Mandal 10 • Sukta 95
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 10 • Sukta 95
ह॒ये जाये॒ मन॑सा॒ तिष्ठ॑ घोरे॒ वचां॑सि मि॒श्रा कृ॑णवावहै॒ नु । न नौ॒ मन्त्रा॒ अनु॑दितास ए॒ते मय॑स्कर॒न्पर॑तरे च॒नाह॑न् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
पुरूरवा ने कहा-“हे दुःख देने वाली पत्नी! अनुरागपूर्ण मन से क्षण भर मेरे समीप ठहरो. हम आज शीघ्र ही कथोपकथन करें. आज यदि हमारी बातें अनकही रह गई तो आने वाले दिन सुखकारक नहीं होंगे.” (१)
EN English Translation
Pururva said, "O wife of sorrow! Stay close to me for a moment with a loving heart. Let's make a fuss today soon. Today, if our words are left unsaid, the days to come will not be pleasant." (1)
किमे॒ता वा॒चा कृ॑णवा॒ तवा॒हं प्राक्र॑मिषमु॒षसा॑मग्रि॒येव॑ । पुरू॑रवः॒ पुन॒रस्तं॒ परे॑हि दुराप॒ना वात॑ इवा॒हम॑स्मि ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
उर्वशी ने कहा-—“केवल बातों से क्या होगा? पूर्ववर्ती उषाओं के समान मैं तुम्हारे पास से चली गई हूं. हे पुरूरवा! तुम अपने घर को पुनः चले जाओ. मैं वायु के समान दुष्प्राप्य हूं.” (२)
EN English Translation
Urvashi said, "What will happen with only things? Like the previous ushas, I have gone from you. O puruva! You go back to your house. I am as ill-fated as the wind." (2)
इषु॒र्न श्रि॒य इ॑षु॒धेर॑स॒ना गो॒षाः श॑त॒सा न रंहिः॑ । अ॒वीरे॒ क्रतौ॒ वि द॑विद्युत॒न्नोरा॒ न मा॒युं चि॑तयन्त॒ धुन॑यः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
पुरूरवा ने कहा-“तुम्हारे बिना मैं विजय पाने के लिए तरकस से बाण नहीं निकाल पाता और न सैकड़ों गायों को वेगपूर्वक शत्रुओं से छीन पाता हूं. वीरविहीन राज्यव्यवस्था में मेरा सामर्थ्य प्रकाशित नहीं होता. शत्रु को कंपित करने वाले मेरे वीर संग्राम में सिंहनाद नहीं करते. (३)
EN English Translation
Pururva said, "Without you, I would not have been able to remove the arrow from the tarkas to win, nor could I swiftly snatch hundreds of cows from the enemies. My power is not illuminated in a stateless polity. Those who vibrate the enemy do not sing in my heroic struggle. (3)
सा वसु॒ दध॑ती॒ श्वशु॑राय॒ वय॒ उषो॒ यदि॒ वष्ट्यन्ति॑गृहात् । अस्तं॑ ननक्षे॒ यस्मि॑ञ्चा॒कन्दिवा॒ नक्तं॑ श्नथि॒ता वै॑त॒सेन॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
उर्वशी ने कहा-“हे उषा! यह उर्वशी यदि पतिगृह में अपने ससुर को भोजन देना चाहती तो समीपवर्ती कक्ष से पति के रात में सोने वाले कमरे में जाती तथा रात-दिन अपने पति के साथ रमणसुख भोगती.” (४)
EN English Translation
Urvashi said, "Hey Usha! If this Urvashi wanted to give food to her father-in-law in the husband's house, she would go from the adjoining room to her husband's sleeping room at night and enjoy the fun with her husband day and night." (4)
त्रिः स्म॒ माह्नः॑ श्नथयो वैत॒सेनो॒त स्म॒ मेऽव्य॑त्यै पृणासि । पुरू॑र॒वोऽनु॑ ते॒ केत॑मायं॒ राजा॑ मे वीर त॒न्व१॒॑स्तदा॑सीः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पुरूरवा! तुम दिन में तीन बार पुरुष इंद्रिय द्वारा ताडित करते थे. किसी सौत के साथ मेरी होड़ नहीं थी. मैं प्रतिदिन तुम्हारे शयनकक्ष में आती थी. हे वीर राजा! तुम मेरे शरीर को सुख देते थे.” (५)
