Popular:
ऋग्वेद

Mandal 10 • Sukta 40

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 10

Mandal 10 • Sukta 40

14 Mantras Loaded
Mantra 10.40.1

रथं॒ यान्तं॒ कुह॒ को ह॑ वां नरा॒ प्रति॑ द्यु॒मन्तं॑ सुवि॒ताय॑ भूषति । प्रा॒त॒र्यावा॑णं वि॒भ्वं॑ वि॒शेवि॑शे॒ वस्तो॑र्वस्तो॒र्वह॑मानं धि॒या शमि॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञों के नेता अश्चिनीकुमारो! तुम्हारे दीप्तिशाली यज्ञ की ओर प्रातःकाल चलने वाले, व्याप्त, सब मनुष्यों के पास प्रतिदिन धन पहुंचाने वाले एवं गतिशील रथ की पूजा मेरे समान किस यजमान ने कहां की है? (१)

EN English Translation

O Aschinikumaro, the leader of the yagnas! Where has any host worshipped the chariot, which walks in the morning towards your glorious yagna, which pervades, brings money to all men every day and is moving, like me? (1)

Mantra 10.40.2

कुह॑ स्विद्दो॒षा कुह॒ वस्तो॑र॒श्विना॒ कुहा॑भिपि॒त्वं क॑रतः॒ कुहो॑षतुः । को वां॑ शयु॒त्रा वि॒धवे॑व दे॒वरं॒ मर्यं॒ न योषा॑ कृणुते स॒धस्थ॒ आ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! तुम रात और दिन में कहां रहते हो? तुम्हारा समय कहां बीतता है? बुम कहां निवास करते हो? जिस प्रकार विधवा अपने देवर को और सधवा अपने पति को चारपाई पर बुलाती है, उसी प्रकार मेरे अतिरिक्त कौन यजमान तुम्हें यज्ञवेदी पर अपने अनुकूल बनाता है? (२)

EN English Translation

O aschinikumaro! Where do you live by night and day? Where does your time pass? Where do you live? Just as the widow calls her brother-in-law and the sadhwa calls her husband to the cot, so who besides me makes you compatible with him on the yajna-vedi? (2)

Mantra 10.40.3

प्रा॒तर्ज॑रेथे जर॒णेव॒ काप॑या॒ वस्तो॑र्वस्तोर्यज॒ता ग॑च्छथो गृ॒हम् । कस्य॑ ध्व॒स्रा भ॑वथः॒ कस्य॑ वा नरा राजपु॒त्रेव॒ सव॒नाव॑ गच्छथः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञों के नेता अश्विनीकुमारो! जिस प्रकार प्रातःकाल परम ऐश्वर्य वाले राजाओं को जगाया जाता है, उसी प्रकार तुम्हें प्रातःकाल जगाने के लिए स्तुतियां पढ़ी जाती हैं. हे यज्ञ के योग्य अश्विनीकुमारो! तुम प्रतिदिन यजमान के घर जाते हो. तुम किस यजमान के दोष समाप्त करते हो एवं राजकुमारों के साथ किसके यज्ञ में जाते हो? (३)

EN English Translation

O Ashwinikumaro, the leader of the yagnas! Just as kings with the ultimate glory are awakened in the morning, so praises are recited to awaken you in the morning. O Ashwinikumaro worthy of the yajna! You go to the host's house every day. Which host's faults do you end and whose sacrifice do you go with the princes? (3)

Mantra 10.40.4

यु॒वां मृ॒गेव॑ वार॒णा मृ॑ग॒ण्यवो॑ दो॒षा वस्तो॑र्ह॒विषा॒ नि ह्व॑यामहे । यु॒वं होत्रा॑मृतु॒था जुह्व॑ते न॒रेषं॒ जना॑य वहथः शुभस्पती ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वरण करने वाले अश्विनीकुमारो! बहेलिए जिस प्रकार शार्दूल की इच्छा करते हैं, उसी प्रकार हव्य लेकर मैं तुम्हें रात-दिन बुलाता हूं. हे यज्ञ के नेता अश्विनीकुमारो! यजमान समय- समय पर तुम्हारे लिए आहुति देते हैं. तुम वर्षा के जल के स्वामी होने के कारण यजमानों के लिए अन्न देते हो. (४)

EN English Translation

O ashvinikumaro who chooses! Just as you wish shardul, so i call you day and night with a havya. O leader of the yajna, Ashwinikumaro! Hosts offer sacrifices for you from time to time. You, being the lord of rain water, give food to the hosts. (4)

