Popular:
ऋग्वेद

Mandal 6 • Sukta 47

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 6

Mandal 6 • Sukta 47

30 Mantras Loaded
Mantra 6.47.1

स्वा॒दुष्किला॒यं मधु॑माँ उ॒तायं ती॒व्रः किला॒यं रस॑वाँ उ॒तायम् । उ॒तो न्व१॒॑स्य प॑पि॒वांस॒मिन्द्रं॒ न कश्च॒न स॑हत आह॒वेषु॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

यह निचोड़ा हुआ सोमरस स्वादिष्ट, मधुर, तीव्र एवं रसवाला है. इसे पीने वाले इंद्र के सामने युद्धों में कोई ठहर नहीं सकता. (१)

EN English Translation

This squeezed somras is delicious, sweet, intense and juicy. No one can stand in wars in front of Indra who drinks it. (1)

Mantra 6.47.2

अ॒यं स्वा॒दुरि॒ह मदि॑ष्ठ आस॒ यस्येन्द्रो॑ वृत्र॒हत्ये॑ म॒माद॑ । पु॒रूणि॒ यश्च्यौ॒त्ना शम्ब॑रस्य॒ वि न॑व॒तिं नव॑ च दे॒ह्यो॒३॒॑ हन् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

यह सोमरस इस यज्ञ में बहुत मदकारक था. वृत्रहनन के समय इंद्र इसी से मदमत्त हुए थे. इसी ने शंबर की निन्यानवे नगरियों तथा सेनाओं का नाश किया था. (२)

EN English Translation

This somras was very helpful in this yajna. At the time of vrithrahanan, Indra was overwhelmed by this. It was he who destroyed the ninety-nine cities and armies of Shambar. (2)

Mantra 6.47.3

अ॒यं मे॑ पी॒त उदि॑यर्ति॒ वाच॑म॒यं म॑नी॒षामु॑श॒तीम॑जीगः । अ॒यं षळु॒र्वीर॑मिमीत॒ धीरो॒ न याभ्यो॒ भुव॑नं॒ कच्च॒नारे ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

यह सोमरस पीने पर मेरी वाणी को तेज करता है एवं मनचाही बुद्धि प्रदान करता है. इसी धीर सोमरस ने छः अवस्थाओं को बनाया है. कोई भी प्राणी इससे दूर नहीं रह सकता. (३)

EN English Translation

This somras sharpens my voice when I drink it and gives me the wisdom I want. This is the dhir someras who created the six stages. No creature can stay away from it. (3)

Mantra 6.47.4

अ॒यं स यो व॑रि॒माणं॑ पृथि॒व्या व॒र्ष्माणं॑ दि॒वो अकृ॑णोद॒यं सः । अ॒यं पी॒यूषं॑ ति॒सृषु॑ प्र॒वत्सु॒ सोमो॑ दाधारो॒र्व१॒॑न्तरि॑क्षम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

इस सोमरस ने धरती का विस्तार और स्वर्ग की दृढ़ता की है. इसी ने ओषधि, जल और गो-तीन उत्तम आधारों में रस धारण किया है. यही विस्तृत आकाश को धारण करता है. (४)

EN English Translation

This Somras has expanded the earth and persevered the perseverance of heaven. It is he who has held the juice in the three best bases of medicine, water and go. That's what holds the wide sky. (4)

Mantra 6.47.5

अ॒यं वि॑दच्चित्र॒दृशी॑क॒मर्णः॑ शु॒क्रस॑द्मनामु॒षसा॒मनी॑के । अ॒यं म॒हान्म॑ह॒ता स्कम्भ॑ने॒नोद्द्याम॑स्तभ्नाद्वृष॒भो म॒रुत्वा॑न् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

उज्ज्वल आकाश में रहने वाली उषाओं से पहले सोमरस ही विचित्र प्रकाश वाले सूर्य का प्रकाश प्राप्त करता है. यह जल बरसाने वाला सोम मरुतों से मिलकर महान्‌ बल के द्वारा मजबूत खंभों के सहारे स्वर्ग को धारण करता है. (५)

EN English Translation

Before the ushas who live in the bright sky, somers receive the light of the sun with strange light. This water-raining mon meets the Maruts and holds heaven with the help of pillars strong by the Great Force. (5)

