Popular:
अथर्ववेद

Kanda 6 • Sukta 20

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 6

Kanda 6 • Sukta 20

3 Mantras Loaded
Mantra 6.20.1

अ॒ग्नेरि॒वास्य॒ दह॑त एति शु॒ष्मिण॑ उ॒तेव॑ म॒त्तो वि॒लप॒न्नपा॑यति । अ॒न्यम॒स्मदि॑च्छतु॒ कं चि॑दव्र॒तस्तपु॑र्वधाय॒ नमो॑ अस्तु त॒क्मने॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

गीले और सूखे सब को जलाने वाली दावाग्नि के समान अंगों को जलाने वाले इस ज्वर का दाह सारे शरीर में व्याप्त है. उस समय व्यक्ति उन्मत्त के समान विलाप करता हुआ इस लोक से चला जाता है. इस प्रकार का प्रबल पित्त ज्वर हमें त्याग कर किसी चरित्रहीन पुरुष के पास चला जाए. (१)

EN English Translation

The burning of this fever, which burns organs like the agni that burns wet and dry, is prevalent all over the body. At that time, the person leaves this world, lamenting like a manic. This type of strong bile fever should leave us and go to a characterless man. (1)

Mantra 6.20.2

नमो॑ रु॒द्राय॒ नमो॑ अस्तु त॒क्मने॒ नमो॒ राज्ञे॒ वरु॑णाय॒ त्विषी॑मते । नमो॑ दि॒वे नमः॑ पृथि॒व्यै नम॒ ओष॑धीभ्यः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

ज्वर के अभिमानी देव रुद्र के लिए नमस्कार है. ज्वर के लिए नमस्कार है. दीप्तिशाली एवं स्वामी वरुण के लिए नमस्कार है. द्युलोक तथा पृथ्वी के लिए नमस्कार है. पृथ्वी पर उत्पन्न ओषधियों को नमस्कार है. (२)

EN English Translation

Salutations to Rudra, the arrogant god of fever. Hello to fever. Salutations to the radiant and swami Varuna. Salutations to The World and the Earth. Salutations to the medicines produced on earth. (2)

Mantra 6.20.3

अ॒यं यो अ॑भिशोचयि॒ष्णुर्विश्वा॑ रू॒पाणि॒ हरि॑ता कृ॒णोषि॑ । तस्मै॑ तेऽरु॒णाय॑ ब॒भ्रवे॒ नमः॑ कृणोमि॒ वन्या॑य त॒क्मने॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

सभी ओर से पूरे शरीर को शोकयुक्त करता हुआ, जो यह पित्त ज्वर है, वह सभी प्राणियों का रक्त दूषित कर के उन्हें हलदी के समान पीला बना देता है. उस रक्त वर्ण एवं पीत वर्ण तथा सेवा करने योग्य ज्वर को नमस्कार है. (३)

EN English Translation

Mourning the whole body from all sides, which is this bile fever, contaminates the blood of all beings and makes them yellow like haldi. Salutations to that blood color and yellow color and serving fever. (3)

卐 HinduText AI