EN English Translation
O puruva! You used to be shaken by the male senses three times a day. I didn't have a competition with a saut. I used to come to your bedroom every day. O brave king! You used to make my body happy." (5)
या सु॑जू॒र्णिः श्रेणिः॑ सु॒म्ना॑पिर्ह्र॒देच॑क्षु॒र्न ग्र॒न्थिनी॑ चर॒ण्युः । ता अ॒ञ्जयो॑ऽरु॒णयो॒ न स॑स्रुः श्रि॒ये गावो॒ न धे॒नवो॑ऽनवन्त ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
पुरूरवा ने कहा-“मेरे महल में तुम्हारे आने के बाद सुजूर्णि, श्रेणि, सुम्न, आपि, हृदेचक्षु, ग्रंथिनी, चरण्यू आदि अप्सराएं गोष्ठ में जाने वाली गायों के समान शब्द करती हुई नहीं आती थीं.” (६)
EN English Translation
Pururva said, "After your arrival in my palace, the nymphs like Sujurni, Shreni, Suman, Api, Hridechanshu, Gandni, Charanyu, etc., did not come with words like cows going to the seminar." (6)
सम॑स्मि॒ञ्जाय॑मान आसत॒ ग्ना उ॒तेम॑वर्धन्न॒द्य१॒ः॑ स्वगू॑र्ताः । म॒हे यत्त्वा॑ पुरूरवो॒ रणा॒याव॑र्धयन्दस्यु॒हत्या॑य दे॒वाः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
उर्वशी ने कहा-“पुरूरवा के जन्म के समय देखने के लिए देवपत्नियां भी एकत्रित हुई तथा स्वयं बहने वाली नदियों ने भी उसे आश्रित बनकर बढ़ाया. देवों ने युद्ध में शत्रुहनन करने के लिए तुम्हारी अत्यंत वृद्धि की.” (७)
EN English Translation
Urvashi said, "At the time of Pururva's birth, the devapatis also gathered to see and the rivers that flowed on themselves also extended him as a dependent. The gods have greatly increased you to make enemies in battle." (7)
सचा॒ यदा॑सु॒ जह॑ती॒ष्वत्क॒ममा॑नुषीषु॒ मानु॑षो नि॒षेवे॑ । अप॑ स्म॒ मत्त॒रस॑न्ती॒ न भु॒ज्युस्ता अ॑त्रसन्रथ॒स्पृशो॒ नाश्वाः॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
पुरूरवा ने कहा-“मानव रूपधारी पुरूरवा जब अमानुष रूपधारिणी अप्सराओं के सामने गए, तब वे इस प्रकार भाग गई, जिस प्रकार हिरनी व्याध से दूर भागती है अथवा रथ में जुते हुए घोड़े भागते हैं. (८)
EN English Translation
Pururva said, "When the human-ized Pururva went in front of the amanush rupdharini nymphs, they ran away in the same way as the deer runs away from the disease or the horses running away in the chariot. (8)
यदा॑सु॒ मर्तो॑ अ॒मृता॑सु नि॒स्पृक्सं क्षो॒णीभिः॒ क्रतु॑भि॒र्न पृ॒ङ्क्ते । ता आ॒तयो॒ न त॒न्वः॑ शुम्भत॒ स्वा अश्वा॑सो॒ न क्री॒ळयो॒ दन्द॑शानाः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
जब मानव पुरूरवा ने मरणरहित अप्सराओं को विशेषरूप से स्पर्श करते हुए वचन और कर्म से उनके साथ संपर्क स्थापित किया, तब वे क्रीड़ारत अश्वों के समान शब्द करके भाग गई और दिखाई नहीं दीं. (९)
EN English Translation
When manav Pururva established contact with them by word and deed, touching the undeadly nymphs in particular, they ran away with the same words as the playing horses and did not appear. (9)
