Popular:
अथर्ववेद

Kanda 6 • Sukta 28

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 6

Kanda 6 • Sukta 28

3 Mantras Loaded
Mantra 6.28.1

ऋ॒चा क॒पोतं॑ नुदत प्र॒णोद॒मिषं॒ मद॑न्तः॒ परि॒ गां न॑यामः । सं॑लो॒भय॑न्तो दुरि॒ता प॒दानि॑ हि॒त्वा न॒ ऊर्जं॒ प्र प॑दा॒त्पथि॑ष्ठः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवो! इस मंत्र के द्वारा कबूतर को हमारे घर से दूर जाने के लिए प्रेरित करो. हम अन्न को पा कर तृप्त होते हुए धरती पर गायों को सभी ओर चराएं. हम कबूतर के पंजों के चिल्लों को भली प्रकार धोएं और वह कबूतर हमारी पाकशाला के अन्न को त्याग कर पक्षियों में श्रेष्ठ हो तथा उड़ जाए. (१)

EN English Translation

O God! By this mantra, motivate the pigeon to go away from our house. We should feed the cows all over the earth while getting food and getting it. We should wash the nooks of the pigeon's claws well and that pigeon should leave the food of our kitchen and become superior among the birds and fly. (1)

Mantra 6.28.2

परी॒मे॒ग्निम॑र्षत॒ परी॒मे गाम॑नेषत । दे॒वेष्व॑क्रत॒ श्रवः॒ क इ॒माँ आ द॑धर्षति ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ऋत्विज्‌! लोग कबूतर के प्रवेश के दोष की शांति के लिए अग्नि को मेरे घर में ले आए हैं और घर में गाय को सभी ओर घुमा रहे हैं. इन्होंने अग्नि आदि देवों को हवि रूप में अर्पित किया है. अब हमारे पुरुषों को कौन पराजित कर सकता है. (२)

EN English Translation

O Ritvij! People have brought agni to my house for the peace of the defect of the pigeon's entry and are moving the cow all over the house. He has offered agni etc. in the form of Havi. Who can defeat our men now? (2)

Mantra 6.28.3

यः प्र॑थ॒मः प्र॒वत॑मास॒साद॑ ब॒हुभ्यः॒ पन्था॑मनुपस्पशा॒नः । यो॒स्येशे॑ द्वि॒पदो॒ यश्चतु॑ष्पद॒स्तस्मै॑ य॒माय॒ नमो॑ अस्तु मृ॒त्यवे॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

यह आज मरने योग्य है, यह कल मरने योग्य है, इस प्रकार की गणना करते हुए देवों में मुख्य यमराज ने उत्तम मार्ग प्राप्त किया है. वे यम इस यजमान के दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं के स्वामी हैं. मृत्यु को प्रेरित करने वाले उन यम को नमस्कार है. (३)

EN English Translation

It is worthy of dying today, it is worthy of death tomorrow, while calculating this way, Yamraj, the main of the devas, has attained the best path. He is the swami of the two-legged humans and the four-legged animals of this host. Salutations to those Yamas who inspired death. (3)

卐 HinduText AI