Kanda 19 • Sukta 48
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 19 • Sukta 48
अथो॒ यानि॑ च॒ यस्मा॑ ह॒ यानि॑ चा॒न्तः प॑री॒णहि॑ । तानि॑ ते॒ परि॑ दद्मसि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
मुझ से संबंधित जो बाहरी वस्तुएं गोचर तथा खुले प्रदेश में हैं तथा जो आसपास के घरों में विद्यमान हैं, मैं वे सभी वस्तुएं तुझे देता हूं. (१)
EN English Translation
I give you all the external things related to me which are in the transit and open territory and which are present in the surrounding houses. (1)
रात्रि॒ मात॑रु॒षसे॑ नः॒ परि॑ देहि । उ॒षो नो॒ अह्ने॒ परि॑ ददा॒त्वह॒स्तुभ्यं॑ विभावरि ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे माता रात्रि! हमें उषाःकाल को प्रदान करो तथा उषाःकाल हमें दिन को प्रदान करे. हे रात्रि! दिन हमें तुम को प्रदान करें. (२)
EN English Translation
O Mother night! Give us the dawn and give us the day. O night! Day provide us to you. (2)
यत्किं चे॒दं प॒तय॑ति॒ यत्किं चे॒दं स॑रीसृ॒पम् । यत्किं च॒ पर्व॑ताया॒सत्वं॒ तस्मा॒त्त्वं रा॑त्रि पाहि नः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
जो पक्षी आदि आकाश में संचरण करते हैं, जो धरती पर सरकने वाले सर्प आदि हैं, जो पर्वत संबंधी जीव-जंतु हैं, हे रात्रि उन से हमारी रक्षा करो. (३)
EN English Translation
Protect us from the birds etc. that move in the sky, which are snakes etc. sliding on the earth, which are mountain animals, O night. (3)
सा प॒श्चात्पा॑हि॒ सा पु॒रः सोत्त॒राद॑ध॒रादु॒त । गो॑पा॒य नो॑ विभावरि स्तो॒तार॑स्त इ॒ह स्म॑सि ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पूर्व उक्त लक्षणों वाली रात्रि! तुम पश्चिम दिशा में, पूर्व दिशा में, उत्तर दिशा में तथा दक्षिण दिशा में हमारी रक्षा करो. हे रात्रि! हमारी रक्षा करी. हम इस समय तुम्हारी स्तुति करने वाले हों. (४)
EN English Translation
O night with the above symptoms! Protect us in the west direction, in the east direction, in the north direction and in the south direction. Oh night! Protect us. We are going to praise you at this time. (4)
ये रात्रि॑मनु॒तिष्ठ॑न्ति॒ ये च॑ भू॒तेषु॒ जाग्र॑ति । प॒शून्ये सर्वा॒न्रक्ष॑न्ति॒ ते न॑ आ॒त्मसु॑ जाग्रति॒ ते नः॑ प॒शुषु॑ जाग्रति ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
जो मनुष्य रात्रि के समय अर्चनपूजन आदि अनुष्ठान करते हैं तथा जो भवन संबंधी प्राणियों के कारण जागते हैं, जो सभी पशुओं की रक्षा करते हैं, वे हमारे तथा हमारे पुत्र आदि की रक्षा के लिए जागते हैं, वे पशुओं की रक्षा के लिए भी जागें. (५)
EN English Translation
Those who perform rituals like archanapujan etc. at night and who wake up due to building creatures, who protect all animals, they wake up to protect us and our sons etc., they also wake up to protect animals. (5)
वेद॒ वै रा॑त्रि ते॒ नाम॑ घृ॒ताची॒ नाम॒ वा अ॑सि । तां त्वां भ॒रद्वा॑जो वेद॒ सा नो॑ वि॒त्तेऽधि॑ जाग्रति ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे रात्रि! मैं तेरे नामों को जानता हूं. तू दीप्तिमती नाम वाली है. ऐसी तुझ रात्रि को भरद्वाज जानते हैं. वह रात्रि हमारे धन की रक्षा के लिए जागृत रहे. (६)
EN English Translation
O night! I know your names. You are named Deeptimati. You know this night. May that night stay awake to protect our wealth. (6)