Mantra 6.47.6

धृ॒षत्पि॑ब क॒लशे॒ सोम॑मिन्द्र वृत्र॒हा शू॑र सम॒रे वसू॑नाम् । माध्यं॑दिने॒ सव॑न॒ आ वृ॑षस्व रयि॒स्थानो॑ र॒यिम॒स्मासु॑ धेहि ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शूर इंद्र! तुम कलश में रखा हुआ सोमरस पिओ और धन निमित्तक युद्ध में शत्रुओं का नाश करो. हे धनपात्र इंद्र! दोपहर के यज्ञ में सोमरस से अपना पेट भरो एवं हमें धन दो. (६)

EN English Translation

O Shur Indra! You drink the somras kept in the kalash and destroy the enemies in the war for the sake of wealth. O rich Indra! Fill your stomach with somras in the afternoon yajna and give us money. (6)

Mantra 6.47.7

इन्द्र॒ प्र णः॑ पुरए॒तेव॑ पश्य॒ प्र नो॑ नय प्रत॒रं वस्यो॒ अच्छ॑ । भवा॑ सुपा॒रो अ॑तिपार॒यो नो॒ भवा॒ सुनी॑तिरु॒त वा॒मनी॑तिः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आगे चलने वाले मार्गदर्शक के समान हमको देखो, हमारे सामने उत्तम धन लाओ तथा हमें दुःखों एवं शत्रुओं से पार करो. तुम उत्तम नेता बनकर हमें धन की ओर चलाओ. (७)

EN English Translation

O Indra! Look at us as the guide ahead, bring us good wealth before us, and overcome us with sorrows and enemies. You become the best leader and drive us towards wealth. (7)

Mantra 6.47.8

उ॒रुं नो॑ लो॒कमनु॑ नेषि वि॒द्वान्स्व॑र्व॒ज्ज्योति॒रभ॑यं स्व॒स्ति । ऋ॒ष्वा त॑ इन्द्र॒ स्थवि॑रस्य बा॒हू उप॑ स्थेयाम शर॒णा बृ॒हन्ता॑ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे विद्वान्‌ इंद्र! हमें विस्तीर्ण स्वर्ग में ले चलो. वह स्वर्ग प्रकाशपूर्ण एवं भयरहित है. हे शक्तिशाली इंद्र! हम तुम्हारी सुंदर एवं दृढ़ भुजाओं पर अपनी रक्षा के लिए भरोसा करते हैं. (८)

EN English Translation

O scholar Indra! Let's take us to the vast heaven. That heaven is light and without fear. O mighty Indra! We rely on your beautiful and firm arms to protect you. (8)

Mantra 6.47.9

वरि॑ष्ठे न इन्द्र व॒न्धुरे॑ धा॒ वहि॑ष्ठयोः शताव॒न्नश्व॑यो॒रा । इष॒मा व॑क्षी॒षां वर्षि॑ष्ठां॒ मा न॑स्तारीन्मघव॒न्रायो॑ अ॒र्यः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सैकड़ों संपत्तियों के स्वामी इंद्र! वहन करने में कुशल घोड़ों द्वारा खींचे जाने वाले विस्तृत रथ पर हमें बैठाओ. तुम हमारे लिए भांति-भांति के अन्नों में से उत्तम अन्न दो. हे धनस्वामी इंद्र! धन के विषय में कोई भी हमसे आगे न निकल सके. (९)

EN English Translation

O Indra, lord of hundreds of properties! Sit us on the wide chariot pulled by horses skilled in carrying. Give us the best of all kinds of food. O Dhanaswami Indra! No one could overtake us in terms of money. (9)

Mantra 6.47.10

इन्द्र॑ मृ॒ळ मह्यं॑ जी॒वातु॑मिच्छ चो॒दय॒ धिय॒मय॑सो॒ न धारा॑म् । यत्किं चा॒हं त्वा॒युरि॒दं वदा॑मि॒ तज्जु॑षस्व कृ॒धि मा॑ दे॒वव॑न्तम् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! मुझे सुखी बनाओ, मेरे दीर्घ जीवन की इच्छा करो एवं मेरी बुद्धि को तलवार की धार के समान तेज करो. तुम्हें अपना बनाने के लिए मैं जो कुछ कर रहा हूं, उसे समझो एवं मुझे देवरूपी रक्षकों से युक्त करो. (१०)

EN English Translation

O Indra! Make me happy, desire my long life, and sharpen my intellect like a sword. Understand what I am doing to make you yours and equip me with godly protectors. (10)

