Popular:
अथर्ववेद

Kanda 19 • Sukta 58

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 19

Kanda 19 • Sukta 58

6 Mantras Loaded
Mantra 19.58.1

घृ॒तस्य॑ जू॒तिः सम॑ना सदे॑वा संवत्स॒रं ह॒विषा॑ व॒र्धय॑न्ती । श्रोत्रं॒ चक्षुः॑ प्रा॒णोऽच्छि॑न्नो नो अ॒स्त्वच्छि॑न्ना व॒यमायु॑षो॒ वर्च॑सः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

परमात्मा के स्वरूप के विषय में जो ज्ञान है, वह सभी प्राणियों के हृदयों तथा सभी प्राणियों की इंद्रियों में स्थित है. परमात्मा से संबंधित ज्ञान परमात्मा को हवि के द्वारा बढ़ाता हुआ हमारे कानों और आंखों को स्वस्थ करे. हम जीवन के तेज से युक्त रहें. (१)

EN English Translation

The knowledge about the nature of the Supreme being is situated in the hearts of all beings and in the senses of all beings. By increasing the knowledge related to sepreme being through Havi, heal our ears and eyes. May we be in tune with the pace of life. (1)

Mantra 19.58.2

उपा॒स्मान्प्रा॒णो ह्व॑यता॒मुप॑ प्रा॒णं ह॑वामहे । वर्चो॑ जग्राह पृथि॒व्यन्तरि॑क्षं॒ वर्चः॒ सोमो॒ बृह॒स्पति॑र्विध॒त्ता ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

शरीर को धारण करने वाली प्राण वायु मानस यज्ञ करने वाले हम को दीर्घ जीवन की अनुमति प्रदान करे. हम प्राण वायु को अपने शरीर में चिरकाल तक स्थित रहने के लिए बुलाते हैं. पृथ्वी और अंतरिक्ष ने हमें देने के लिए ही तेज ग्रहण किया है. हे सोम! बृहस्पति एवं अग्नि अथवा सूर्य हमें देने के लिए तेज ग्रहण करें. (२)

EN English Translation

May the life that holds the body allow us to have a long life. We call the prana vayu to remain in our body forever. Earth and space have taken a sharp eclipse only to give us. O Mon! Jupiter and Agni or Sun take a sharp eclipse to give us. (2)

Mantra 19.58.3

वर्च॑सो द्यावापृथि॒वी सं॒ग्रह॑णी बभू॒वथु॒र्वर्चो॑ गृहीत्वा पृथि॒वीमनु॒ सं च॑रेम । य॒शसं॒ गावो॒ गोप॑ति॒मुप॑ तिष्ठन्त्याय॒तीर्यशो॑ गृही॒त्वा पृ॑थि॒वीमनु॒ सं च॑रेम ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे आकाश और पृथ्वी! तुम हमें तेज प्रदान करने वाली बनो. हम तेज ग्रहण कर के पृथ्वी पर संचरण करें. गायों के स्वामी मेरे अधिकार में अन्न और गाएं स्थित हैं. हम आती हुई गायों को ग्रहण कर के पृथ्वी पर संचरण करें. (३)

EN English Translation

O heaven and earth! You be the one providing us fast. We take a fast eclipse and transmit on earth. The owners of cows are located in my possession, food and cows. We should take the coming cows and transmit them to the earth. (3)

Mantra 19.58.4

व्र॒जं कृ॑णुध्वं॒ स हि वो॑ नृ॒पाणो॒ वर्मा॑ सीव्यध्वं बहु॒ला पृ॒थूनि॑ । पुरः॑ कृणुध्व॒माय॑सी॒रधृ॑ष्टा॒ मा वः॑ सुस्रोच्चम॒सो दृं॑हता॒ तम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्रियो! तुम शरीर में स्थान बनाओ, क्योंकि यह शरीर अपनेअपने विषयों में तुम्हारा रक्षक है. तुम अपने विस्तृत विषयों को अधिकार में करो. यह शरीर तुम्हारा चमस अर्थात्‌ तुम्हारे भोग का साधन है. इस का विनाश न हो. तुम इस शरीर को दृढ़ करो. (४)

EN English Translation

O senses! You make space in the body, because this body is your protector in its own subjects. You make your detailed topics right. This body is your spoon, that is, your means of enjoyment. This should not be destroyed. You strengthen this body. (4)

Mantra 19.58.5

य॒ज्ञस्य॒ चक्षुः॒ प्रभृ॑ति॒र्मुखं॑ च वा॒चा श्रोत्रे॑ण॒ मन॑सा जुहोमि । इ॒मं य॒ज्ञं वित॑तं वि॒श्वक॑र्म॒णा दे॒वा य॑न्तु सुमन॒स्यमा॑नाः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

चक्षु आदि इंद्रियों को मैं मानस यज्ञ में हवन करता हूं. यह यज्ञ विश्वकर्मा देव ने विस्तृत किया है. उत्तम हृदय वाले देव इस मानस यज्ञ को प्राप्त करें. (५)

EN English Translation

I perform havan in manas yagya to the senses like eyes etc. This yajna has been expanded by Vishwakarma Dev. May the god with the best heart receive this Manas Yagya. (5)

Mantra 19.58.6

ये दे॒वाना॑मृ॒त्विजो॒ ये च॑ य॒ज्ञिया॒ येभ्यो॑ ह॒व्यं क्रि॒यते॑ भाग॒धेय॑म् । इ॒मं य॒ज्ञं स॒ह पत्नी॑भि॒रेत्य॒ याव॑न्तो दे॒वास्त॑वि॒षा मा॑दयन्ताम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

देवताओं में जो समय-समय पर यज्ञ करने वाले अर्थात्‌ ऋत्विज्‌ हैं तथा जो यज्ञ के योग्य हैं, इन दोनों के भाग के रूप में हवि प्रदान किया जाता है. जितने महान देव हैं, वे अपनीअपनी पत्नियों, इंद्राणी आदि के साथ इस यज्ञ में आ कर हवि प्राप्त करें तथा तृप्त हों (६)

EN English Translation

Among the deities, who perform yajna from time to time, i.e., Ritwij and those who are worthy of yajna, are given havi as part of both. All the great gods should come to this yajna with their wives, Indrani, etc. and get satisfied (6)

卐 HinduText AI