Mantra 10.40.5

यु॒वां ह॒ घोषा॒ पर्य॑श्विना य॒ती राज्ञ॑ ऊचे दुहि॒ता पृ॒च्छे वां॑ नरा । भू॒तं मे॒ अह्न॑ उ॒त भू॑तम॒क्तवेऽश्वा॑वते र॒थिने॑ शक्त॒मर्व॑ते ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञ के नेता अश्चेनीकुमारो! राजा कक्षीवान्‌ की पुत्री मैं घोषा इधर-उधर दौड़कर तुम्हारी बात करती हूं एवं तुम्हारे ही विषय में पूछती हूं. तुम रात-दिन मेरे यहां रहो एवं अश्व व रथ से युक्त मेरे भतीजे को यहां से निकाल दो. (५)

EN English Translation

O leader of the yajna, Ashchenikumaro! I Ghosha, daughter of King Ghanbivan, run around and talk to you and ask about you. Stay with me day and night and get my nephew out of here with a horse and a chariot. (5)

Mantra 10.40.6

यु॒वं क॒वी ष्ठः॒ पर्य॑श्विना॒ रथं॒ विशो॒ न कुत्सो॑ जरि॒तुर्न॑शायथः । यु॒वोर्ह॒ मक्षा॒ पर्य॑श्विना॒ मध्वा॒सा भ॑रत निष्कृ॒तं न योष॑णा ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मेधावी अश्विनीकुमारो! तुम लोग रथ पर बैठकर कुत्स के समान स्तोता के घर जाते हो. तुम्हारे मधु को मधुमक्खियां इस प्रकार अपने मुंह में भर लेती हैं, जिस प्रकार युवती संभोग में रत रहती है. (६)

EN English Translation

O brilliant Ashwinikumaro! You sit on a chariot and go to the house of the parrot like a dog. The bees fill your honey in their mouths in this way, just as the young woman is engaged in sexual intercourse. (6)

Mantra 10.40.7

यु॒वं ह॑ भु॒ज्युं यु॒वम॑श्विना॒ वशं॑ यु॒वं शि॒ञ्जार॑मु॒शना॒मुपा॑रथुः । यु॒वो ररा॑वा॒ परि॑ स॒ख्यमा॑सते यु॒वोर॒हमव॑सा सु॒म्नमा च॑के ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुमने भुज्यु, वश, अत्रि और उशना का उद्धार किया. हव्य देने वाला यजमान तुम्हारी मित्रता प्राप्त करता है. मैं तुम्हारी रक्षा के द्वारा मिलने वाले सुख की कामना करता हूं. (७)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You saved Bhujyu, Vash, Atri and Ushna. The host who gives the greeting receives your friendship. I wish you the happiness you get by protecting you. (7)

Mantra 10.40.8

यु॒वं ह॑ कृ॒शं यु॒वम॑श्विना श॒युं यु॒वं वि॒धन्तं॑ वि॒धवा॑मुरुष्यथः । यु॒वं स॒निभ्यः॑ स्त॒नय॑न्तमश्वि॒नाप॑ व्र॒जमू॑र्णुथः स॒प्तास्य॑म् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! तुमने कृश, शंयु, अपने सेवकों ओर विधवा वध्रिमती का उद्धार किया था. तुम ही अपने यजमानों के लिए गरजते हुए तथा गतिशील द्वार वाले मेघ को भेदकर जल बरसाते हो. (८)

EN English Translation

O Ashchini Kumaro! You saved Krish, Shaunyu, your servants and the widowed bride. You are the one who showers water for your hosts by penetrating the cloud with thundering and moving doors. (8)

Mantra 10.40.9

जनि॑ष्ट॒ योषा॑ प॒तय॑त्कनीन॒को वि चारु॑हन्वी॒रुधो॑ दं॒सना॒ अनु॑ । आस्मै॑ रीयन्ते निव॒नेव॒ सिन्ध॑वो॒ऽस्मा अह्ने॑ भवति॒ तत्प॑तित्व॒नम् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुम्हारी कृपा से मैं युवती बन गई हूं और मेरी कामना करने वाला पति आ गया है. तुम्हारे द्वारा की गई वर्षा के बाद पेड़पौधे उग आए हैं. जिस प्रकार नीचे बहने वाली नदियां सागर की ओर जाती हैं, उसी प्रकार पौधे इन की ओर बढ़ रहे हैं. इस पति को ऐसा यौवन प्राप्त हो, जिसे कोई नष्ट न कर सके. (९)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! By your grace I have become a young woman and the husband who wished me has come. After the rain you have done, the trees have grown up. Just as the rivers flowing down go towards the ocean, so the plants are moving towards them. May this husband attain a youth which no one can destroy. (9)

Mantra 10.40.10

जी॒वं रु॑दन्ति॒ वि म॑यन्ते अध्व॒रे दी॒र्घामनु॒ प्रसि॑तिं दीधियु॒र्नरः॑ । वा॒मं पि॒तृभ्यो॒ य इ॒दं स॑मेरि॒रे मयः॒ पति॑भ्यो॒ जन॑यः परि॒ष्वजे॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

