Mandal 3 • Sukta 33
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 3 • Sukta 33
प्र पर्व॑तानामुश॒ती उ॒पस्था॒दश्वे॑ इव॒ विषि॑ते॒ हास॑माने । गावे॑व शु॒भ्रे मा॒तरा॑ रिहा॒णे विपा॑ट् छुतु॒द्री पय॑सा जवेते ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
विश्वामित्र बोले-“जिस प्रकार घुड़साल से छूटी हुई दो घोड़ियां एक-दूसरे से आगे बढ़ने की इच्छा से दौड़ती हैं अथवा बछड़ों को जीभ से चाटने की इच्छुक दो गाएं शीघ्र चलती हैं, उसी प्रकार दो सुंदर गायों जैसी सतलुज एवं व्यास नामक नदियां पर्वत की गोद से निकलकर समुद्र से मिलने की इच्छुक होकर तेज बहती हैं. (१)
EN English Translation
Vishwamitra said, "Just as two horses left from the horse race with the desire to move ahead of each other, or two cows willing to lick the calves with their tongues move quickly, so the rivers of the two beautiful cows, the Sutlej and the Beas, like the two beautiful cows, come out of the lap of the mountain and want to meet the sea and flow fast. (1)
इन्द्रे॑षिते प्रस॒वं भिक्ष॑माणे॒ अच्छा॑ समु॒द्रं र॒थ्ये॑व याथः । स॒मा॒रा॒णे ऊ॒र्मिभिः॒ पिन्व॑माने अ॒न्या वा॑म॒न्यामप्ये॑ति शुभ्रे ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
“हे इंद्र द्वारा प्रेरित दो नदियो! तुम इंद्र की आज्ञा की प्रार्थना करती हुई दो रथसवारों के समान सागर की ओर जाती हो, आपस में मिलती हुई, लहरों के द्वारा एक-दूसरे के प्रदेश को सींचती हुई एवं शोभायमान होती हो. (२)
EN English Translation
"O two rivers inspired by Indra! You go to the ocean like two chariots, praying to Indra's command, joining each other, irrigating and adorning each other's land by the waves. (2)
अच्छा॒ सिन्धुं॑ मा॒तृत॑मामयासं॒ विपा॑शमु॒र्वीं सु॒भगा॑मगन्म । व॒त्समि॑व मा॒तरा॑ संरिहा॒णे स॑मा॒नं योनि॒मनु॑ सं॒चर॑न्ती ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
“बछड़ों को चाटने की अभिलाषा करने वाली गायों के समान एक ही स्थान समुद्र का लक्ष्य करके बहने वाली सतलुज एवं महान् सौभाग्यवती व्यास नदी को मैं प्राप्त हुआ हूं.” (3)
EN English Translation
"I have received the Sutlej and the great Saubhagyavati Beas river, which is flowing at the same place as the cows who wish to lick the calves, aimed at the sea." (3)
ए॒ना व॒यं पय॑सा॒ पिन्व॑माना॒ अनु॒ योनिं॑ दे॒वकृ॑तं॒ चर॑न्तीः । न वर्त॑वे प्रस॒वः सर्ग॑तक्तः किं॒युर्विप्रो॑ न॒द्यो॑ जोहवीति ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
नदियों ने कहा-“हम दोनों इस जल के द्वारा तृप्त होती हुई इंद्र द्वारा निर्मित सागर की ओर बहती हैं. हमारे गमन का अंत नहीं होगा. यह ब्राह्मण हम दोनों को किस अभिलाषा से पुकार रहा है?” (४)
EN English Translation
The rivers said, "We both flow towards the ocean created by Indra, satiating through this water. There will be no end to our movement. With what desire is this Brahmin calling on both of us?" (4)
रम॑ध्वं मे॒ वच॑से सो॒म्याय॒ ऋता॑वरी॒रुप॑ मुहू॒र्तमेवैः॑ । प्र सिन्धु॒मच्छा॑ बृह॒ती म॑नी॒षाव॒स्युर॑ह्वे कुशि॒कस्य॑ सू॒नुः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
