Kanda 20 • Sukta 92
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 20 • Sukta 92
अ॒भि प्र गोप॑तिं गि॒रेन्द्र॑मर्च॒ यथा॑ वि॒दे । सू॒नुं स॒त्यस्य॒ सत्प॑तिम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्तोता! मैं गायों के स्वामी इंद्र को जिस प्रकार प्राप्त कर सळूं, तुम उसी प्रकार उन का पूजन करो. (१)
EN English Translation
This hymn! The way I receive Indra, the swami of cows, you worship him in the same way. (1)
आ हर॑यः ससृज्रि॒रेऽरु॑षी॒रधि॑ ब॒र्हिषि॑ । यत्रा॒भि सं॒नवा॑महे ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
जिन कुशों पर हम इंद्र का पूजन कर रहे हैं, उन पर इंद्र के घोड़े उनके रथ को पहुचाएं. (२)
EN English Translation
Indra's horses should reach his chariot on the Kushas on which we are worshiping Indra. (2)
इन्द्रा॑य॒ गाव॑ आ॒शिरं॑ दुदु॒ह्रे व॒ज्रिणे॒ मधु॑ । यत्सी॑मुपह्व॒रे वि॒दत् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
जब गाएं इंद्र के लिए दूध दुहाती हैं, तब इंद्र सभी ओर से मधुर सोमरसों को प्राप्त करते हैं. (३)
EN English Translation
When cows milk for Indra, Indra receives sweet somras from all sides. (3)
उद्यद्ब्र॒ध्नस्य॑ वि॒ष्टपं॑ गृ॒हमिन्द्र॑श्च॒ गन्व॑हि । मध्वः॑ पी॒त्वा स॑चेवहि॒ त्रिः स॒प्त सख्युः॑ प॒दे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
ऊपर जो वृत्र राक्षस का हनन करने वाला स्वर्ग है, उस में हम इंद्र के साथ गमन करें. हम इक्कीस बार मधु को पी कर इंद्र की मित्रता प्राप्त करें. (४)
EN English Translation
Let us go with Indra in the above tree which is the heaven that destroys the demon. Let us drink Madhu twenty-one times and get Indra's friendship. (4)
अर्च॑त॒ प्रार्च॑त॒ प्रिय॑मेधासो॒ अर्च॑त । अर्च॑न्तु पुत्र॒का उ॒त पुरं॒ न धृ॒ष्ण्वर्चत ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्तोताओ! तुम इंद्र का पूजन श्रेष्ठ रीति से करो. अपने शत्रुओं का नाश करने के लिए तुम इंद्र का पूजन करो. (५)
EN English Translation
O Stotao! You should worship Indra in the best way. Worship Indra to destroy your enemies. (5)
अव॑ स्वराति॒ गर्ग॑रो गो॒धा परि॑ सनिष्वणत् । पिङ्गा॒ परि॑ चनिष्कद॒दिन्द्रा॑य॒ ब्रह्मोद्य॑तम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
जब हमारे मंत्र इंद्र के प्रति गमन करते हैं तो कलश शब्द करता है. उस समय पीले रंग का पदार्थ गमन करता हुआ धनुष की प्रत्यंचा के समान शब्द करता है. (६)
EN English Translation
When our mantras travel towards Indra, the kalash word does. At that time, a yellow substance moves and makes the same word as the bow. (6)
आ यत्पत॑न्त्ये॒न्य: सु॒दुघा॒ अन॑पस्फुरः । अ॑प॒स्फुरं॑ गृभायत॒ सोम॒मिन्द्रा॑य॒ पात॑वे ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्तोताओ! श्वेत वर्ण की जो गाएं हैं, उन में स्थित अविनाशी पदार्थ को ग्रहण करते हुए इंद्र के पीने के लिए सोमरस लाओ. (७)
EN English Translation
O stotao! Take the indestructible substance located in the white songs and bring Someras for Indra to drink. (7)
अपा॒दिन्द्रो॒ अपा॑द॒ग्निर्विश्वे॑ दे॒वा अ॑मत्सत । वरु॑ण॒ इदि॒ह क्ष॑य॒त्तमापो॑ अ॒भ्यनूषत व॒त्सं सं॒शिश्व॑रीरिव ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
इस पदार्थ को अग्नि, इंद्र ने तथा विश्वे देवों ने पी लिया है. हे जलो! संशिश्वरी के पुत्र के समान वरुण की स्तुति करो. (८)
