Kanda 20 • Sukta 93
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 20 • Sukta 93
उत्त्वा॑ मन्दन्तु॒ स्तोमाः॑ कृणु॒ष्व राधो॑ अद्रिवः । अव॑ ब्रह्म॒द्विषो॑ जहि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वज्रधारी इंद्र! यह स्तुति तुम्हें प्रसन्न करने वाली हो. तुम ब्रह्मद्वेषियों को नष्ट करो तथा हमें धन दो. (१)
EN English Translation
O Vajradhari Indra! This praise is pleasing to you. Destroy the anti-Brahmanists and give us wealth. (1)
प॒दा प॒णीँर॑रा॒धसो॒ नि बा॑धस्व म॒हाँ अ॑सि । न॒हि त्वा॒ कश्च॒न प्रति॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम पणियों का धन छीन लो और उन्हें मार दो. तुम महान हो. कोई भी तुम से प्रतिस्पर्धा कर के तुम्हारे सामने नहीं ठहर सकता. (२)
EN English Translation
O Indra! You take away the money of the afflicts and kill them. You're great. No one can compete with you and stand in front of you. (2)
त्वमी॑शिषे सु॒ताना॒मिन्द्र॒ त्वमसु॑तानाम् । त्वं राजा॒ जना॑नाम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम संस्कारित सोमरस एवं मनुष्यों के स्वामी हो. (३)
EN English Translation
O Indra! You are the master of cultured somersa and human beings. (3)
ई॒ङ्खय॑न्तीरप॒स्युव॒ इन्द्रं॑ जा॒तमुपा॑सते । भे॑जा॒नासः॑ सु॒वीर्य॑म् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
जल की कामना करती हुई तथा श्रेष्ठ वीर्य से भरी हुई ओषधियां उत्पन्न होते ही इंद्र की इच्छा करती हैं. (४)
EN English Translation
The medicines, which are wishing for water and filled with superior semen, desire Indra as soon as they are born. (4)
त्वमि॑न्द्र॒ बला॒दधि॒ सह॑सो जा॒त ओज॑सः । त्वं वृ॑ष॒न्वृषेद॑सि ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम कामनाओं की वर्षा करने वाले अपने उस ओज के साथ प्रकट हुए हो, जो सभी को पराजित करता है. (५)
EN English Translation
O Indra! You have appeared with your oz, the rainer of desires, which defeats all. (5)
त्वमि॑न्द्रासि वृत्र॒हा व्यन्तरि॑क्ष॒मति॑रः । उद्द्याम॑स्तभ्ना॒ ओज॑सा ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम अंतरिक्ष को लांघने में समर्थ हो. वहां तुम वृत्र राक्षस का नाश करते हो. तुम्हारा ओज स्तंभित करने वाला है, जिस से द्युलोक स्थिर हुआ है. (६)
EN English Translation
O Indra! You are capable of crossing space. There you destroy the vritra monster. Your oz is stammering, due to which Dulok has stabilized. (6)
त्वमि॑न्द्र स॒जोष॑सम॒र्कं बि॑भर्षि बा॒ह्वोः । वज्रं॒ शिशा॑न॒ ओज॑सा ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम प्रीतकर मित्र सूर्य को धारण करने के पश्चात तीब्र वज्र को अपने ओज से धारण करते हो. (७)
EN English Translation
O Indra! After you wear the loving friend Sun, you wear the Tibra Vajra with your oz. (7)
त्वमि॑न्द्राभि॒भूर॑सि॒ विश्वा॑ जा॒तान्योज॑सा । स विश्वा॒ भुव॒ आभ॑वः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम उत्पन्न होने वाले सभी पदार्थों को अपने बल से अधीन कर लेते हो. तुम सभी शक्तियों को अपने वश में करो. (८)
EN English Translation
O Indra! You subjugate all the things that arise with your force. You subdue all the powers. (8)