Mantra 6.47.11

त्रा॒तार॒मिन्द्र॑मवि॒तार॒मिन्द्रं॒ हवे॑हवे सु॒हवं॒ शूर॒मिन्द्र॑म् । ह्वया॑मि श॒क्रं पु॑रुहू॒तमिन्द्रं॑ स्व॒स्ति नो॑ म॒घवा॑ धा॒त्विन्द्रः॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं शत्रुओं से रक्षा करने वाले तथा अभिलाषापूरक इंद्र को बुलाता हूं. मैं शोभन आह्वान वाले एवं शूर इंद्र को बुलाता हूं. मैं सर्वकार्यसमर्थ एवं बहुतों द्वारा बुलाए गए इंद्र को बुलाता हूं. धनस्वामी इंद्र मुझे कल्याण दें. (११)

EN English Translation

I call Indra, the protector and wishful of enemies. I call Shobhan Call and Brave Indra. I call Indra, who is omnipresent and called by many. Dhanswami Indra give me welfare. (11)

Mantra 6.47.12

इन्द्रः॑ सु॒त्रामा॒ स्ववा॒ँ अवो॑भिः सुमृळी॒को भ॑वतु वि॒श्ववे॑दाः । बाध॑तां॒ द्वेषो॒ अभ॑यं कृणोतु सु॒वीर्य॑स्य॒ पत॑यः स्याम ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

भली-भांति रक्षा करने वाले एवं धनस्वामी इंद्र अपने रक्षा-साधनों से मुझे सुखदाता हों. सब कुछ जानने वाले इंद्र हमारे शत्रुओं को मारें एवं हमें अभय बनावें. हम इंद्र की कृपा से शोभन वीरों के स्वामी बनें. (१२)

EN English Translation

May Indra, who is well-guarded and possessed by wealth, be a pleasure to me with his means of protection. Let Indra, who knows everything, kill our enemies and make us abhaya. We become the masters of shobhan heroes by the grace of Indra. (12)

Mantra 6.47.13

तस्य॑ व॒यं सु॑म॒तौ य॒ज्ञिय॒स्यापि॑ भ॒द्रे सौ॑मन॒से स्या॑म । स सु॒त्रामा॒ स्ववा॒ँ इन्द्रो॑ अ॒स्मे आ॒राच्चि॒द्द्वेषः॑ सनु॒तर्यु॑योतु ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हम यज्ञपात्र इंद्र की शोभन-अनुग्रह-बुद्धि एवं कल्याणकारी-मित्रता-भाव के पात्र बनें शोभन, रक्षक और धनवान्‌ इंद्र द्वेष करने वालों को हमसे दूर करें. (१३)

EN English Translation

Let us be the characters of shobhan-grace-intellect and welfare-friendship-spirit of yajnapatra Indra, remove those who hate Shobhan, rakshak and wealthy Indra from us. (13)

Mantra 6.47.14

अव॒ त्वे इ॑न्द्र प्र॒वतो॒ नोर्मिर्गिरो॒ ब्रह्मा॑णि नि॒युतो॑ धवन्ते । उ॒रू न राधः॒ सव॑ना पु॒रूण्य॒पो गा व॑ज्रिन्युवसे॒ समिन्दू॑न् ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! जलसमूह जिस प्रकार निचले स्थान की ओर बहता है, उसी प्रकार स्तोताओं की स्तुतियां, सोमरूप स्तोत्र विशाल धन व विस्तृत सोमरस तुम्हारे पास जाते हैं. हे वज्रधारी इंद्र! तुम सोमरस में गोरस एवं जल भली प्रकार मिलाते हो. (१४)

EN English Translation

O Indra! Just as the water group flows towards the lower place, so do the praises of the hymns, the somrup stotras, the huge wealth and the vast somras go to you. O thunderbolt Indra! You mix gorus and water well in somras. (14)

Mantra 6.47.15

क ईं॑ स्तव॒त्कः पृ॑णा॒त्को य॑जाते॒ यदु॒ग्रमिन्म॒घवा॑ वि॒श्वहावे॑त् । पादा॑विव प्र॒हर॑न्न॒न्यम॑न्यं कृ॒णोति॒ पूर्व॒मप॑रं॒ शची॑भिः ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

कौन इंद्र की स्तुति कर सकता है, कौन इन्हें प्रसन्न कर सकता है एवं कौन इनका यज्ञ कर सकता है? इंद्र अपने को सदा उग्र जानते हैं. इंद्र मार्ग में आगेपीछे पड़ने वाले पैरों के समान स्तोता को अपनी बुद्धि द्वारा कभी अपने आगे और कभी अपने पीछे रखते हैं. (१५)