वि॒द्युन्न या पत॑न्ती॒ दवि॑द्यो॒द्भर॑न्ती मे॒ अप्या॒ काम्या॑नि । जनि॑ष्टो अ॒पो नर्यः॒ सुजा॑तः॒ प्रोर्वशी॑ तिरत दी॒र्घमायुः॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
जो उर्वशी आकाश से गिरने वाली बिजली के समान शुभ्र बनी तथा मेरी विस्तृत अभिलाषाओं को पूर्ण किया, उसके गर्भ से मानवहितकारी पुत्र उत्पन्न हुआ. उस समय उर्वशी ने मुझे दीर्घ आयु प्रदान की. (१०)
EN English Translation
Urvashi, who became as white as lightning falling from the sky and fulfilled my wide desires, gave birth to a man-giving son from her womb. At that time Urvashi gave me a long life. (10)
ज॒ज्ञि॒ष इ॒त्था गो॒पीथ्या॑य॒ हि द॒धाथ॒ तत्पु॑रूरवो म॒ ओजः॑ । अशा॑सं त्वा वि॒दुषी॒ सस्मि॒न्नह॒न्न म॒ आशृ॑णोः॒ किम॒भुग्व॑दासि ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
उर्वशी ने कहा-“हे पुरूरवा! धरती की रक्षा के लिए तुम पुत्ररूप में उत्पन्न हुए थे. इसी हेतु तुमने मेरे उदर में अपना तेज गर्भरूप में धारण किया था. उस समय मैंने तुम्हें बता दिया था कि किसी परिस्थिति में तुम्हारे पास नहीं रहूंगी. उस समय तुमने मेरी बात नहीं सुनी. इस समय व्यर्थ बातें क्यों कर रहे हो?” (११)
EN English Translation
Urvashi said, "O puruva! You were born as a son to protect the earth. That's why you put your bright embodiment in my abdomen. At that time I told you that I would not be with you under any circumstances. You didn't listen to me at the time. Why are you doing useless things at this time?" (11)
क॒दा सू॒नुः पि॒तरं॑ जा॒त इ॑च्छाच्च॒क्रन्नाश्रु॑ वर्तयद्विजा॒नन् । को दम्प॑ती॒ सम॑नसा॒ वि यू॑यो॒दध॒ यद॒ग्निः श्वशु॑रेषु॒ दीद॑यत् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
पुरूरवा ने कहा-“तुम्हारे उदर से उत्पन्न पुत्र मुझे कब चाहेगा? मुझे पितारूप में जानकर क्या वह आंसू नहीं बहाएगा? एक-दूसरे को चाहने वाले पति-पत्नी को कौन अलग करना चाहेगा? इस समय तुम्हारे उदर से उत्पन्न पुत्ररूपी अग्नि तुम्हारे ससुर के घर में प्रज्वलित हो.” (१२)
EN English Translation
Pururva said, "When will the son born of your stomach want me?" Will he not shed tears when he knows me as a father? Who would want to separate the husband and wife who want each other? At this time, let the agni of your belly be ignited in your father-in-law's house." (12)
प्रति॑ ब्रवाणि व॒र्तय॑ते॒ अश्रु॑ च॒क्रन्न क्र॑न्ददा॒ध्ये॑ शि॒वायै॑ । प्र तत्ते॑ हिनवा॒ यत्ते॑ अ॒स्मे परे॒ह्यस्तं॑ न॒हि मू॑र॒ मापः॑ ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
उर्वशी ने कहा--“मैं तुम्हारी बात का उत्तर दे रही हूं. मेरा पुत्र तुम्हारे पास जाकर कभी आंसू नहीं बहाएगा. मैं सदा उसके कल्याण का ध्यान रखूंगी. मैं तुम्हारे पुत्र को तुम्हारे पास पहुंचा दूंगी. हे ज्ञानरहित पुरूरवा! अब अपने घर लौट जाओ. तुम मुझे नहीं पा सकोगे.” (१३)
EN English Translation
Urvashi said, "I am answering your point. My son will never go to you and shed tears. I will always take care of his welfare. I'll bring your son to you. O pooruva without knowledge! Now go back to your home. You won't be able to find me." (13)
