Popular:
अथर्ववेद

Kanda 2 • Sukta 31

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 2

Kanda 2 • Sukta 31

5 Mantras Loaded
Mantra 2.31.1

इन्द्र॑स्य॒ या म॒ही दृ॒षत्क्रिमे॒र्विश्व॑स्य॒ तर्ह॑णी । तया॑ पिनष्मि॒ सं क्रिमी॑न्दृ॒षदा॒ खल्वाँ॑ इव ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

सभी कीड़ों को मारने वाली जो इंद्र की शिला है, उसी शिला के द्वारा मैं शरीर के भीतर स्थित कीटाणुओं को उसी प्रकार मारता हूं, जिस प्रकार सिलबट्टे से चने पीसे जाते हैं. (१)

EN English Translation

Through the same rock that kills all the insects, which is the rock of Indra, I kill the germs located inside the body in the same way as gram is drunk from the silbata. (1)

Mantra 2.31.2

दृ॒ष्टम॒दृष्ट॑मतृह॒मथो॑ कु॒रूरु॑मतृहम् । अ॒ल्गण्डू॒न्त्सर्वा॑न्छ॒लुना॒न्क्रिमी॒न्वच॑सा जम्भयामसि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं आंखों से दिखाई देने वाले और न दिखाई देने वाले कीटाणुओं को मारता हूं. इस के अतिरिक्त शरीर के अंतर्गत जाल के समान स्थित कीटाणुओं का भी मैं विनाश करता हूं. मैं अपने मंत्र के बल से अलगंडू एवं शल्ग नाम के कीटाणुओं को तथा अन्य सभी कीटाणुओं को नष्ट करता हूं. (२)

EN English Translation

I kill visible and non-visible germs from the eyes. In addition to this, I also destroy the germs located inside the body like a net. I destroy germs called alagendu and shalga and all other germs with the strength of my mantra. (2)

Mantra 2.31.3

अ॒ल्गण्डू॑न्हन्मि मह॒ता व॒धेन॑ दू॒ना अदू॑ना अर॒सा अ॑भूवन् । शि॒ष्टानशि॑ष्टा॒न्नि ति॑रामि वा॒चा यथा॒ क्रिमी॑णां॒ नकि॑रु॒च्छिषा॑तै ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं हवन के साधन अन्न और जड़ीबूटियों के द्वारा रक्त तथा मांस को दूषित करने वाले अलगंडू नाम के कीटाणुओं का वध करता हूं. मेरी जड़ीबूटी और मेरे मंत्र के द्वारा संतप्त अथवा असंतप्त वे कीटाणु निर्जीव हो जाएं. मैं बचे हुए और पहले न मरे हुए कीटाणुओं को अपने मंत्र के द्वारा इस प्रकार मारता हूं, जिस से अनेक प्रकार के कीटाणुओं में से एक भी न बचे. (३)

EN English Translation

I slaughter germs called Alagandu, which contaminate blood and meat, through food and herbs as a means of havan. Those germs, which are afflicted or unsaturated by my herbs and my mantra, become inanimate. I kill the remaining and previously undead germs with my mantra in such a way that not a single one of the many types of germs is left. (3)

Mantra 2.31.4

अन्वा॑न्त्र्यं॒ शीर्ष॒ण्य॑१मथो॒ पार्ष्टे॑यं॒ क्रिमी॑न् । अ॑वस्क॒वं व्य॑ध्व॒रं क्रिमी॒न्वच॑सा जम्भयामसि ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

क्रम से आंतों में होने वाले, सिर में होने वाले, तथा पसलियों में स्थित कीटाणुओं को मैं मंत्र के द्वारा नष्ट करता हूं. ये कीटाणु शरीर में प्रवेश करने वाले एवं भांतिभांति के मार्गो से गमन करने वाले हैं. (४)

EN English Translation

In order, I destroy the germs in the intestines, in the head, and in the ribs through mantras. These germs enter the body and pass through the paths of various types. (4)

Mantra 2.31.5

ये क्रिम॑यः॒ पर्व॑तेषु॒ वने॒ष्वोष॑धीषु प॒शुष्व॒प्स्व॑१न्तः । ये अ॒स्माकं॑ त॒न्व॑माविवि॒शुः सर्वं॒ तद्ध॑न्मि॒ जनि॑म॒ क्रिमी॑णाम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

जो कीटाणु पर्वतों में, वनों में, ओषधियों में, पशुओं में तथा जल में स्थित हैं, वे घाव के द्वारा अथवा अन्न पान के द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश कर चुके हैं. मैं इन सभी प्रकार के कीटाणुओं की उत्पत्ति समाप्त करता हूं. (५)

EN English Translation

The germs that are located in the mountains, in the forests, in the medicines, in animals and in the water, they have entered our body through wounds or through food. I end up dying of all these types of germs. (5)

卐 HinduText AI