Chapter / Prapathak 12 • Dashati / Sukta 4
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 12 • Dashati / Sukta 4
अर्षा सोम द्युमत्तमोऽभि द्रोणानि रोरुवत् । सीदन्योनौ योनेष्वा ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप वन में विराजमान रहते हैं. आप दयुतिमान हैं. आप आवाज करते हुए द्रोणकलश में जाते हैं. (१)
EN English Translation
O Mon! You sit in the forest. You are the gaming. You go to Dronakalsh while making a sound. (1)
अप्सा इन्द्राय वायवे वरुणाय मरुद्भ्यः । सोमा अर्षन्तु विष्णवे ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप इंद्र, वायु, वरुण, मरुद्गणों, विष्णु के लिए जल में मिश्रित होने की कृपा कीजिए. (२)
EN English Translation
O Mon! Please be mixed with water for Indra, Vayu, Varuna, Marudganas, Vishnu. (2)
इषं तोकाय नो दधदस्मभ्यँ सोम विश्वतः । आ पवस्व सहस्रिणम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हमारे लिए सभी प्रकार के वैभव सभी ओर से प्रदान कीजिए. आप हजारों धाराओं से झरने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O Mon! You provide all kinds of splendour for us from all sides. Please shower thousands of streams. (3)
सोम उ ष्वाणः सोतृभिरधि ष्णुभिरवीनाम् । अश्वयेव हरिता याति धारया मन्द्रया याति धारया ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! यजमान आप को निचोड़ कर परिष्कृत करते हैं. आप घोड़े की तरह गतिशील धारा से द्रोणकलश में जाते हैं. आप मंद गति से द्रोणकलश में जाते हैं. (४)
EN English Translation
O Mon! Hosts squeeze and refine you. You go from a moving stream like a horse to Dronakalsh. You go to Dronalash at a slow pace. (4)
अनूपे गोमान्गोभिरक्षाः सोमो दुग्धाभिरक्षाः । समुद्रं न संवरणान्यग्मन्मन्दी मदाय तोशते ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! नदियां जैसे समुद्र का वरण कर के स्थिर होती हैं, उसी प्रकार सोमरस द्रोणकलश में पहुंच कर स्थिर हो रहा है. सोमरस अनुपम, गो से युक्त, आनंददायी व पोषक है. (५)
EN English Translation
O Mon! Just as rivers are stable by selecting the sea, so Someras is stabilizing by reaching Dronalash. Someras is unique, go-rich, enjoyable and nutritious. (5)
यत्सोम चित्रमुक्थ्यं दिव्यं पार्थिवं वसु । तन्नः पुनान आ भर ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप दिव्य व अदभुत हैं. पृथ्वी पर जो भी ऐश्वर्य है, वह सब आप हमें प्राप्त कराने की कृपा कीजिए. (६)
EN English Translation
O Mon! You are divine and wonderful. Whatever opulence is there on earth, please get all that you have. (6)
वृषा पुनान आयुँषि स्तनयन्नधि बर्हिषि । हरिः सन्योनिमासदः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हरे व पवित्र हैं. आप आवाज करते हुए श्रेष्ठ योनि (स्थान) में कुश के आसन पर विराजमान होइए. (७)
EN English Translation
O Mon! You are green and holy. You sit on the seat of Kush in the best vagina (place) while making a sound. (7)
युवँ हि स्थः स्वःपती इन्द्रश्च सोम गोपती । ईशाना पिप्यतं धियः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हे सोम! आप देव वैभव के स्वामी हैं. आप गोपति (स्वामी) व बुद्धि के रक्षक हैं. आप हमारी बुद्धि को श्रेष्ठ कर्मों में (राहों में) लगाने की कृपा कीजिए. (८)
EN English Translation
O Indra! O Mon! You are the swami of god's glory. You are the protector of gopati (master) and wisdom. Please put our intellect in the best deeds (in the paths). (8)