Kanda 6 • Sukta 61
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 6 • Sukta 61
मह्य॒मापो॒ मधु॑म॒देर॑यन्तां॒ मह्यं॒ सूरो॑ अभर॒ज्ज्योति॑षे॒ कम् । मह्यं॑ दे॒वा उ॒त विश्वे॑ तपो॒जा मह्यं॑ दे॒वः स॑वि॒ता व्यचो॑ धात् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
जल के अधिष्ठाता देव अपना मधुर रस मेरे लिए लाएं. सभी के प्रेरक सूर्य ने मेरे लिए अपना सुखकारी और प्रकाशित तेज दिया है. ब्रह्म के तप से उत्पन्न सभी देव मुझे मनचाहा फल दें. (१)
EN English Translation
God, the presiding deity of water, bring his sweet juice for me. Everyone's inspiring sun has given me its happy and illuminated glory. May all the gods born of Brahman give me the desired results. (1)
अ॒हं वि॑वेच पृथि॒वीमु॒त द्याम॒हमृ॒तूंर॑जनयं स॒प्त सा॒कम् । अ॒हं स॒त्यमनृ॑तं॒ यद्वदा॑म्य॒हं दैवीं॒ परि॒ वाचं॒ विश॑श्च ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
मंत्र द्रष्टा अपने सर्वगत ब्रह्म भाव की खोज करता हुआ कहता है कि मैं ने विस्तृत धरती और आकाश को पृथकू किया है. मैं ने सात ऋतुओं को जन्म दिया है. सात ऋतुओं का तात्पर्य वसंत आदि छः ऋतु.ओं और एक अधिक मास से है. सत्य और असत्य के रूप में जो लोक प्रसिद्ध वाक्य हैं, उन्हें मैं ही बोलता हूं. दैवीय वाणी को मैं ने ही प्राप्त किया है. (२)
EN English Translation
The mantra seer, while searching for his omnipotent Brahm Bhav, says that I have separated the vast earth and the sky. I have given birth to seven seasons. Seven seasons mean six seasons like spring and one more month. I speak the famous sentences of the world in the form of truth and untruth. I have received divine speech. (2)
अ॒हं ज॑जान पृथि॒वीमु॒त द्याम॒हमृ॒तूंर॑जनयं स॒प्त सिन्धू॑न् । अ॒हं स॒त्यमनृ॑तं॒ यद्वदा॑मि॒ यो अ॑ग्नीषो॒मावजु॑षे॒ सखा॑या ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं ने धरती और आकाश को उत्पन्न किया है. मैं ने ही छः ऋलुओं और गंगा आदि सात नदियों और सात सागरों का निर्माण किया है. मैं अग्नि और सोम को सागर के निर्माण में सहयोग के रूप में प्राप्त करता हूं. (३)
EN English Translation
I have created the earth and the sky. I have created six rillus and seven rivers and seven oceans like Ganga. I receive Agni and Som as a collaboration in the creation of sagar. (3)