Chapter / Prapathak 4 • Dashati / Sukta 11
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 4 • Dashati / Sukta 11
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप हविवाहक, प्रकाशमान, ज्ञानवान हैं. जैसे रथ निर्धारित जगह ले जाता है, वैसे ही आप जिनजिन देवताओं के लिए जोजो वस्तु समर्पित की जाती है, उसे उनउन देवताओं तक पहुंचाते हैं. आप सर्वज्ञाता हैं. (१)
EN English Translation
O agni! You are a married, enlightening, knowledgeable person. Just as the chariot takes the designated place, so you convey the thing that is dedicated to the jindevas to those gods. You are omniscient. (1)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप हमारे समीप हैं. आप रक्षक, कल्याणकारी, संरक्षक व उपासना के योग्य हैं. (२)
EN English Translation
O agni! You are close to us. You are protector, benefactor, protector and worthy of worship. (2)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप महान व रत्न धारण करते हैं. आप सूर्य जैसे हैं और यजमानों को सौभाग्यवान बनाते हैं. (३)
EN English Translation
O agni! You wear great and gemstones. You are like the sun and make the hosts lucky. (3)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप सभी शत्रुओं के नाशक हैं. आप यज्ञवेदी पर निश्चित रूप से उपस्थित रहते हैं. (४)
EN English Translation
O agni! You are the destroyer of all enemies. You are definitely present at the Yagyavedi. (4)
हि हिन्दी अनुवाद
उषा अच्छी तरह प्रकट हो कर अपनी किरणों से अपनी बहन रात के अंधेरे को दूर करती है. वह अपना मार्ग प्रकाशित करती है. (५)
EN English Translation
Usha appears well and removes the darkness of her sister night with her rays. She publishes her path. (5)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र और अन्य सभी देवों की मदद से ऋषिगण इस भुवन को अपने अनुशासन (वश) में रखते हैं. इस से संसार में सुख बना रहता है. (६)
EN English Translation
With the help of Indra and all other gods, the sages keep this Bhuvan in their discipline (subdued). This keeps happiness in the world. (6)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! जैसे छोटे पथ राजपथ से मिल जाते हैं, वैसे ही आप की कृपा से सभी को धन की राह मिलती है. (७)
EN English Translation
O Indra! Just as small paths meet Rajpath, so by your grace, everyone gets the path of wealth. (7)
हि हिन्दी अनुवाद
हमें देवहित प्राप्त हों. हमें अन्न व बल प्राप्त हो. हम शतायु हों. हम प्रसन्न रहें. हमें सुवीर (श्रेष्ठ वीर) संतान मिले. (८)
EN English Translation
Let us get god's interest. We get food and strength. We are centenarians. May we be happy. We got suvir (superior heroic) children. (8)
ऊर्जा मित्रो वरुणः पिन्वतेडाः पीवरीमिषं कृणुही न इन्द्र ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! मित्र और वरुण हमें ऊर्जस्वी धन प्रदान करते हैं. आप हमारे अन्न को और अधिक पौष्टिक बनाने की कृपा कीजिए. (९)
EN English Translation
O Indra! Friends and Varun give us energetic wealth. Please make our food more nutritious. (9)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र विश्व की शोभा हैं. (१०)
EN English Translation
Indra is the beauty of the world. (10)