Popular:
अथर्ववेद

Kanda 4 • Sukta 31

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 4

Kanda 4 • Sukta 31

7 Mantras Loaded
Mantra 4.31.1

त्वया॑ मन्यो स॒रथ॑मारु॒जन्तो॒ हर्ष॑माणा हृषि॒तासो॑ मरुत्वन् । ति॒ग्मेष॑व॒ आयु॑धा सं॒शिशा॑ना॒ उप॒ प्र य॑न्तु॒ नरो॑ अ॒ग्निरू॑पाः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे क्रोध के अभिमानी देव मन्यु! तेरे द्वारा रथ वाले शत्रु को पीड़ित करते हुए, प्रसन्न एवं क्रोध में भरे, तेज बाणों वाले तथा आयुधों की धार तेज करते हुए हमारे मनुष्य तेरी कृपा से वायु के समान वेग वाले एवं अग्नि के समान अपराजित बन कर शत्रु के पास जाएं. (१)

EN English Translation

O proud God of anger! By Your grace, while suffering the enemy of the chariot, happy and full of anger, with sharp arrows and intensifying the edge of the armaments, our men should by Your grace become as fast as air and undefeated as agni and go to the enemy. (1)

Mantra 4.31.2

अ॒ग्निरि॑व मन्यो त्विषि॒तः स॑हस्व सेना॒नीर्नः॑ सहुरे हू॒त ए॑धि । ह॒त्वाय॒ शत्रू॒न्वि भ॑जस्व॒ वेद॒ ओजो॒ मिमा॑नो॒ वि मृधो॑ नुदस्व ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मन्यु! तुम आग के समान दीप्त हो कर शत्रुओं को पराजित करो. हे सहनशील मन्यु! तुम हमारी सेना के सेनापति बन कर बुलाए जाने पर आओ और हमारे शत्रुओं को मार कर उन का धन हमें प्रदान करो. तुम शक्ति का प्रदर्शन करते हुए संग्रामकारी शत्रुओं का वध करो. (२)

EN English Translation

O Manu! You become as bright as agni and defeat the enemies. O bearable manu! When you are called commanders of our army, come and kill our enemies and give us their wealth. You kill the fighting enemies while showing strength. (2)

Mantra 4.31.3

सह॑स्व मन्यो अ॒भिमा॑तिम॒स्मै रु॒जन्मृ॒णन्प्र॑मृ॒णन्प्रेहि॒ शत्रू॑न् । उ॒ग्रं ते॒ पाजो॑ न॒न्वा रु॑रुध्रे व॒शी वशं॑ नयासा एकज॒ त्वम् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मन्यु! इस राजा के शत्रु की सेना के हाथी, घोड़े आदि को कुचलते हुए एवं नष्ट करते हुए शत्रुओं को पराजित करने के लिए आओ. हे अधिक शक्तिशाली मन्यु! तुम्हारे बल को कोई रोक नहीं सकता. हे बिना सहायक के कार्य करने वाले एवं सब को वश में करने वाले मन्यु! तुम सभी जनों को स्वाधीन बनाते हो. (३)

EN English Translation

O Manu! Come to defeat the enemies by crushing and destroying elephants, horses, etc. of this king's enemy's army. O more powerful manu! No one can stop your force. O Manu, who works without help and controls everyone! You make all people independent. (3)

Mantra 4.31.4

एको॑ बहू॒नाम॑सि मन्य ईडि॒ता विशं॑विशं यु॒द्धाय॒ सं शि॑शाधि । अकृ॑त्तरु॒क्त्वया॑ यु॒जा व॒यं द्यु॒मन्तं॒ घोषं॑ विज॒याय॑ कृण्मसि ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मन्यु! हमारे द्वारा स्तुत तुम अकेले ही बहुत से शत्रुओं का विनाश करने में समर्थ हो. तुम सभी प्रजाओं में प्रवेश कर के उन्हें युद्ध के लिए प्रेरित करो. हे अविच्छिन्न दीप्ति वाले मन्यु! तुम्हारी सहायता से हम विजय के लिए सिंहनाद के समान घोष करते हैं. (४)

EN English Translation

O Manu! You alone are able to destroy many enemies praised by us. Enter all of you people and inspire them to fight. O manyu of constant radiance! With your help, we make a cry like a lion's name for victory. (4)

Mantra 4.31.5

वि॑जेष॒कृदिन्द्र॑ इवानवब्र॒वोस्माकं॑ मन्यो अधि॒पा भ॑वे॒ह । प्रि॒यं ते॒ नाम॑ सहुरे गृणीमसि वि॒द्मा तमुत्सं॒ यत॑ आब॒भूथ॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मन्यु! विजय करने वाले तुम इंद्र के समान विजय के प्राचीन उपायों के बताने वाले बन कर इस संग्राम में हमारा पालन करो. हे सहनशील मन्यु! हम तुम्हें प्रसन्न करने वाली स्तुतियां बोल रहे हैं. जिस स्थान से तुम प्रकट होते हो, हम उस अमृत धारा वाले स्थान को जानते हैं. (५)

EN English Translation

O Manu! You, who conquer, follow us in this struggle by becoming the teller of ancient measures of victory like Indra. O bearable manu! We are uttering eulogy praises. We know the place from which you appear, the place of nectar stream. (5)

Mantra 4.31.6

आभू॑त्या सह॒जा व॑ज्र सायक॒ सहो॑ बिभर्षि सहभूत॒ उत्त॑रम् । क्रत्वा॑ नो मन्यो स॒ह मे॒द्ये॑धि महाध॒नस्य॑ पुरुहूत सं॒सृजि॑ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वज्र के समान अकुंठित शक्ति वाले! हे शत्रुओं का अंत करने वाले एवं शत्रुओं के पराजय के साथ उत्पन्न मन्यु! तुम उत्तम बल धारण करते हो. तुम हमारे यज्ञ के साथ चिकने बनो. हे बहुत से यजमानों द्वारा बुलाए गए मन्यु! धन प्राप्ति वाले संग्राम में हमारे सहायक बनो. (६)

EN English Translation

O one with unconsolidated power like a thunderbolt! O Manyu, the one who ends the enemies and arises with the defeat of the enemies! You hold the best force. You become smooth with our yajna. O many hosts called by! Be our helper in the struggle to get money. (6)

Mantra 4.31.7

संसृ॑ष्टं॒ धन॑मु॒भयं॑ स॒माकृ॑तम॒स्मभ्यं॑ धत्तां॒ वरु॑णश्च म॒न्युः । भियो॒ दधा॑ना॒ हृद॑येषु॒ शत्र॑वः॒ परा॑जितासो॒ अप॒ नि ल॑यन्ताम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

वरुण और मन्यु अपना धन ला कर हमें दें. हमारे शत्रु हृदय में भय धारण करते हुए पराजित हों तथा भयभीत हो कर भाग जाएं. (७)

EN English Translation

Varun and Manu bring their money and give it to us. Our enemies should be defeated by holding fear in their hearts and run away in fear. (7)

卐 HinduText AI