Popular:
अथर्ववेद

Kanda 4 • Sukta 20

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 4

Kanda 4 • Sukta 20

9 Mantras Loaded
Mantra 4.20.1

आ प॑श्यति॒ प्रति॑ पश्यति॒ परा॑ पश्यति॒ पश्य॑ति । दिव॑म॒न्तरि॑क्ष॒माद्भूमिं॒ सर्वं॒ तद्दे॑वि पश्यति ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सदापुष्पा नाम की जड़ीबूटी! यह पुरुष तेरी मणि को धारण करने वाला होने से आने वाले भय के कारण को, वर्तमान भय के कारण को तथा भविष्य काल में होने वाले भय के कारण को देखता है और दूर करना जानता है. यह स्वर्ग, अंतरिक्ष एवं पृथ्वी पर निवास करने वाले सभी प्राणियों को मणि धारण के कारण देखता है. (१)

EN English Translation

O herb named Sadapushpa! This man sees and knows how to overcome the cause of fear coming from being the one who wears your gem, the cause of the present fear and the cause of fear in the future. It sees all beings living in heaven, space and earth due to gem wearing. (1)

Mantra 4.20.2

ति॒स्रो दिव॑स्ति॒स्रः पृ॑थि॒वीः षट्चे॒माः प्र॒दिशः॒ पृथ॑क् । त्वया॒हं सर्वा॑ भू॒तानि॒ पश्या॑नि देव्योषधे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सदापुष्पा जड़ीबूटी! तेरी मणि को धारण करने के प्रभाव से मैं तीन स्वर्गो, तीन पृथ्वियों, छह प्रदिशाओं, अर्थात्‌ पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ऊपर, नीचे तथा इन सब में रहने वाले सभी प्राणियों को जानता हूं. (२)

EN English Translation

O Sadapushpa Herb! By the effect of wearing Your gem, I know the three heavens, the three earths, the six rivers, that is, east, west, north, south, up, down and all these creatures. (2)

Mantra 4.20.3

दि॒व्यस्य॑ सुप॒र्णस्य॒ तस्य॑ हासि क॒नीनि॑का । सा भूमि॒मा रु॑रोहिथ व॒ह्यं श्रा॒न्ता व॒धूरि॑व ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सदापुष्पा जड़ीबूटी! तू दिव्य गरुड़ की कनीनिका अर्थात्‌ आंख की पुतली के समान है. तू गरुड़ के नेत्र से निकल कर धरती पर उसी प्रकार उगी है, जिस प्रकार थकान के कारण चलने में असमर्थ वधू सवारी पर बैठ जाती है. (३)

EN English Translation

O sadapushpa herb! You are like the kaninika of the divine garuda, that is, the pupil of the eye. You have grown out of garuda\'s eye and grown on the earth in the same way that a bride unable to walk due to fatigue sits on the ride. (3)

Mantra 4.20.4

तां मे॑ सहस्रा॒क्षो दे॒वो दक्षि॑णे॒ हस्त॒ आ द॑धत् । तया॒हं सर्वं॑ पश्यामि॒ यश्च॑ शू॒द्र उ॒तार्यः॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हजार आंखों वाले इंद्र देव ने उस सदा पुष्पा को मेरे दाहिने हाथ में धारण कराया है. तेरे प्रभाव से मैं सब को देखता और वश में करता हूं, चाहे वह शूद्र हो अथवा आर्य अर्थात्‌ ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य. (४)

EN English Translation

Indra Dev, who has a thousand eyes, has always held that pushpa in my right hand. Under Your influence, I see and subdue everyone, whether it is Shudras or Aryans, i.e. Brahmins, Kshatriyas and Vaishyas. (4)

Mantra 4.20.5

आ॒विष्कृ॑णुष्व रू॒पाणि॒ मात्मान॒मप॑ गूहथाः । अथो॑ सहस्रचक्षो॒ त्वं प्रति॑ पश्याः किमी॒दिनः॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ओषधि! तू अपने राक्षस, पिशाच आदि को दूर करने वाले रूप को प्रकाशित कर तथा अपने स्वरूप को मत छिपा. हे जड़ीबूटी! हमारी रक्षा के लिए उन राक्षसों की प्रतीक्षा कर जो छिपे हुए रूप से यह खोजते हुए घूमते हैं कि यह क्या है, यह क्या है? (५)

EN English Translation

O medicine! Do not hide your demons, vampires, etc. by illuminating the form that removes you. O herb! Waiting for the monsters to protect us who roam around secretly searching for what it is, what is it? (5)

Mantra 4.20.6

द॒र्शय॑ मा यातु॒धाना॑न्द॒र्शय॑ यातुधा॒न्यः॑ । पि॑शा॒चान्त्सर्वा॑न्दर्श॒येति॒ त्वा र॑भ ओषधे ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सदापुष्पा जड़ी! मुझे राक्षसों एवं राक्षसियों के दर्शन कराओ. वे गूढ़ रूप से मुझे बाधा न पहुंचा सकें. मैं तुम्हें इसीलिए धारण करता हूं कि तुम मुझे सभी पिशाचों को दिखाओ. (६)

EN English Translation

O Sadapushpa Jadi! Make me see demons and demons. They can't esoterically obstruct me. I hold you so that you show me to all vampires. (6)

Mantra 4.20.7

क॒श्यप॑स्य॒ चक्षु॑रसि शु॒न्याश्च॑ चतुर॒क्ष्याः । वी॒ध्रे सूर्य॑मिव॒ सर्प॑न्तं॒ मा पि॑शा॒चं ति॒रस्क॑रः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सदापुष्पा जड़ी! तू महर्षि कश्यप एवं चार आंखों वाली देवशुनी सरमा की आंख है अर्थात्‌ उन की आंख के समान आकृति वाली है. अंतरिक्ष में सूर्य जिस प्रकार विचरण करते हैं, उसी प्रकार चलतेफिरते पिशाचों को तू मुझ से मत छिपा. (७)

EN English Translation

O Sadapushpa Jadi! You are the eyes of Maharishi Kashyap and the four-eyed Devshuni Sarma, that is, the same shape as their eyes. Just as the sun moves in space, don't hide the moving vampires from me. (7)

Mantra 4.20.8

उद॑ग्रभं परि॒पाणा॑द्यातु॒धानं॑ किमी॒दिन॑म् । तेना॒हं सर्वं॑ पश्याम्यु॒त शू॒द्रमु॒तार्य॑म् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

खोज करने के लिए घूमते हुए राक्षसो को मैं ने अपनी रक्षा की दृष्टि से वश में कर लिया है. उस पिशाच की सहायता से मैं शूद्र एवं ब्राह्मण जाति वाले ग्रह को देखता हूं. (८)

EN English Translation

I have subdued the demons while roaming around to search for myself with a view to protecting me. With the help of that vampire, I see the planet of Shudra and Brahmin jati. (8)

Mantra 4.20.9

यो अ॒न्तरि॑क्षेण॒ पत॑ति॒ दिवं॒ यश्चा॑ति॒सर्प॑ति । भूमिं॒ यो मन्य॑ते ना॒थं तं पि॑शा॒चं प्र द॑र्शय ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

जो पिशाच अंतरिक्ष से गिरता है, जो स्वर्गलोक से ऊपर गमन करता है और धरती को अपने अधिकार में मानता है, उस पिशाच को भी मुझे दिखा, जिस से मैं उस का निराकरण कर सकूं. (९)

EN English Translation

Show me the vampire who falls from space, who moves above heaven and believes the earth to be under his control, so that I can solve it. (9)

卐 HinduText AI