Kanda 6 • Sukta 91
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 6 • Sukta 91
इ॒मं यव॑मष्टायो॒गैः ष॑ड्यो॒गेभि॑रचर्कृषुः । तेना॑ ते त॒न्वो॒ रपो॑ऽपा॒चीन॒मप॑ व्यये ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
ओषधि के रूप में प्रयोग में लाए जाते हुए जौ को आठ बैलों वाले तथा छः बैलों वाले हल से जोत कर उत्पन्न किया गया है. हे रोगी! उस जौ से मैं तेरे शरीर के रोग के कारण पाप को दूर करता हूं. (१)
EN English Translation
Used as a medicine, barley has been ploughed with a plough with eight bulls and six bulls. O patient! With that barley, I remove sin due to the disease of your body. (1)
न्यग्वातो॑ वाति॒ न्यक्तपति॒ सूर्यः॑ । नी॒चीन॑म॒घ्न्या दु॑हे॒ न्यग्भवतु ते॒ रपः॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
वायु जिस प्रकार नीचे चलती है, सूर्य जिस प्रकार नीचे तपते हैं, जिस प्रकार गायों से नीचे की ओर दूध काढ़ा जाता है, हे रोगी! उसी प्रकार तेरे रोग का कारण पाप शांत हो जाए. (२)
EN English Translation
The way the air moves down, the way the sun heats down, the way milk is brewed downwards from the cows, O patient! In the same way, the cause of your disease should be calmed down by sin. (2)
आप॒ इद्वा उ॑ भेष॒जीरापो॑ अमीव॒चात॑नीः । आपो॒ विश्व॑स्य भेष॒जीस्तास्ते॑ कृण्वन्तु भेष॒जम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
सभी ओषधियां जल का विकार हैं. इस प्रकार जल ही रोग निवारण के लिए उत्तम ओषधि है. जल सारे संसार के लिए ओषधि रूप है, वे ही जल तेरे लिए रोग निवारक ओषधि बनें. (३)
EN English Translation
All medicines are water disorders. Thus, water is the best medicine for disease prevention. Water is a medicinal form for the whole world, that water should be a disease-relieving medicine for you. (3)