EN English Translation
This substance has been drunk by Agni, Indra and Vishwe Devas. O burn! Praise Varuna like the son of Sanshishwari. (8)
सु॑दे॒वो अ॑सि वरुण॒ यस्य॑ ते स॒प्त सिन्ध॑वः । अ॑नु॒क्षर॑न्ति का॒कुदं॑ सू॒र्यं सुषि॒रामि॑व ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वरुण! तुम्हारे पास सात नदियां हैं. जिस प्रकार जल नगर के बाहर निकलता हैं. उसी प्रकार तुम इन सात नदियों से जल प्रवाहित करो. (९)
EN English Translation
O Varuna! You have seven rivers. Just as water comes out of the city. In the same way, you flow water from these seven rivers. (9)
यो व्यतीँ॒रफा॑णय॒त्सुयु॑क्ताँ॒ उप॑ दा॒शुषे॑ । त॒क्वो ने॒ता तदिद्वपु॑रुप॒मा यो अमु॑च्यत ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हवि दाता के लिए जो नेता उत्तम युक्तियों का प्रयोग करते हैं, उन की उपमा उन का शरीर ही है. तात्पर्य यह है कि कोई अन्य उन के समान नहीं है. (१०)
EN English Translation
The body of the leaders who use the best tips for the giver of Havi is their body. The implication is that no other is the same as them. (10)
अतीदु॑ श॒क्र ओ॑हत॒ इन्द्रो॒ विश्वा॒ अति॒ द्विषः॑ । भि॒नत्क॒नीन॑ ओद॒नं प॒च्यमा॑नं प॒रो गि॒रा ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
भार को संभालने वाले इंद्र सभी शत्रुओं को वश में करते हैं. मंत्र से पकते हुए ओदन को कठिन होते हुए भी उन्होंने उस का भेदन किया. (११)
EN English Translation
Indra, who handles the load, subdues all the enemies. Despite being difficult for odan to cook with the mantra, he pierced it. (11)
अ॑र्भ॒को न कु॑मार॒कोऽधि॑ तिष्ठ॒न्नवं॒ रथ॑म् । स प॑क्षन्महि॒षं मृ॒गं पि॒त्रे मा॒त्रे वि॑भु॒क्रतु॑म् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र श्रेष्ठ राजकुमार के समान अपने रथ पर बैठते हैं. वे अपने पिता द्यावा और माता पृथ्वी के निमित्त खाने के लिए भोजन पकाते हैं. (१२)
EN English Translation
Indra sits on his chariot like a superior prince. They cook food for their father Dyawa and mother Prithvi. (12)
आ तू सु॑शिप्र दम्पते॒ रथं॑ तिष्ठा हिर॒ण्यय॑म् । अध॑ द्यु॒क्षं स॑चेवहि स॒हस्र॑पादमरु॒षं स्व॑स्ति॒गाम॑ने॒हस॑म् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम स्वर्ण से बने इस रथ पर बैठो. तुम्हारी कृपा से हम भी उस स्वर्ग पर चढें, जो सुंदर वाणियों से संपन्न एवं हजारों मार्गो वाला है. (१३)
EN English Translation
O Indra! You sit on this chariot made of gold. By your grace, let us also climb that heaven, which is full of beautiful words and has thousands of paths. (13)
तं घे॑मि॒त्था न॑म॒स्विन॒ उप॑ स्व॒राज॑मासते । अर्थं॑ चिदस्य॒ सुधि॑तं॒ यदेत॑व आव॒र्तय॑न्ति दा॒वने॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
उन इंद्र की इस प्रकार की महिमा जानने वाले व्यक्ति अपने राज्य में प्रतिष्ठित होते हैं. ऋत्विक् समूह हवि देने वाले यजमान के लिए इंद्र के पास जो धन होता है, उसे प्राप्त कराते हैं. (१४)
EN English Translation
Those who know this kind of glory of Indra are distinguished in their kingdom. The Ritwik groups get the money that Indra has for the host who gives the havi. (14)
अनु॑ प्र॒त्नस्यौक॑सः प्रि॒यमे॑धास एषाम् । पूर्वा॒मनु॒ प्रय॑तिं वृ॒क्तब॑र्हिषो हि॒तप्र॑यस आशत ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