सु॒दे॒वो अ॒द्य प्र॒पते॒दना॑वृत्परा॒वतं॑ पर॒मां गन्त॒वा उ॑ । अधा॒ शयी॑त॒ निरृ॑तेरु॒पस्थेऽधै॑नं॒ वृका॑ रभ॒सासो॑ अ॒द्युः ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
पुरूरवा ने कहा-“तुम्हारे साथ क्रीड़ा करने वाला तुम्हारा प्रेमी मैं आज ही गिर पडूंगा. फिर कभी नहीं उठूंगा. मैं बहुत दूर चला जाऊंगा. मैं उस दुर्दशा में ही मर जाऊंगा एवं वेगशील भेड़िए मुझे खा जाएंगे.” (१४)
EN English Translation
Pururva said, "I will fall today, your lover who played with you. I'll never get up again. I'll go too far. I will die in that plight and the fast wolves will eat me up." (14)
पुरू॑रवो॒ मा मृ॑था॒ मा प्र प॑प्तो॒ मा त्वा॒ वृका॑सो॒ अशि॑वास उ क्षन् । न वै स्त्रैणा॑नि स॒ख्यानि॑ सन्ति सालावृ॒काणां॒ हृद॑यान्ये॒ता ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
उर्वशी ने कहा-“हे पुरूरवा! तुम मत मरो. तुम धरती पर मत गिरो. अशुभ भेड़िए तुम्हें न खाएं. स्त्रियों की मैत्री वास्तविक नहीं होती. स्त्रियों का हृदय भेड़ियों के हृदय के समान होता है.” (१५)
EN English Translation
Urvashi said, "O puruva! You don't die. Don't fall to the earth. Don't eat you ominous wolves. Women's friendships are not real. The heart of women is like the heart of wolves." (15)
यद्विरू॒पाच॑रं॒ मर्त्ये॒ष्वव॑सं॒ रात्रीः॑ श॒रद॒श्चत॑स्रः । घृ॒तस्य॑ स्तो॒कं स॒कृदह्न॑ आश्नां॒ तादे॒वेदं ता॑तृपा॒णा च॑रामि ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
मैंने अनेक रूप धारण करके मानवों में भ्रमण किया है. मैं चार वर्ष तक रात के समय मानवों के बीच रही हूं. मैं दिन में एक बार घी पीकर तृप्त हो गई हूं और विचरण करती रही हुं.” (१६)
EN English Translation
I have taken many forms and traveled among human beings. I've been among people at night for four years. I have been satiated once a day after drinking ghee and have been walking around." (16)
अ॒न्त॒रि॒क्ष॒प्रां रज॑सो वि॒मानी॒मुप॑ शिक्षाम्यु॒र्वशीं॒ वसि॑ष्ठः । उप॑ त्वा रा॒तिः सु॑कृ॒तस्य॒ तिष्ठा॒न्नि व॑र्तस्व॒ हृद॑यं तप्यते मे ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
पुरूरवा ने कहा-“अंतरिक्ष को पूर्ण करने वाली एवं जल का निर्माण करने वाली उर्वशी को अतिशय वासदाता पुरूरवा (मैं) वश में करता हूं. शोभन कर्म वाला पुरूरवा तुम्हारे पास रहे. मेरा हृदय तप्त हो रहा है. तुम लौट आओ. (१७)
EN English Translation
Pururva said, "I subdue Urvashi, who completes space and creates water, very much. Shobhan Karma Wala Pururva stay with you. My heart is heating up. You come back. (17)
इति॑ त्वा दे॒वा इ॒म आ॑हुरैळ॒ यथे॑मे॒तद्भव॑सि मृ॒त्युब॑न्धुः । प्र॒जा ते॑ दे॒वान्ह॒विषा॑ यजाति स्व॒र्ग उ॒ त्वमपि॑ मादयासे ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
उर्वशी ने कहा-“हे इड़ा के पुत्र पुरूरवा! ये सारे देव कह रहे हैं कि तुम मृत्यु को वश में करने वाले बनोगे. तुम हव्य द्वारा देवों का उत्तम यज्ञ करोगे एवं स्वर्ग में आनंद पाओगे.” (१८)
EN English Translation
Urvashi said, "O son of Ida, Pururva! All these gods are saying that you will become the one who subdues death. You will perform the best sacrifice of the gods through havya and you will find joy in heaven. (18)