Popular:
अथर्ववेद

Kanda 6 • Sukta 73

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 6

Kanda 6 • Sukta 73

3 Mantras Loaded
Mantra 6.73.1

एह या॑तु॒ वरु॑णः॒ सोमो॑ अ॒ग्निर्बृह॒स्पति॒र्वसु॑भि॒रेह या॑तु । अ॒स्य श्रिय॑मुप॒संया॑त॒ सर्व॑ उ॒ग्रस्य॑ चे॒त्तुः संम॑नसः सजाताः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

वरुण, सोम एवं अग्नि देव कर्म के निमित्त यहां आएं. बृहस्पति देव आठ वसुओं के साथ यहां आएं. हे समान जन्म वाले बांधवो! तुम सब समान मन वाले हो कर इस शक्तिशाली एवं कार्यअकार्य जानने वाले यजमान के अधीन हो जाओ. (१)

EN English Translation

Varun, Som and Agni Dev come here for karma. Jupiter dev come here with eight Vasus. O brothers of equal birth! All of you become equal-minded and subject to this powerful and non-functional host. (1)

Mantra 6.73.2

यो वः॒ शुष्मो॒ हृद॑येष्व॒न्तराकू॑ति॒र्या वो॒ मन॑सि॒ प्रवि॑ष्टा । तान्त्सी॑वयामि ह॒विषा॑ घृ॒तेन॒ मयि॑ सजाता र॒मति॑र्वो अस्तु ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बांधवो! तुम्हारे हृदयों में जो शीर्षक बल है और तुम्हारे मन में जो सब कुछ प्राप्त करने की अभिलाषा है, मैं हवन किए जाते हुए इस हवि के द्वारा बल और उस अभिलाषा को परस्पर संबंधित करता हूं. तुम्हारी अनुकूल प्रवृत्ति मुझ सौमनस्य के इच्छुक पुरुष को प्राप्त हो. (२)

EN English Translation

O bind! The title force in your hearts and the desire to achieve everything in your mind, I interrelated the force and that desire through this havi while performing havan. May your favorable attitude be attained by a man desirous of harmony. (2)

Mantra 6.73.3

इ॒हैव स्त॒ माप॑ या॒ताध्य॒स्मत्पू॒षा प॒रस्ता॒दप॑थं वः कृणोतु । वास्तो॒ष्पति॒रनु॑ वो जोहवीतु॒ मयि॑ सजाता र॒मति॑र्वो अस्तु ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बांधवो! आप मेरे घर में प्रेम से निवास करें तथा यहां से कहीं न जाएं. यदि तुम मेरे प्रतिकूल आचरण करो तो सविता देव तुम्हारा मार्ग रोकें. घरों के पालक देव वाष्तोस्पति तुम्हें मेरे लिए बुलाएं. सौमनस्य के इच्छुक मुझ यजमान के प्रति तुम्हारी अनुकूल प्रवृत्ति हो. (३)

EN English Translation

O bind! You live in my house with love and do not go anywhere from here. If you behave against me, Savita Dev should stop your path. May Varshtospati, the foster god of the houses, call you for me. You have a favorable attitude towards the host, who is willing to be harmonious. (3)

卐 HinduText AI