Popular:
अथर्ववेद

Kanda 20 • Sukta 71

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 20

Kanda 20 • Sukta 71

16 Mantras Loaded
Mantra 20.71.1

म॒हाँ इन्द्रः॑ प॒रश्च॒ नु म॑हि॒त्वम॑स्तु व॒ज्रिणे॑ । द्यौर्न प्र॑थि॒ना शवः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

श्रेष्ठ और महान इंद्र महिमा वाले हैं. उन का पराक्रम आकाश के समान विशाल हो. (१)

EN English Translation

The superior and the great Indra is of glory. Their might be as great as the sky. (1)

Mantra 20.71.2

स॑मो॒हे वा॒ य आश॑त॒ नर॑स्तो॒कस्य॒ सनि॑तौ । विप्रा॑सो वा धिया॒यवः॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जो मनुष्य युद्ध की कामना करते हैं, वे अपने पुत्रों के साथ भी युद्ध करने लगते हैं. (२)

EN English Translation

Those who wish for war also start fighting with their sons. (2)

Mantra 20.71.3

यः कु॒क्षिः सो॑म॒पात॑मः समु॒द्र इ॑व॒ पिन्व॑ते । उ॒र्वीरापो॒ न का॒कुदः॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

सोमरस पीने वाले इंद्र की कोख ककुद अर्थात्‌ ठाट वाले बैल तथा अधिक जल को धारण करने वाले सागर के समान बढ़ जाती है. (३)

EN English Translation

Indra's womb, which drinks someras, grows like a kakud i.e. a bull with a lump and an ocean that holds more water. (3)

Mantra 20.71.4

ए॒वा ह्य॑स्य सू॒नृता॑ विर॒प्शी गोम॑ती म॒ही । प॒क्वा शाखा॒ न दा॒शुषे॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र को गौ प्रदान करने वाली धरती हवि देने वाले यजमान के लिए उस वृक्ष की शाखा के समान हो जाती है, जिस पर पके हुए फल लगे होते हैं. (४)

EN English Translation

The earth that provides cow to Indra becomes like a branch of a tree on which ripe fruits are planted for the host who gives havi. (4)

Mantra 20.71.5

ए॒वा हि ते॒ विभू॑तय ऊ॒तय॑ इन्द्र॒ माव॑ते । स॒द्यश्चि॒त्सन्ति॑ दा॒शुषे॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! जो यजमान तुम्हें हवि देता है, उस के निमित्त तुम्हारे रक्षा साधन सदा प्रस्तुत रहते हैं. (५)

EN English Translation

O Indra! Your protective means are always presented for the host who gives you courage. (5)

Mantra 20.71.6

ए॒वा ह्य॑स्य॒ काम्या॒ स्तोम॑ उ॒क्थं च॒ शंस्या॑ । इन्द्रा॑य॒ सोम॑पीतये ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र जब सोमरस पीते हैं, उस समय स्तोम, उक्थ और शस्त्र नाम वाले मंत्र उन के लिए प्रसन्न करने वाले होते हैं. (६)

EN English Translation

When Indra drinks Someras, mantras named Stom, Ukth and Shastra are pleasing for him. (6)

Mantra 20.71.7

इन्द्रेहि॒ मत्स्यन्ध॑सो॒ विश्वे॑भिः सोम॒पर्व॑भिः । म॒हाँ अ॑भि॒ष्टिरोज॑सा ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! यहां अर्थात्‌ हमारे यज्ञ में आओ. सोमयागों में सोमरस पीने के कारण उत्पन्न तुम्हारा हर्षपूर्ण ओज हमारे लिए अभीष्ट और महान है. (७)

EN English Translation

O Indra! Come here i.e. to our yajna. Your joyful oj caused by drinking someras in somayagas is desired and great for us. (7)

Mantra 20.71.8

एमे॑नं सृजता सु॒ते म॒न्दिमिन्द्रा॑य म॒न्दिने॑ । चक्रिं॒ विश्वा॑नि॒ चक्र॑ये ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अध्वर्युजनो! तुम उक्थ मंत्र बोलते हुए सोमरस को चमसों के द्वारा मिलाओ. यह सोम निचुड़ जाने पर इंद्र को प्रसन्न करता है. (८)

EN English Translation

O Swami! You mix somras with spoons while chanting the uktha mantra. This soma pleases Indra when he is gone. (8)