EN English Translation

Who can praise Indra, who can please him and who can sacrifice him? Indra knows himself always fierce. Indra places the stota like the legs lying behind the path, sometimes in front of him and sometimes behind him by his intellect. (15)

Mantra 6.47.16

श‍ृ॒ण्वे वी॒र उ॒ग्रमु॑ग्रं दमा॒यन्न॒न्यम॑न्यमतिनेनी॒यमा॑नः । ए॒ध॒मा॒न॒द्विळु॒भय॑स्य॒ राजा॑ चोष्कू॒यते॒ विश॒ इन्द्रो॑ मनु॒ष्या॑न् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र प्रबलशत्रु का दमन करते हुए एवं स्तोताओं के लिए बार-बार स्थान बदलते हुए वीर के रूप में प्रसिद्ध होते हैं. सोमरस न निचोड़ने वाले उन्नत लोगों के द्वेषी तथा दिव्य-पार्थिव दोनों संपत्तियों के स्वामी इंद्र अपने सेवकों को रक्षा के लिए बार-बार बुलाते हैं. (१६)

EN English Translation

Indra is famous as Veer, suppressing prabalshatru and repeatedly changing places for hymns. Indra, the possessor of both the divine-earthly properties and the malice of the advanced people who do not squeeze the Somras, repeatedly calls his servants for protection. (16)

Mantra 6.47.17

परा॒ पूर्वे॑षां स॒ख्या वृ॑णक्ति वि॒तर्तु॑राणो॒ अप॑रेभिरेति । अना॑नुभूतीरवधून्वा॒नः पू॒र्वीरिन्द्रः॑ श॒रद॑स्तर्तरीति ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

इद्र प्राचीन यज्ञकर्तताओं की मित्रता त्याग देते हैं एवं उनकी हिंसा करते हुए साधारण यज्ञकर्ताओं के मित्र बनते हैं. इंद्र परिचर्यारहित प्रजाओं को छोड़कर स्तोताओं के साथ अनेक वर्ष तक रहते हैं. (१७)

EN English Translation

Idras renounce the friendship of the ancient yajnakartas and become friends of ordinary yagyakars by doing violence against them. Indra lives with the Stotas for many years except for the careless subjects. (17)

Mantra 6.47.18

रू॒पंरू॑पं॒ प्रति॑रूपो बभूव॒ तद॑स्य रू॒पं प्र॑ति॒चक्ष॑णाय । इन्द्रो॑ मा॒याभिः॑ पुरु॒रूप॑ ईयते यु॒क्ता ह्य॑स्य॒ हर॑यः श॒ता दश॑ ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र देवों के प्रतिनिधि बनकर भिन्न-भिन्न देवों का रूप धारण करते हैं. इनका एक रूप अन्य देवों के दर्शन के लिए होता है. इंद्र माया द्वारा अनेक रूप बनाकर यजमानों के सामने आते हैं. इंद्र के रथ में एक हजार घोड़े जोड़े जाते हैं. (१८)

EN English Translation

Indra becomes the representative of the gods and takes the form of different gods. One of their forms is for the vision of other gods. Indra comes before the hosts by creating many forms by Maya. A thousand horses are added to Indra's chariot. (18)

Mantra 6.47.19

यु॒जा॒नो ह॒रिता॒ रथे॒ भूरि॒ त्वष्टे॒ह रा॑जति । को वि॒श्वाहा॑ द्विष॒तः पक्ष॑ आसत उ॒तासी॑नेषु सू॒रिषु॑ ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र अपने रथ में घोड़े जोड़े हुए तीनों लोकों में अनेक जगह शोभा पाते हैं. इंद्र के अतिरिक्त ऐसा कौन है जो स्तोताओं के बीच जाकर इनके शत्रुओं के पास खड़ा रह सके. (१९)

EN English Translation

Indra, adding horses to his chariot, adorns many places in the three lokas. Who is there other than Indra who can go among the stoetas and stand near their enemies? (19)

