दधा॑नाः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
ये जीते हुए लोग मरे हुए व्यक्तियों के पास से लौट आवें. आज हमारा पितृमेध यज्ञ कल्याणकारी हो. हम नृत्य और हास्य की ओर उन्मुख हों एवं अधिक लंबी अवस्था धारण करें. (३)
EN English Translation
Let these living people return from the dead. Today our Pitramedha Yajna be beneficial. Let's be oriented towards dance and humor and take a longer stage. (3)
इ॒मं जी॒वेभ्यः॑ परि॒धिं द॑धामि॒ मैषां॒ नु गा॒दप॑रो॒ अर्थ॑मे॒तम् । श॒तं जी॑वन्तु श॒रदः॑ पुरू॒चीर॒न्तर्मृ॒त्युं द॑धतां॒ पर्व॑तेन ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं जीवित पुत्र-पौत्रों की रक्षा के पत्थर के रूप में मृत्यु की सीमा रखता हूं. कोई अन्य इस मरणमार्ग से न जावे. ये लोग सैकड़ों वर्ष जीवित रहें एवं इस पत्थर के द्वारा मृत्यु को अपने से दूर रखें. (४)
EN English Translation
I limit death as a stone of protecting living sons and grandsons. Let no one else go through this moribund path. May these people live hundreds of years and keep death away from themselves through this stone. (4)
यथाहा॑न्यनुपू॒र्वं भव॑न्ति॒ यथ॑ ऋ॒तव॑ ऋ॒तुभि॒र्यन्ति॑ सा॒धु । यथा॒ न पूर्व॒मप॑रो॒ जहा॑त्ये॒वा धा॑त॒रायूं॑षि कल्पयैषाम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे धाता! जिस प्रकार दिन पर दिन बीतते हैं एवं ऋतुएं ऋलुओं के पश्चात् ठीक से जाती हैं, उसी प्रकार पहले पैदा हुए पिता आदि के सामने बाद में उत्पन्न हुए पुत्र आदि नहीं मरते हैं. हमारे परिवारों की आयु इसी प्रकार स्थिर रखो. (५)
EN English Translation
O dhata! Just as day by day and the seasons go well after the rilus, so the sons born later in front of the father, etc., who were born earlier, do not die. Keep the age of our families stable in the same way. (5)
आ रो॑ह॒तायु॑र्ज॒रसं॑ वृणा॒ना अ॑नुपू॒र्वं यत॑माना॒ यति॒ ष्ठ । इ॒ह त्वष्टा॑ सु॒जनि॑मा स॒जोषा॑ दी॒र्घमायुः॑ करति जी॒वसे॑ वः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मृतक के पुत्र-पौत्रादि लोगो! बुढ़ापे को धारण करते हुए तुम लोग जीवन में स्थित रहो. तुम क्रम से अर्थात् बड़े के बाद छोटा, कार्य को यत्न से करते रहो. तुम्हारे साथ काम में लगे हुए शोभन-जन्म वाले त्वष्टा देव तुम्हारी आयु लंबी बनावें. (६)
EN English Translation
O sons and grandsons of the deceased! You stay in life while holding on to old age. You keep doing the work diligently in order i.e. from big to small, i.e. small after big. May the brave-born Tvashta Dev who is working with you make your life long. (6)
इ॒मा नारी॑रविध॒वाः सु॒पत्नी॒राञ्ज॑नेन स॒र्पिषा॒ सं वि॑शन्तु । अ॒न॒श्रवो॑ऽनमी॒वाः सु॒रत्ना॒ आ रो॑हन्तु॒ जन॑यो॒ योनि॒मग्रे॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
ये सधवा एवं शोभन पत्नियां-नारियां घृत और अन्न के साथ अपने घर में प्रवेश करें. ये स्त्रियां आंसुओं के बिना रोगरहित और शोभनधन वाली बनकर अपने घर में सबसे पहले पहुंचें. (७)
EN English Translation
These virtuous and beautiful wives and women should enter their homes with ghee and food grains. May these women be the first to reach their homes without tears, disease-free and beautiful. (7)
उदी॑र्ष्व नार्य॒भि जी॑वलो॒कं ग॒तासु॑मे॒तमुप॑ शेष॒ एहि॑ । ह॒स्त॒ग्रा॒भस्य॑ दिधि॒षोस्तवे॒दं पत्यु॑र्जनि॒त्वम॒भि सं ब॑भूथ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मृतक की पत्नी! तुम अपने पुत्रों और घर का ध्यान करके यहां से उठो. तुम इस मरे हुए के पास क्यों सोई हो? आओ. तुम इस पुरुष से पाणिग्रहण और गर्भाधान के अनुरूप व्यवहार कर चुकी हो. तुम इसके साथ मरने का विचार छोड़ो. (८)
EN English Translation
O wife of the deceased! You take care of your sons and home and get up from here. Why did you sleep next to this dead man? Come. You have behaved with this man in a manner befitting marriage and conception. You give up the idea of dying with the deceased. (8)