विश्वामित्र बोले-“हे जलपूर्ण सरिताओ! मेरा सोम तैयार करने संबंधी वचन सुनकर थोड़ी देर के लिए रुक जाओ. कुशिक का पुत्र मैं महान् स्तुति द्वारा अपनी रक्षा की इच्छा करता हुआ सरिता को विशेष रूप से बुलाता हूं.” (५)
EN English Translation
Vishwamitra said, "O watery saritas! Stop for a while by listening to my som preparation promise. Son of Kushik, I call Sarita specially, wishing to protect myself through the great praise." (5)
इन्द्रो॑ अ॒स्माँ अ॑रद॒द्वज्र॑बाहु॒रपा॑हन्वृ॒त्रं प॑रि॒धिं न॒दीना॑म् । दे॒वो॑ऽनयत्सवि॒ता सु॑पा॒णिस्तस्य॑ व॒यं प्र॑स॒वे या॑म उ॒र्वीः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
नदियों ने उत्तर दिया-“हाथ में वज्रधारण करने वाले इंद्र ने नदियों को रोकने वाले वृत्र को मारकर हम दोनों नदियों को बहाया था. समस्त विश्व के प्रेरक, शोभन हाथ वाले एवं तेजस्वी इंद्र ने हमें सागर की ओर बहाया है. उसी की आज्ञा मानती हुई हम जल से भरकर बहती हैं.” (६)
EN English Translation
The rivers replied, "Indra, who carried the thunder in his hand, had flowed both of us rivers by killing the vartra that stopped the rivers. The inspiring, brave-handed and brilliant Indra of the whole world has led us to the ocean. Obeying him, we flow with water towards ocean." (6)
प्र॒वाच्यं॑ शश्व॒धा वी॒र्यं१॒॑ तदिन्द्र॑स्य॒ कर्म॒ यदहिं॑ विवृ॒श्चत् । वि वज्रे॑ण परि॒षदो॑ जघा॒नाय॒न्नापोऽय॑नमि॒च्छमा॑नाः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
“इंद्र ने अहि राक्षस को मारा था. उसके इस वीर कर्म को सदा कहना चाहिए. इंद्र ने चारों ओर बैठे हुए बाधाकारक असुरों को वज्र से मारा था. इसके बाद गमन का अभिलाषी जल बरसा.” (७)
EN English Translation
"Indra had killed the ahi rakshasa. This heroic deed of his should always be said. Indra had hit the obstructing asuras sitting around with a thunderbolt. After that, it rained the desired water." (7)
ए॒तद्वचो॑ जरित॒र्मापि॑ मृष्ठा॒ आ यत्ते॒ घोषा॒नुत्त॑रा यु॒गानि॑ । उ॒क्थेषु॑ कारो॒ प्रति॑ नो जुषस्व॒ मा नो॒ नि कः॑ पुरुष॒त्रा नम॑स्ते ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
“हे स्तोता! हमारा तुम्हारा जो संवाद हुआ है, इसे मत भूलना. भविष्य में होने वाले यज्ञों में स्तुति रचना करके तुम हमारी सेवा करो. हमें पुरुष के समान प्रगल्भ मत बनाओ. हम तुम्हें नमस्कार करती हैं.” (८)
EN English Translation
"This stota! Don't forget the conversation we have had with you. May you serve us by creating praise in future yagnas. Don't make us as ugly as men. We greet you." (8)
ओ षु स्व॑सारः का॒रवे॑ शृणोत य॒यौ वो॑ दू॒रादन॑सा॒ रथे॑न । नि षू न॑मध्वं॒ भव॑ता सुपा॒रा अ॑धोअ॒क्षाः सि॑न्धवः स्रो॒त्याभिः॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
विश्वामित्र ने उत्तर दिया-“हे बहिन के समान नदियो! मुझ स्तुतिकर्ता के वचनों को सुनो. मैं बैलगाड़ी और रथ की सहायता से दूर देश से तुम्हारे पास आया हूं. तुम नीची एवं सरलता से पार करने योग्य बन जाओ. हे नदियो! तुम मेरे रथ के पहिए के निचले भाग को छूती हुई बहो.” (९)