Mantra 6.47.20

अ॒ग॒व्यू॒ति क्षेत्र॒माग॑न्म देवा उ॒र्वी स॒ती भूमि॑रंहूर॒णाभू॑त् । बृह॑स्पते॒ प्र चि॑कित्सा॒ गवि॑ष्टावि॒त्था स॒ते ज॑रि॒त्र इ॑न्द्र॒ पन्था॑म् ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवो! हम घूमतेघूमते गो-संचाररहित स्थान में आ गए हैं. यहां की विस्तृत धरती दस्यजुनों को आनंद देती है. हे बृहस्पति! तुम गायों को खोजने में हमें प्रेरणा दो. हे इंद्र! इस प्रकार दुःख अनुभव करते हुए स्तोता को मार्ग बताओ. (२०)

EN English Translation

Oh, God! We have come to a moving go-uncommunicated place. The vast earth here gives joy to the Dyajunas. O Jupiter! You inspire us in finding cows. O Indra! Thus tell the way to The Psalms while experiencing grief. (20)

Mantra 6.47.21

दि॒वेदि॑वे स॒दृशी॑र॒न्यमर्धं॑ कृ॒ष्णा अ॑सेध॒दप॒ सद्म॑नो॒ जाः । अह॑न्दा॒सा वृ॑ष॒भो व॑स्न॒यन्तो॒दव्र॑जे व॒र्चिनं॒ शम्ब॑रं च ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र आकाश के एक भाग से सूर्य रूप में प्रकट होकर बाद वाला आधा भाग प्रकाशित करने के लिए प्रतिदिन समानरूप वाली काली रात को समाप्त करते हैं. वर्षा करने वाले इंद्र ने 'उदवञ्र' नामक स्थान में धन चाहने वाले दासों-शंबर एवं वर्ची को मारा था. (२१)

EN English Translation

Indra appears as the Sun from one part of the sky and ends the same black night every day to illuminate the latter half. Indra, who rained, had killed the money-seeking dasas - Shambar and Varchi in a place called 'Udvanjra'. (21)

Mantra 6.47.22

प्र॒स्तो॒क इन्नु राध॑सस्त इन्द्र॒ दश॒ कोश॑यी॒र्दश॑ वा॒जिनो॑ऽदात् । दिवो॑दासादतिथि॒ग्वस्य॒ राधः॑ शाम्ब॒रं वसु॒ प्रत्य॑ग्रभीष्म ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! प्रस्तोक ने तुम्हारे स्तोताओं अर्थात्‌ हमें दस घोड़े और सोने से भरे दस कोश दिए थे. अतिथिग्व ने शंबर को जीतकर जो धन पाया था, वही हमने दिवोदास से ग्रहण किया. (२२)

EN English Translation

O Indra! The presenter gave your stoes, that is, ten horses and ten shells full of gold. We received from Divodas the money that the guest had earned by conquering Sambar. (22)

Mantra 6.47.23

दशाश्वा॒न्दश॒ कोशा॒न्दश॒ वस्त्राधि॑भोजना । दशो॑ हिरण्यपि॒ण्डान्दिवो॑दासादसानिषम् ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

मैंने दिवोदास से दस घोड़े, सोने के दस कोश, दस प्रकार के भोजन, वस्त्र एवं सोने के दस पिंड प्राप्त किए थे. (२३)

EN English Translation

I had received ten horses, ten gold cells, ten kinds of food, clothes, and ten bodies of gold from Divodas. (23)

Mantra 6.47.24

दश॒ रथा॒न्प्रष्टि॑मतः श॒तं गा अथ॑र्वभ्यः । अ॒श्व॒थः पा॒यवे॑ऽदात् ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

अश्वत्थ ने वायु को घोड़ों सहित दस रथ एवं अथर्व गोत्र वाले ऋषियों को सौ गाएं दी थीं. (२४)

EN English Translation

Ashwath had given the air ten chariots along with horses and a hundred cows to the sages of the Atharva tribe. (24)

Mantra 6.47.25

महि॒ राधो॑ वि॒श्वज॑न्यं॒ दधा॑नान्भ॒रद्वा॑जान्सार्ञ्ज॒यो अ॒भ्य॑यष्ट ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

सबकी भलाई के लिए महान्‌ धन धारण करने वाले भरद्वाजगोत्रीय ऋषियों की सृंजयपुत्र पुस्तोक ने पूजा की थी. (२५)

EN English Translation

The Bhardwajagotrian sages, who held great wealth for the good of all, were worshipped by Srinjayputra Pustok. (25)

