Popular:
अथर्ववेद

Kanda 6 • Sukta 83

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 6

Kanda 6 • Sukta 83

4 Mantras Loaded
Mantra 6.83.1

अप॑चितः॒ प्र प॑तत सुप॒र्णो व॑स॒तेरि॑व । सूर्यः॑ कृ॒णोतु॑ भेष॒जं च॒न्द्रमा॒ वोऽपो॑च्छतु ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे गंडमालाओ! जिस प्रकार बाज पक्षी अपने निवास स्थान से उड़ता है, उसी प्रकार तुम मेरे शरीर से निकल जाओ. सूर्य मेरी चिकित्सा करें और चंद्रमा मेरे शरीर से तुम्हें दूर करें. (१)

EN English Translation

O gandmalao! Just as the eagle bird flies from its habitat, so you get out of my body. May the sun heal me and the moon remove you from my body. (1)

Mantra 6.83.2

एन्येका॒ श्येन्येका॑ कृ॒ष्णैका॒ रोहि॑णी॒ द्वे । सर्वा॑सा॒मग्र॑भं॒ नामावी॑रघ्नी॒रपे॑तन ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

एक गंडमाला लाल रंग की, दूसरी श्वेत वर्ण की तथा तीसरी काले रंग की है. इन के अतिरिक्त दो गंडमालाएं लाल रंग की हैं. मैं इन सब को प्रसन्न करने वाले नाम का उच्चारण करता हूं. इस से प्रसन्न हो कर तुम इस पुरुष को त्याग कर अन्यत्र चली जाओ. (२)

EN English Translation

One goiter is red in colour, the other is white in colour and the third is black. Apart from these, two goiter are red in color. I pronounce a name that pleases all this. Pleased with this, you leave this man and go elsewhere. (2)

Mantra 6.83.3

अ॒सूति॑का रामाय॒ण्यप॒चित्प्र प॑तिष्यति । ग्लौरि॒तः प्र प॑तिष्यति॒ स ग॑लु॒न्तो न॑शिष्यति ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

पीब बहाने वाली तथा घाव के रूप वाली गंडमाला इस पुरुष के शरीर से दूर जाएगी. इस के घाव के कारण होने वाला दुःख नष्ट हो जाएगा तथा चंद्रमा गंडमालाओं की पीड़ा को शेष नहीं रखेगा. (३)

EN English Translation

The ganglion that sheds the pus and the form of a wound will go away from this man's body. The sorrow caused by this wound will be destroyed and the moon will not keep the pain of the ganges. (3)

Mantra 6.83.4

वी॒हि स्वामाहु॑तिं जुषा॒णो मन॑सा॒ स्वाहा॒ मन॑सा॒ यदि॒दं जु॒होमि॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे घाव रोग के अभिमानी देव! तुम अपनी आहुति का भक्षण करो. सेवा किए जाते हुए तुम आहुति का भक्षण करो. मैं भी मन से यह हवि देता हूं. (४)

EN English Translation

O arrogant God of wound disease! You eat your sacrifice. While serving, you should eat sacrifice. I also give this havi with my heart. (4)

卐 HinduText AI