जो लोग अपनी पत्नियों के वियोग में रोते हैं, पत्नियों को यज्ञ में अपने समीप बैठाते हैं उन्हें अपनी विस्तृत बांहों में समेटते हैं और उनसे संतान उत्पन्न करके उन्हें पितृयज्ञ में प्रेरित करते हैं, उनकी स्त्रियां सुख के साथ उनका आलिंगन करती हैं. (१०)

EN English Translation

Those who cry in the disconnection of their wives, sit near them in the yagna, they tie them up in their wide arms and produce children from them and inspire them in the pitruyagna, their women embrace them with pleasure. (10)

Mantra 10.40.11

न तस्य॑ विद्म॒ तदु॒ षु प्र वो॑चत॒ युवा॑ ह॒ यद्यु॑व॒त्याः क्षेति॒ योनि॑षु । प्रि॒योस्रि॑यस्य वृष॒भस्य॑ रे॒तिनो॑ गृ॒हं ग॑मेमाश्विना॒ तदु॑श्मसि ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! मैं पतिपत्नी के संसर्ग वाले सुख को नहीं जानती. मुझे उस विषय में बताओ. मुझ युवती के घर में मेरा युवा पति निवास करता है. मैं केवल यही कामना करती हूं कि मैं प्रिय, युवतियों को चाहने वाले एवं शक्तिशाली पति को प्राप्त करूं. (११)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! I don't know the pleasure of husband and wife's infancy. Tell me about that. My young husband resides in my young woman's house. I only wish that I could have a beloved, young woman-loving and powerful husband. (11)

Mantra 10.40.12

आ वा॑मगन्सुम॒तिर्वा॑जिनीवसू॒ न्य॑श्विना हृ॒त्सु कामा॑ अयंसत । अभू॑तं गो॒पा मि॑थु॒ना शु॑भस्पती प्रि॒या अ॑र्य॒म्णो दुर्या॑ँ अशीमहि ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अन्न एवं धन वाले तथा उदक के स्वामी अश्विनीकुमारो तुम्हारी कृपादृष्टि परस्पर मिलकर मेरे समीप आवे. मेरे मन की अभिलाषाएं पूरी हों. तुम मेरे रक्षक बनो. मैं पति के घर जाकर उसकी प्यारी बनूं. (१२)

EN English Translation

O you of food and wealth and lord of udak, Ashwinikumaro, may your gracious eyes come together to me. May my mind's desires be fulfilled. You be my protector. I go to my husband's house and be his beloved. (12)

Mantra 10.40.13

ता म॑न्दसा॒ना मनु॑षो दुरो॒ण आ ध॒त्तं र॒यिं स॒हवी॑रं वच॒स्यवे॑ । कृ॒तं ती॒र्थं सु॑प्रपा॒णं शु॑भस्पती स्था॒णुं प॑थे॒ष्ठामप॑ दुर्म॒तिं ह॑तम् ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे प्रसन्न होते हुए अश्विनीकुमारो! मैं तुम्हारी स्तुति की अभिलाषा करती हूं. तुम मेरे पति के घर में पुत्रादियुक्त धन स्थापित करो. हे जल के स्वामी अश्विनीकुमारो! जब मैं पति के घर जाऊं तब तुम पानी के घाटों का जल पीने योग्य बनाओ. मेरे मार्ग में यदि कोई सूखा हुआ वृक्ष या दुष्ट बुद्धि वाला व्यक्ति हो, तुम उसे भी हटाओ. (१३)

EN English Translation

O happy Ashwinikumaro! I long for your praise. You set up the son-in-law's wealth in my husband's house. O Lord of water Ashwinikumaro! When I go to my husband's house, you make the water of the water ghats drinkable. If there is a dried-up tree or a man of evil intellect in My way, remove him also. (13)

Mantra 10.40.14

क्व॑ स्विद॒द्य क॑त॒मास्व॒श्विना॑ वि॒क्षु द॒स्रा मा॑दयेते शु॒भस्पती॑ । क ईं॒ नि ये॑मे कत॒मस्य॑ जग्मतु॒र्विप्र॑स्य वा॒ यज॑मानस्य वा गृ॒हम् ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दर्शनीय एवं जल के स्वामी अश्विनीकुमारो! तुम आज किस जनपद और किन प्रजाओं में आनंद पाते हो? किसने तुम्हें बांधकर रखा है एवं तुम किस बुद्धिमान्‌ यजमान के घर जाते हो? (१४)

EN English Translation

O seeable and lord of water, Ashwinikumaro! In which district and in which nations do you find joy today? Who bound you, and what wise man's house do you go to? (14)

卐 HinduText AI