Chapter / Prapathak 16 • Dashati / Sukta 12
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 16 • Dashati / Sukta 12
आ घा ये अग्निमिन्धते स्तृणन्ति बर्हिरानुषक् । येषामिन्द्रो युवा सखा ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र जवान व यजमान के मित्र हैं. यजमान अग्नि को प्रज्वलित करते हैं. यजमान देवताओं के लिए कुश के आसन बिछाते हैं. (१)
EN English Translation
Indra is a friend of the young and the host. Hosts ignite agni. The hosts lay the seats of Kush for the gods. (1)
बृहन्निदिध्म एषां भूरि शस्त्रं पृथुः स्वरुः । येषामिन्द्रो युवा सखा ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
यजमान के पास देवताओं के लिए भरपूर समिधाएं, प्रचुर शस्त्र, अगणित प्रार्थनाएं हैं. इंद्र इन यजमानों के मित्र हैं और वे सदा जवान हैं. (२)
EN English Translation
The host has plenty of samidhas, abundant weapons, countless prayers for the gods. Indra is a friend of these hosts and he is always young. (2)
अयुद्ध इद्युधा वृतँ शूर आजति सत्वभिः । येषामिन्द्रो युवा सखा ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
युवा इंद्र जिन यजमानों के मित्र हैं वे युद्ध में रुचि नहीं रखते हैं, फिर भी शक्तिशाली सैन्य बल वाले शत्रु को हरा सकते हैं. (३)
EN English Translation
Young Indra is a friend of the hosts whose friends are not interested in war, yet can defeat an enemy with a powerful military force. (3)
य एक इद्विदयते वसु मर्त्ताय दाशुषे । ईशानो अप्रतिष्कुत इन्द्रो अङ्ग ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र संसार के ईश्वर और यजमानों को भरपूर वैभव देने वाले हैं. वे अकेले ही शत्रुओं को हराने के लिए पर्याप्त हैं. (४)
EN English Translation
Indra is going to give a lot of glory to the God and hosts of the world. They alone are enough to defeat enemies. (4)
यश्चिद्धि त्वा बहुभ्य आ सुतावाँ आविवासति । उग्रं तत्पत्यते शव इन्द्रो अङ्ग ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! लाखों में से जो कोई यजमान सोमयज्ञ से आप को भजता है, आप उसे जल्दी ही ओजस्वी बना देते हैं. (५)
EN English Translation
O Indra! Out of the millions, any host who worships you with somayagya, you quickly make him energetic. (5)
कदा मर्त्तमराधसं पदा क्षुम्पमिव स्फुरत् । कदा नः शुश्रवद्गिर इन्द्रो अङ्ग ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप स्तुति न करने वालों को मामूली पौधों की तरह कब हटाएंगे? कब आप आराधना करने वाले हम लोगों की स्तुति सुनेंगे? (६)
EN English Translation
O Indra! When will you remove those who do not praise like minor plants? When will you hear the praise of us who worship? (6)
गायन्ति त्वा गायत्रिणोऽर्चन्त्यर्कमर्किणः । ब्रह्माणस्त्वा शतक्रत उद्वँशमिव येमिरे ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सैकड़ों कार्य करने वाले हैं. हम यजमान मंत्रों से आप के लिए यज्ञ करते हैं. हम आप की महिमा का गुणगान करते हैं. आप ब्रह्मविद हैं. बांस की तरह आप को ऊंची पदवी प्रदान करते हैं. (७)
EN English Translation
O Indra! You're going to do hundreds of jobs. We perform yagya for you with yajaman mantras. We praise your glory. You are a Brahmavid. Like bamboo, you get a high title. (7)
यत्सानोः सान्वारुहो भूर्यस्पष्ट कर्त्त्वम् । तदिन्द्रो अर्थं चेतति यूथेन वृष्णिरेजति ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
यजमान सोमवल्ली आदि समिधा लाने के लिए पर्वत के शिखर पर जाते हैं. वे अनेक कर्म वाले यज्ञ करते हैं. इंद्र यजन करने वाले यजमान के मन के उददेश्य को जान जाते हैं. तब वे यजमान की इच्छा पूरी करने के लिए अन्य देवताओं के साथ यज्ञ में जाने के लिए तैयार होते हैं. (८)
EN English Translation
The hosts go to the top of the mountain to bring Somvalli etc. samidha. They perform yajna with many deeds. Indra knows the purpose of the mind of the host who does it. Then they are ready to go to the yagna with other gods to fulfill the wish of the host. (8)
युङ्क्ष्वा हि केशिना हरी वृषणा कक्ष्यप्रा । अथा न इन्द्र सोमपा गिरामुपश्रुतिं चर ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सोमरस पीने वाले हैं. आप के घोड़े गरदन पर अच्छे बाल वाले व मजबूत अंगों वाले हैं. आप उन घोड़ों को रथ में जोतिए और हमारी स्तुति सुनने के लिए यज्ञ में पधारिए. (९)
EN English Translation
O Indra! You're a somers drinker. Your horses have good hair and strong limbs on the neck. You plough those horses in the chariot and come to the yagna to hear our praise. (9)