Kanda 6 • Sukta 4
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 6 • Sukta 4
त्वष्टा॑ मे॒ दैव्यं॒ वचः॑ प॒र्जन्यो॒ ब्रह्म॑ण॒स्पतिः॑ । पु॒त्रैर्भ्रातृ॑भि॒रदि॑ति॒र्नु पा॑तु नो दु॒ष्टरं॒ त्राय॑माणं॒ सहः॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
त्वष्टा एवं ब्रह्मणस्पति अर्थात् इस मंत्र के अधिपतिदेव मेरे स्तुति लक्षण वचनों को सुनें. अदिति अपने पुत्रों और भ्राताओं के साथ हमारे रक्षक एवं शत्रुओं द्वारा अतिक्रमण रहित बल की शीघ्र रक्षा करें. (१)
EN English Translation
Listen to the words of Tvashta and Brahmanaspati i.e. the swami of this mantra. Aditi along with her sons and brothers should quickly protect the force without encroachment by our protectors and enemies. (1)
अंशो॒ भगो॒ वरु॑णो मि॒त्रो अ॑र्य॒मादि॑तिः॒ पान्तु॑ म॒रुतः॑ । अप॒ तस्य॒ द्वेषो॑ गमेदभि॒ह्रुतो॑ यावय॒च्छत्रु॒मन्ति॑तम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
अदिति और उन के भग, वरुण, मित्र और अर्यमा नामक पुत्र और उनचास मरुतों का समूह मेरी रक्षा करें. इन का द्वेष कर्म हम से दूर चला जाए. तुम हम से द्वेष रखने वाले शन्रु को हम से पृथक् करो. (२)
EN English Translation
May Aditi and her God, Varuna, friend and son named Aryama and a group of forty-nine Maruts protect me. Let their malice go away from us. Separate the shanru who hates us from us. (2)
धि॒ये सम॑श्विना॒ प्राव॑तं न उरु॒ष्या ण॑ उरुज्म॒न्नप्र॑युच्छन् । द्यौ॒ष्पित॑र्या॒वय॑ दु॒च्छुना॒ या ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अश्विनीकुमारो! अग्निहोत्र आदि उत्तम कर्म करने की सदबुद्धि के लिए हमारी रक्षा करो. हे विस्तीर्ण गमन वाले वायु देव! तुम प्रमाद न करते हुए हमारी रक्षा करो. हे पिता के समान द्युलोक! कुत्ते के समान आक्रमण करने वाली पाप की देवी को हमारे पास से भगाओ. (३)
EN English Translation
O Ashwinikumaro! Protect us for the good sense of doing good deeds like Agnihotra etc. O God of the vast journey! Protect us without giving you frenzy. O God like the Father! Drive away the goddess of sin who attacks like a dog from us. (3)