Mantra 6.47.26

वन॑स्पते वी॒ड्व॑ङ्गो॒ हि भू॒या अ॒स्मत्स॑खा प्र॒तर॑णः सु॒वीरः॑ । गोभिः॒ संन॑द्धो असि वी॒ळय॑स्वास्था॒ता ते॑ जयतु॒ जेत्वा॑नि ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे काष्ठ द्वारा निर्मित रथ! तुम दृढ़ अवयवों वाले बनो. तुम हमारे मित्र उन्नतिकारक एवं शोभन वीरों से युक्त बनो. तुम गोचर्म से बंधे हो, हमें दृढ़ बनाओ. तुम्हारा भरोसा करने वाले रथी वीर शत्रुओं को जीतें. (२६)

EN English Translation

O chariot made by wood! You become having firm ingredients. You become our friends of the uplifting and the adorning heroes. You're bound by gocharm, make us firm. Conquer the brave enemies who trust you. (26)

Mantra 6.47.27

दि॒वस्पृ॑थि॒व्याः पर्योज॒ उद्भृ॑तं॒ वन॒स्पति॑भ्यः॒ पर्याभृ॑तं॒ सहः॑ । अ॒पामो॒ज्मानं॒ परि॒ गोभि॒रावृ॑त॒मिन्द्र॑स्य॒ वज्रं॑ ह॒विषा॒ रथं॑ यज ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अध्वर्युगण! स्वर्ग एवं धरती पर साररूप अंश से बने हुए, वनस्पति के दृढ़ अंश से निर्मित, जल की गति से युक्त, गाय के चमड़े से ढके हुए एवं इंद्र के वज्र के समान रथ को लक्ष्य करके यज्ञ करो. (२७)

EN English Translation

O teacher! Perform the yajna on heaven and earth by aiming at the chariot made of the sarrup part, made of a firm part of vegetation, with the speed of water, covered with cow's leather and like indra's thunderbolt. (27)

Mantra 6.47.28

इन्द्र॑स्य॒ वज्रो॑ म॒रुता॒मनी॑कं मि॒त्रस्य॒ गर्भो॒ वरु॑णस्य॒ नाभिः॑ । सेमां नो॑ ह॒व्यदा॑तिं जुषा॒णो देव॑ रथ॒ प्रति॑ ह॒व्या गृ॑भाय ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दिव्य रथ! तुम इंद्र के वज्ज, मरुतों के आगे चलने वाले, मित्र के गर्भ एवं वरुण की नाभि हो. इस यज्ञ में तुम यज्ञक्रिया देखते हुए हव्य स्वीकार करो. (२८)

EN English Translation

O divine chariot! You are the vajja of Indra, the one who walks before the maruts, the womb of a friend and the navel of Varuna. In this yajna, you accept the havan while watching the yajna kriya. (28)

Mantra 6.47.29

उप॑ श्वासय पृथि॒वीमु॒त द्यां पु॑रु॒त्रा ते॑ मनुतां॒ विष्ठि॑तं॒ जग॑त् । स दु॑न्दुभे स॒जूरिन्द्रे॑ण दे॒वैर्दू॒राद्दवी॑यो॒ अप॑ सेध॒ शत्रू॑न् ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दुंदुभि! धरती और आकाश को शब्दपूर्ण कर दो. चर और अचर प्राणी तुम्हारे शब्द को जान लें. तुम इंद्र तथा अन्य देवों के साथ मिलकर हमारे शत्रुओं को बहुत दूर भगाओ. (२९)

EN English Translation

O dundubhi! Make the earth and the sky wordful. Let the variable and the constant beings know your word. You, together with Indra and other gods, drive away our enemies far away. (29)

Mantra 6.47.30

आ क्र॑न्दय॒ बल॒मोजो॑ न॒ आ धा॒ निः ष्ट॑निहि दुरि॒ता बाध॑मानः । अप॑ प्रोथ दुन्दुभे दु॒च्छुना॑ इ॒त इन्द्र॑स्य मु॒ष्टिर॑सि वी॒ळय॑स्व ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दुंदुभि! हमारे शत्रुओं को रुलाओ एवं हमें ओज तथा बल दो. तुम शत्रुओं को बाधा पहुंचाते हुए शब्द करो. हमारा दुःख जिनके सुख का कारण है, ऐसे लोगों को भगाओ. तुम इंद्र की मुष्टिका हो. तुम हमें दृढ़ता दो. (३०)

EN English Translation

O dundubhi! Cry out to our enemies and give us strength and strength. You make words interrupting the enemies. Drive away such people whose sorrow is the cause of our happiness. You are the face of Indra. You give us perseverance. (30)