EN English Translation
Vishwamitra replied, "O rivers like a sister! Listen to the words of my praiseor. I have come to you from a distant land with the help of bullock carts and chariots. You become lowly and easily transgressable. O rivers! You are touching the bottom of the wheel of my chariot." (9)
आ ते॑ कारो शृणवामा॒ वचां॑सि य॒याथ॑ दू॒रादन॑सा॒ रथे॑न । नि ते॑ नंसै पीप्या॒नेव॒ योषा॒ मर्या॑येव क॒न्या॑ शश्व॒चै ते॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
नदियां बोलीं-“हे स्तोता! हमने तुम्हारी बातें सुनीं. इस बैलगाड़ी एवं रथ से साथ गमन करो, क्योंकि तुम दूर से आए हो. जिस प्रकार बालक को स्तन पिलाने के लिए माता झुकती है अथवा पुरुष का आलिंगन करने के लिए युवती झुकती है, उसी प्रकार हम भी तुम्हारे लिए नीची हुई जाती हैं.” (१०)
EN English Translation
The rivers said, "This hymn! We listened to your words. Walk along with this bullock cart and chariot, for you have come from far away. Just as the mother bends down to give the child a breast or the young woman bends down to embrace the man, so too do we go down to you." (10)
यद॒ङ्ग त्वा॑ भर॒ताः सं॒तरे॑युर्ग॒व्यन्ग्राम॑ इषि॒त इन्द्र॑जूतः । अर्षा॒दह॑ प्रस॒वः सर्ग॑तक्त॒ आ वो॑ वृणे सुम॒तिं य॒ज्ञिया॑नाम् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
विश्वामित्र ने कहा—“हे नदियो! तुम्हारे द्वारा आज्ञा पाए हुए, इंद्र द्वारा प्रेरित पार जाने के इच्छुक एवं पार जाने की चेष्टा करने वाले भरतवंशी लोग तुम्हें पार करेंगे. तुम यज्ञ की पात्र हो. मैं सभी जगह तुम्हारी स्तुति करूंगा.” (११)
EN English Translation
Vishwamitra said, "O rivers! The Bharatvanshis who have been commanded by you, who are inspired by Indra, who are willing to go beyond and who try to go beyond, will cross you. You deserve the yajna. I will praise you everywhere." (11)
अता॑रिषुर्भर॒ता ग॒व्यवः॒ समभ॑क्त॒ विप्रः॑ सुम॒तिं न॒दीना॑म् । प्र पि॑न्वध्वमि॒षय॑न्तीः सु॒राधा॒ आ व॒क्षणाः॑ पृ॒णध्वं॑ या॒त शीभ॑म् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
“गायों की अभिलाषा करने वाले भरतवंशी लोग पार पहुंच गए. मेधावी मैं तुम्हारी स्तुति करता हूं. अन्न उत्पन्न करती हुई एवं शोभन धन से युक्त तुम दोनों अन्य नदियों को पूर्ण करो एवं जल्दी बहो.” (१२)
EN English Translation
"The Bharatvanshi people who wished for cows reached across. Brilliant, I praise you. Complete the other rivers, both of you producing food and with rich wealth, and flow quickly." (12)
उद्व॑ ऊ॒र्मिः शम्या॑ ह॒न्त्वापो॒ योक्त्रा॑णि मुञ्चत । मादु॑ष्कृतौ॒ व्ये॑नसा॒घ्न्यौ शून॒मार॑ताम् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
“हे नदियो! तुम्हारी लहरें जुए की रस्सी से नीची बहे. तुम्हारा जल रस्सियों को न छुए. पापरहित, कल्याण कर्म करने वाली एवं तिरस्कारहीन नदियां इस समय बढ़ें नहीं.” (१३)
EN English Translation
"O rivers! Your waves flowed down by the gambling rope. Don't touch your water ropes. Sinless, welfare and contemptless rivers should not grow at this time." (13)