प्रिय मेधा वाले ऋत्विज् इन इंद्र के पूर्व दिशा में बने भवन से हितकारी अन्न प्राप्त कर के प्रगति करते हैं. (१५)
EN English Translation
The beloved talented Ritvijas progress by getting beneficial food from the building built in the east direction of Indra. (15)
यो राजा॑ चर्षणी॒नां याता॒ रथे॑भि॒रध्रि॑गुः । विश्वा॑सां तरु॒ता पृत॑नानां॒ ज्येष्ठो॒ यो वृ॑त्र॒हा गृ॒णे ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
ज्येष्ठ राजा इंद्र अपने रथ के द्वारा गमन करते हुए सभी सेनाओं के पार चले जाते हैं. मैं उन की स्तुति करता हूं. (१६)
EN English Translation
The eldest king Indra goes across all the armies while traveling through his chariot. I praise them. (16)
इन्द्रं॒ तं शु॑म्भ पुरुहन्म॒न्नव॑से॒ यस्य॑ द्वि॒ता वि॑ध॒र्तरि॑ । हस्ता॑य॒ वज्रः॒ प्रति॑ धायि दर्श॒तो म॒हो दि॒वे न सूर्यः॑ ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र की सत्ता मध्यलोक में, अंतरिक्ष में तथा स्वर्गलोक में भी हैं. क्रीड़ा के निमित्त ऊंचा वज्र इंद्र के हाथ में है. वे सूर्य के समान दर्शन करने योग्य हैं. इस यज्ञ में अन्न प्राप्ति के लिए उन्हीं इंद्र को आनंदित करो. (१७)
EN English Translation
Indra's power is in the middle world, in space and also in heaven. The high vajra for sports is in the hands of Indra. They are visible like the sun. To get food in this yajna, please the same Indra. (17)
नकि॒ष्टं कर्म॑णा नश॒द्यश्च॒कार॑ स॒दावृ॑धम् । इन्द्रं॒ न य॒ज्ञैर्वि॒श्वगू॑र्त॒मृभ्व॑स॒मधृ॑ष्टं धृ॒ष्ण्वोजसम् ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
जो पुरुष महान पराक्रमी, ऋभु.ओं का नाश करने वाले, धृष्ट न होने वाले, वृद्धिकर्ता तथा धर्षक तेज से संपन्न इंद्र की उपासना में संलग्न होता है, उसे उस के कर्म से कोई रोक नहीं सकता. (१८)
EN English Translation
A man who engages in the worship of indra, who is mighty, destroying the swamis, who is not adringent, the increaser and the most powerful, cannot be stopped by his deeds. (18)
अषा॑ढमु॒ग्रं पृत॑नासु सास॒हिं यस्मि॑न्म॒हीरु॑रु॒ज्रयः॑ । सं धे॒नवो॒ जाय॑माने अनोनवु॒र्द्यावः॒ क्षामो॑ अनोनवुः ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
वे प्रचंड इंद्र विशाल आश्रय के मार्ग वाले, वाणियों के द्वारा स्तुति प्राप्त तथा सेनाओं के द्वारा असहनीय हैं. आकाश और पृथ्वीलोक उन की स्तुति करते हैं. (१९)
EN English Translation
They are on the path of huge shelter, praised by the merchants and intolerable by the armies. The heavens and the earth praise them. (19)
यद्द्याव॑ इन्द्र ते श॒तं श॒तं भूमी॑रु॒त स्युः । न त्वा॑ वज्रिन्त्स॒हस्रं॒ सूर्या॒ अनु॒ न जा॒तम॑ष्ट॒ रोद॑सी ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आकाश और पृथ्वी सौसौ हों अथवा हजारों सूर्य और आकाश बन जाएं, तब भी वे तुम्हारी समानता करने में समर्थ नहीं हैं. (२०)
EN English Translation
O Indra! Even if the sky and the earth become hundreds of thousands of suns and sky, they are not able to equate you. (20)
आ प॑प्राथ महि॒ना वृष्ण्या॑ वृष॒न्विश्वा॑ शविष्ठ॒ शव॑सा । अ॒स्माँ अ॑व मघव॒न्गोम॑ति व्र॒जे वज्रि॑ञ्चि॒त्राभि॑रू॒तिभिः॑ ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हमारी गोचर भूमि में अपने रक्षा साधनों से हमें रक्षित करते हुए हमारी वृद्धि करो. (२१)
EN English Translation
O Indra! Increase us by protecting us with your defense means in our transiting land. (21)