Mantra 20.71.9

मत्स्वा॑ सुशिप्र म॒न्दिभि॒ स्तोमे॑भिर्विश्वचर्षणे । सचै॒षु सव॑ने॒ष्वा ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सुंदर ठुडूडी वाले इंद्र! तुम सोमयागों में हर्षवर्धक सोमरस को पी कर हर्ष प्राप्त करो. (९)

EN English Translation

O beautiful indra! You should drink the joyful Somersa in the somayagas and get happiness. (9)

Mantra 20.71.10

असृ॑ग्रमिन्द्र ते॒ गिरः॒ प्रति॒ त्वामुद॑हासत । अजो॑षा वृष॒भं पति॑म् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार कामना करने वाली स्त्रियां उस पति के पास जाती हैं जो उन में गर्भाधान कर सकता है, उसी प्रकार हमारी स्तुतियां तुम्हें प्राप्त होती हैं. (१०)

EN English Translation

Just as wishing women go to the husband who can conceive in them, so you receive our praises. (10)

Mantra 20.71.11

सं चो॑दय चि॒त्रम॒र्वाग्राध॑ इन्द्र॒ वरे॑ण्यम् । अस॒दित्ते॑ वि॒भु प्र॒भु ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हमारी ओर उस धन को आने की प्रेरणा दो जो वरण करने योग्य, सुंदर और सत्य को धारण करने वाला हो. (११)

EN English Translation

O Indra! Inspire us to come to the wealth that is selective, beautiful and possesses the truth. (11)

Mantra 20.71.12

अ॒स्मान्त्सु तत्र॑ चोद॒येन्द्र॑ रा॒ये रभ॑स्वतः । तुवि॑द्युम्न॒ यश॑स्वतः ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तुम हमें महान, यशस्वी और ऐश्वर्य वाला होने की प्रेरणा दो. (१२)

EN English Translation

O Indra! May you inspire us to be great, successful and opulence. (12)

Mantra 20.71.13

सं गोम॑दिन्द्र॒ वाज॑वद॒स्मे पृ॒थु श्रवो॑ बृ॒हत् । वि॒श्वायु॑र्धे॒ह्यक्षि॑तम् ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हमें वह यज्ञ प्रदान करो जो गायों से युक्त, हवियों से संपन्न तथा पूर्ण आयु को देने वाला हो. (१३)

EN English Translation

O Indra! Give us the yajna that is full of cows, full of hives and gives full life. (13)

Mantra 20.71.14

अ॒स्मे धे॑हि॒ श्रवो॑ बृ॒हद्द्यु॒म्नं स॑हस्र॒सात॑मम् । इन्द्र॒ ता र॒थिनी॒रिषः॑ ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! सहस्रों मनुष्यों द्वारा सेवन करने वाले धन तथा रथ वाली सेनाओं को हमें प्रदान करो. (१४)

EN English Translation

O Indra! Give us the wealth consumed by thousands of human beings and the armies of chariots. (14)

Mantra 20.71.15

वसो॒रिन्द्रं॒ वसु॑पतिं गी॒र्भिर्गृ॒णन्त॑ ऋ॒ग्मिय॑म् । होम॒ गन्ता॑रमू॒तये॑ ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हम धन के स्वामी, वसुओं के ईश्वर, ऋग्वेद के द्वारा प्रशंसित इंद्र की साधनों से पूजा करते हैं. (१५)

EN English Translation

We worship Indra, the swami of wealth, the God of Vasus, admired by the Rig Veda, by means. (15)

Mantra 20.71.16

सु॒तेसु॑ते॒ न्योकसे बृ॒हद्बृ॑ह॒त एद॒रिः । इन्द्रा॑य शू॒षम॑र्चति ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

महान इंद्र के लिए सोमयाग में हर बार सोमरस निचोड़े जाने पर शत्रु भी इंद्र के बल की प्रशंसा करते हैं. (१६)

EN English Translation

For the great Indra, enemies also praise Indra's force every time Someras is squeezed in Somayag. (16)

शास्त्र जिज्ञासा
ध्यान मोड सक्रिय |
॥ पठन सेटिंग्स ॥

ध्यान मोड (Focus Mode)

नेविगेशन व शीर्षक छुपाएं

पृष्ठभूमि रंग (Theme)

अक्षर आकार (Font Size)

लिपि शैली (Typography)

प्रामाणिक वैदिक पाठन अनुभव • HinduText