धनु॒र्हस्ता॑दा॒ददा॑नो मृ॒तस्या॒स्मे क्ष॒त्राय॒ वर्च॑से॒ बला॑य । अत्रै॒व त्वमि॒ह व॒यं सु॒वीरा॒ विश्वाः॒ स्पृधो॑ अ॒भिमा॑तीर्जयेम ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं प्रजारक्षण, तेज और बलप्राप्ति के लिए मरे हुए क्षत्रिय के हाथ से धनुष लेकर कह रहा हूं. हे मृत व्यक्ति! तुम यहीं रहो. हम शोभन संतान वाले होकर इस लोक में सब शत्रुओं को जीतें. (९)
EN English Translation
I am saying by taking a bow from the hand of the dead Kshatriya for protection, speed and strength. O dead person! You stay here. Let us be the children of adornment and conquer all the enemies in this world. (9)
उप॑ सर्प मा॒तरं॒ भूमि॑मे॒तामु॑रु॒व्यच॑सं पृथि॒वीं सु॒शेवा॑म् । ऊर्ण॑म्रदा युव॒तिर्दक्षि॑णावत ए॒षा त्वा॑ पातु॒ निरृ॑तेरु॒पस्था॑त् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मृत व्यक्ति! तुम इस विस्तृत, व्याप्त एवं सुख देने वाली धरती माता के पास जाओ. हे यज्ञ की दक्षिणा देने वाले मृतक! युवती स्त्री एवं भेड़ के बालों के समूह के समान कोमल तृणों वाली यह धरती तुम्हारी हड्डियों की रक्षा करे. (१०)
EN English Translation
O dead person! You go to this wide, pervasive and pleasing mother earth. O the dead who give the gift of yajna! May this earth with tender trunks like a group of young woman and sheep's hair protect your bones. (10)
उच्छ्व॑ञ्चस्व पृथिवि॒ मा नि बा॑धथाः सूपाय॒नास्मै॑ भव सूपवञ्च॒ना । मा॒ता पु॒त्रं यथा॑ सि॒चाभ्ये॑नं भूम ऊर्णुहि ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पृथिवी! तुम मरे हुए व्यक्ति को ऊंचा रखो. इसे बाधा मत दो. तुम इसके लिए शोभन उपचार एवं शोभन स्थिति वाली बनो. माता जिस प्रकार अपने वस्त्र से पुत्र को ढक लेती है, उसी प्रकार धरती उस मृतक की अस्थियों को ढक लें. (११)
EN English Translation
O Earth! You keep the dead person high. Don't let it hinder. You become the one with the abyssmal treatment and shobhan condition for it. Just as the mother covers the son with her robe, so the earth should cover the bones of the deceased. (11)
उ॒च्छ्वञ्च॑माना पृथि॒वी सु ति॑ष्ठतु स॒हस्रं॒ मित॒ उप॒ हि श्रय॑न्ताम् । ते गृ॒हासो॑ घृत॒श्चुतो॑ भवन्तु वि॒श्वाहा॑स्मै शर॒णाः स॒न्त्वत्र॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
धरती इस मृतक व्यक्ति की हड्डियों के ऊपर ऊंचे दीले के रूप में स्थित हो. हजारों धूलिकण इसके ऊपर जम जावें. वे धूलिकण इसके लिए घी टपकाने वाले घर बनें एवं इसको सभी दिनों में सहारा दें. (१२)
EN English Translation
The earth is located as a high lamp above the bones of this deceased person. Thousands of dusts should be frozen on top of it. They should become ghee dripping houses for this dust and support it on all days. (12)
उत्ते॑ स्तभ्नामि पृथि॒वीं त्वत्परी॒मं लो॒गं नि॒दध॒न्मो अ॒हं रि॑षम् । ए॒तां स्थूणां॑ पि॒तरो॑ धारयन्तु॒ तेऽत्रा॑ य॒मः साद॑ना ते मिनोतु ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे हङ्डियों से पूर्ण घट! मैं तुम्हारे ऊपर धरती को उठाकर रखता हूं. तुम्हारे ऊपर मैं पत्थर रखता हूं, जिससे मिट्टी गिरकर तुम्हें नष्ट न करे. पितर लोग तुम्हारी इस खूंटी को धारण करें, जिसे गाड़कर मैंने तुम्हें बांधा है. यम यहां तुम्हारा स्थान स्वीकार करें. (१३)
EN English Translation
O complete ghata from the bones! I lift up the earth above you. I put stones on you, so that the dust may not fall and destroy you. Let the fathers hold on to this peg of yours, which I have buried and bound you. Yum accept your place here. (13)
प्र॒ती॒चीने॒ मामह॒नीष्वाः॑ प॒र्णमि॒वा द॑धुः । प्र॒तीचीं॑ जग्रभा॒ वाच॒मश्वं॑ रश॒नया॑ यथा ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे प्रजापति! जिस प्रकार बाण के पिछले भाग में पंख लगाये जाते हैं, उसी प्रकार मुझ संकुसुक ऋषि को देवों ने संवत्सर के पूज्य दिन के रूप में रखा है. घोड़ों को जिस प्रकार लगाम के सहारे रोका जाता है, उसी प्रकार तुम मेरी पूज्य स्तुति को स्वीकार करो. (१४)
EN English Translation
O Prajapati! Just as the wings are applied to the back of the arrow, so the sage Sankusuk has been kept by the Devas as the revered day of Samvatsar. Just as horses are stopped with a rein, so accept My revered praise. (14)