Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 9 • Dashati / Sukta 5

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 9

Chapter / Prapathak 9 • Dashati / Sukta 5

9 Mantras Loaded
Mantra 9.5.1

यस्ते मदो वरेण्यस्तेना पवस्वान्धसा । देवावीरघशँसहा ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप का रस वरेण्य, मददायी व दिव्य हैं. आप परिष्कृत होइए. (१)

EN English Translation

O Mon! Your juices are virenya, inspiring and divine. You get refined. (1)

Mantra 9.5.2

जघ्निर्वृत्रममित्रियँ सस्निर्वाजं दिवेदिवे । गोषातिरश्वसा असि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप वृत्रासुर अमित्रों (शत्रुओं) के नाशक, दिव्य व संघर्षशील हैं. आप गोधन व अश्वधन प्रदान करते हैं. (२)

EN English Translation

O Mon! You are the destroyer, divine and struggling of Vritrasura unfriendly (enemies). You provide godhan and ashwadhan. (2)

Mantra 9.5.3

सम्मिश्लो अरुषो भुवः सूपस्थाभिर्न धेनुभि । सीदं च्छ्येनो न योनिमा ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! बाज जैसे घोंसले में सुशोभित होता है, उसी प्रकार आप अपने सदन में सुशोभित होते हैं. आप गायों के दूध में मिलने पर चमचमाते हैं. (३)

EN English Translation

O Mon! Just as the eagle is adorned in a nest, so you are adorned in your house. You gleam when you get into the milk of cows. (3)

Mantra 9.5.4

अयं पूषा रयिर्भगः सोमः पुनानो अर्षति । पतिर्विश्वस्य भूमनो व्यख्यद्रोदसी उभे ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप विश्वपति व पवित्र हैं. आप पूषा और भग के लिए प्रवाहित होइए. आप पृथ्वीलोक और स्वर्गलोक दोनों को प्रकाशित करते हैं. (४)

EN English Translation

O Mon! You are vishwapati and pavitra. You flow for the pusha and the citva. You illuminate both earth and paradise. (4)

Mantra 9.5.5

समु प्रिया अनूषत गावो मदाय घृष्वयः । सोमासः कृण्वते पथः पवमानास इन्दवः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप मददायी व प्रिय हैं. आप के लिए की गई स्तुतियां एकदूसरे से होड़ करती हैं. आप सभी का पथप्रदर्शन करते हैं. (५)

EN English Translation

O Mon! You are kind and dear. Praises for you compete with each other. You guide everyone. (5)

Mantra 9.5.6

य ओजिष्ठस्तमा भर पवमान श्रवाय्यम् । यः पञ्च चर्षणीरभि रयिं येन वनामहे ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम ओजवान, अंधकार दूर करने वाले और पवित्र हैं. आप पंचों से प्रशंसा प्राप्त करने योग्य रस हमें प्रदान करने की कृपा कीजिए. (६)

EN English Translation

Som is energetic, remover of darkness and holy. Please provide us with the juice that can be appreciated from the panchs. (6)

Mantra 9.5.7

वृषा मतीनां पवते विचक्षणः सोमो अह्नां प्रतरीतोषसां दिवः । प्राणा सिन्धूनां कलशाँ अचिक्रददिन्द्रस्य हार्द्याविशन्मनीषिभिः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप बुद्धि बढ़ाने वाले, विलक्षण, स्वर्गलोक व उषा को जानते हैं. आप दिनरात को प्रकाशित व जाग्रत करते हैं. आप मनीषियों द्वारा इंद्र के लिए परिष्कृत किए जाते हैं. आप आवाज करते हुए पात्र में प्रवाहित होते हैं. (७)

EN English Translation

O Mon! You know the one who increases intelligence, the unique, the heavenland and the Usha. You publish and awaken day and night. You are refined for Indra by mystics. You flow into the character while making a sound. (7)

Mantra 9.5.8

मनीषिभिः पवते पूर्व्यः कविर्नृभिर्यतः परि कोशाँ असिष्यदत् । त्रितस्य नाम जनयन्मधु क्षरन्निन्द्रस्य वायूँ सख्याय वर्धयन् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम पवित्र, अपूर्व व कवि हैं. मनीषी और मनुष्य आप को परिष्कृत करते हैं. आप तीनों सवनों में इंद्र की प्रसिद्धि फैलाते हैं. सोम इंद्र को तृप्ति देते हैं. सोम वायु की मित्रता की बढ़ोतरी के लिए प्रवाहित होते हैं. (८)

EN English Translation

Som is pavitra, apoorva and a poet. Mystics and human beings refine you. You spread indra's fame among the three savanas. Som gives satiety to Indra. Soma flows to increase the friendliness of the air. (8)

Mantra 9.5.9

अयं पुनान उषसो अरोचयदयँ सिन्धुभ्यो अभवदु लोककृत् । अयं त्रिः सप्त दुदुहान आशिरँ सोमो हृदे पवते चारु मत्सरः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम पवित्र व चमकने वाले हैं. वे हितकारी और उषा को प्रकाशित करते हैं. सोमरस नदियों में जल की बढ़ोतरी करता है. यह तीन गुणे सात को पोसता हुआ प्रवाहित होता है. यह सब के हृदय में निवास करता है. (९)

EN English Translation

Som is holy and shining. They publish Hitkari and Usha. Someras increases the water in the rivers. It flows three times seven. It resides in the heart of all. (9)

卐 HinduText AI