Kanda 4 • Sukta 18
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 4 • Sukta 18
स॒मं ज्योतिः॒ सूर्ये॒णाह्ना॒ रात्री॑ स॒माव॑ती । कृ॑णोमि स॒त्यमू॒तये॑ऽर॒साः स॑न्तु॒ कृत्व॑रीः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य से उस का ज्योतिमंडल कभी अलग नहीं होता. रात्रि दिन के समान विस्तार वाली होती है, उसी प्रकार मैं यथार्थ कर्म करता हूं. मैं अभिचार से पीड़ित पुरुष की रक्षा के लिए विनाश करने वाली कृत्याओं को कार्य करने में असमर्थ बनाता हूं. (१)
EN English Translation
His luminous system is never separated from the sun. Night is as expanding as day, so I do real deeds. I make destructive acts unable to act to protect a man suffering from acts of humiliation. (1)
यो दे॑वाः कृ॒त्यां कृ॒त्वा हरा॒दवि॑दुषो गृ॒हम् । व॒त्सो धा॒रुरि॑व मा॒तरं॒ तं प्र॒त्यगुप॑ पद्यताम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे देवो! जो मनुष्य मंत्रों और ओषधि के द्वारा पीड़ा पहुंचाने वाली कृत्या के निर्माण हेतु उस के घर जाता है. जिस प्रकार बछड़ा गाय के पीछेपीछे जाता है, उसी प्रकार वह कृत्या अभिचार करने वाले पुरुष के समीप जाए. (२)
EN English Translation
O God! The person who goes to his house to create a painful act through mantras and medicines. Just as the calf is reared behind the cow, so it should go near the man who performs the act. (2)
अ॒मा कृ॒त्वा पा॒प्मानं॒ यस्तेना॒न्यं जिघां॑सति । अश्मा॑न॒स्तस्यां॑ द॒ग्धायां॑ बहु॒लाः फट्क॑रिक्रति ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
जो शत्रु अनुकूल के समान साथ रह कर कृत्या निर्माण रूपी पाप करता है और उस के द्वारा उस मनुष्य को मारना चाहता है, जिस के प्रति उस का द्वेष होता है. उस कृत्या के प्रतिकार के द्वारा प्रभावहीन होने पर मेरे मंत्रों के सामर्थ्य से उत्पन्न पाषाण कृत्या बनाने वाले शत्रु की हिंसा करें. (३)
EN English Translation
The enemy who commits the sin of act-making by living together like a friendly and wants to kill the man towards whom he is hostile. If it is ineffective by the resistance to that act, then violence the enemy who creates the stone act generated by the power of my mantras. (3)
सह॑स्रधाम॒न्विशि॑खा॒न्विग्री॑वां छायया॒ त्वम् । प्रति॑ स्म च॒क्रुषे॑ कृ॒त्यां प्रि॒यां प्रि॒याव॑ते हर ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे हजार स्थानों में होने वाली सहदेवी! तू हमारे शत्रुओं के केशों एवं ग्रीवा को काट कर उन का विनाश कर. तू हमारे शत्रुओं का हित करने वाली कृत्या को उन्हीं की ओर लौटा दे, जिन्होंने उस का निर्माण किया है. (४)
EN English Translation
O Sahadevi in a thousand places! Cut off the hair and necks of our enemies and destroy them. Return the act that interests our enemies to those who created it. (4)
अ॒नया॒हमोष॑ध्या॒ सर्वाः॑ कृ॒त्या अ॑दूदुषम् । यां क्षेत्रे॑ च॒क्रुर्यां गोषु॒ यां वा॑ ते॒ पुरु॑षेषु ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
इस सहदेवी नाम की जड़ीबूटी के द्वारा मैं ने सभी कृत्याओं को दूषित एवं प्रभावहीन बना दिया है. मेरे शत्रुओं ने जिस कृत्या को मेरे खेतों में, मेरी गोशाला में और वायु संचार वाले स्थान में गाड़ दिया है, उन सभी कृत्याओं को मैं प्रभावहीन कर चुका हूं. (५)
EN English Translation
Through this herb named Sahadevi, I have made all the acts contaminated and ineffective. I have rendered ineffective all the acts that my enemies have buried in my fields, in my cowshed and in the air circulation space. (5)
यश्च॒कार॒ न श॒शाक॒ कर्तुं॑ श॒श्रे पाद॑म॒ङ्गुरि॑म् । च॒कार॑ भ॒द्रम॒स्मभ्य॑मा॒त्मने॒ तप॑नं॒ तु सः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस शत्रु ने कृत्या का निर्माण किया है तथा उस के द्वारा मेरे एक पैर और एक उंगली को नष्ट करना चाहता है, वह मेरी हिंसा न कर सके. उस के द्वारा किया गया अभिचार कर्म मेरे मंत्र और जड़ीबूटी के प्रभाव से मेरा मंगल करे तथा कृत्या निर्माण करने वाले को जला दे. (६)
EN English Translation
The enemy who has created the act and wants to destroy one of my legs and one finger through it, cannot do my violence. May the act done by him bless me with the effect of my mantra and herb and burn the creator of the act. (6)
अ॑पामा॒र्गोऽप॑ मार्ष्टु क्षेत्रि॒यं श॒पथ॑श्च॒ यः । अपाह॑ यातुधा॒नीरप॒ सर्वा॑ अरा॒य्यः॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
अपामार्ग जड़ी मातापिता से होने वाले संक्रामक रोग के रूप में हम को प्राप्त क्षय, कुष्ठ, अपस्मार आदि को दूर करे. यह हमारे शत्रुओं द्वारा दिए हुए पापों को, पिशाचियों को और दरिद्रता को भी दूर करे. (७)
EN English Translation
Apamarg jadi should remove tuberculosis, leprosy, epilepsy etc. we get as an infectious disease caused by the parents. May it remove the sins committed by our enemies, vampires and poverty. (7)
अ॑प॒मृज्य॑ यातु॒धाना॒नप॒ सर्वा॑ अरा॒य्यः॑ । अपा॑मार्ग॒ त्वया॑ व॒यं सर्वं॒ तदप॑ मृज्महे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अपामार्ग! तुम सभी यक्षों, राक्षसों और दरिद्रता उत्पन्न करने वाली पिशाचियों को मुझ से दूर करो. हम यक्ष, राक्षस एवं पिशाचियों द्वारा किए हुए सभी दुःखों को तुम्हारे द्वारा प्रभावहीन करते हैं. (८)
EN English Translation
Oh my god! Remove all the yakshas, demons and demons from me. We make all the suffering caused by yakshas, demons and vampires ineffective by you. (8)