Popular:
अथर्ववेद

Kanda 3 • Sukta 14

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 3

Kanda 3 • Sukta 14

6 Mantras Loaded
Mantra 3.14.1

सं वो॑ गो॒ष्ठेन॑ सु॒षदा॒ सं र॒य्या सं सुभू॑त्या । अह॑र्जातस्य॒ यन्नाम॒ तेना॑ वः॒ सं सृ॑जामसि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे गायो! मैं तुम्हें सुखपूर्ण गोशाला से युक्त करता हूं तथा तुम्हें आहार रूपी धन प्रदान करता हूं. मैं तुम्हें पुत्र, पौत्र आदि संतान से युक्त करता हूं. (१)

EN English Translation

O sing! I equip you with a happy cowshed and give you food and wealth. I ecompanies you with sons, grandsons, etc. children. (1)

Mantra 3.14.2

सं वः॑ सृजत्वर्य॒मा सं पू॒षा सं बृह॒स्पतिः॑ । समिन्द्रो॒ यो ध॑नंज॒यो मयि॑ पुष्यत॒ यद्वसु॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे गायो! अर्यमा, उषा एवं धन जीतने वाले इंद्र तुम्हें उत्पन्न करें. इस के पश्चात तुम अपने दूध, घी आदि धन से मुझे पुष्ट करो. (२)

EN English Translation

O sing! May Aryama, Usha and Indra, who wins wealth, produce you. After this, you strengthen me with your milk, ghee etc. (2)

Mantra 3.14.3

सं॑जग्मा॒ना अबि॑भ्युषीर॒स्मिन्गो॒ष्ठे क॑री॒षिणीः॑ । बिभ्र॑तीः सो॒म्यं मध्व॑नमी॒वा उ॒पेत॑न ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे गायो! मेरी इस गोशाला में तुम पुत्र, पौत्र आदि संतान से युक्त तथा चोर, बाघ आदि के भय से रहित हो कर निवास करो. गोबर देने वाली तथा रोग रहित और अमृत के समान दूध धारण करने वाली तुम मुझे प्राप्त होओ. (३)

EN English Translation

O sing! In this cow shed of mine, you should live with children like sons, grandsons etc. and without fear of thieves, tigers etc. You, who give cow dung and are disease-free and wear milk like nectar, you have got me. (3)

Mantra 3.14.4

इ॒हैव गा॑व॒ एत॑ने॒हो शके॑व पुष्यत । इ॒हैवोत प्र जा॑यध्वं॒ मयि॑ सं॒ज्ञान॑मस्तु वः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे गायो! तुम मेरी गोशाला में आओ. मक्खी जिस प्रकार संतान वृद्धि करती हुई, क्षण भर में अगणित हो जाती है, उसी प्रकार तुम भी अधिक संतान वाली बनो. तुम इसी गोशाला में पुत्रपौत्रों को जन्म दो और मुझ साधक के प्रति प्रेम रखो. (४)

EN English Translation

O sing! You come to my cowshed. Just as the fly grows offspring, becomes countless in a moment, in the same way you also become more children. Give birth to sons and grandsons in this gaushala and have love for me seeker. (4)

Mantra 3.14.5

शि॒वो वो॑ गो॒ष्ठो भ॑वतु शारि॒शाके॑व पुष्यत । इ॒हैवोत प्र जा॑यध्वं॒ मया॑ वः॒ सं सृ॑जामसि ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे गायो! तुम्हारे रहने का स्थान सुखमय हो. तुम क्षण में हजारों के रूप में बढ़ने वाले शारिशाक जीव के समान मेरी पशुशाला में ही समृद्ध बनो. तुम यहीं संतान उत्पन्न करो. मैं तुम्हें अपने से युक्त करता हूं. (५)

EN English Translation

O sing! May your place of stay be pleasant. You become rich in my cattle shed like a shy creature growing as thousands in a moment. You produce children here. I will keep you with me. (5)

Mantra 3.14.6

मया॑ गावो॒ गोप॑तिना सचध्वम॒यं वो॑ गो॒ष्ठ इ॒ह पो॑षयि॒ष्णुः । रा॒यस्पोषे॑ण बहु॒ला भव॑न्तीर्जी॒वा जीव॑न्ती॒रुप॑ वः सदेम ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे गायो! तुम मुझ गोस्वामी की गोशाला में आओ. यह गोशाला तुम्हारा पोषण करने वाली है. चारे रूपी धन के कारण अनगिनत होती हुई तुम चिरकाल तक मुझ चिरजीवी के साथ रहो. (६)

EN English Translation

O sing! You come to me Goswami's gaushala. This gaushala is going to nourish you. Due to the wealth of fodder, you should be with me forever. (6)

卐 HinduText AI