Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 15 • Dashati / Sukta 4

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 15

Chapter / Prapathak 15 • Dashati / Sukta 4

5 Mantras Loaded
Mantra 15.4.1

उत्ते शुष्मास ईरते सिन्धोरूर्मेरिव स्वनः । वाणस्य चोदया पविम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप की आवाज समुद्र की तरंगों जैसी है. आप समुद्र की तरह ही गति से बहते हैं. आप पवित्र वाणी को प्रेरित करने की कृपा कीजिए. (१)

EN English Translation

O Mon! Your voice is like the waves of the sea. You flow at the same speed as the sea. Please inspire holy speech. (1)

Mantra 15.4.2

प्रसवे त उदीरते तिस्रो वाचो मखस्युवः । यदव्य एषि सानवि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप के प्रसव (उत्पन्न) होने के बाद यजमान के मुख से तीन वाणियां (ऋगवेद, यजुर्वेद और सामवेद के मंत्रों की) उच्चरित होती हैं. तत्पश्चात आप को ऊंचे स्थान पर बैठा कर परिष्कृत किया जाता है. (२)

EN English Translation

O Mon! After you are born, three verses (of mantras of RigVeda, Yajurveda and Samaveda) are recited from the mouth of the host. After that you are refined by sitting in a high position. (2)

Mantra 15.4.3

अव्या वारैः परि प्रियँ हरिँ हिन्वन्त्यद्रिभिः । पवमानं मधुश्चुतम् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र हैं व मधु चुआते हैं. यजमान आप को पत्थर से कूट कर रस निकालते हैं. आप को जल से निमग्न कर देते हैं. आप को भेड़ के बालों से बनी छलनी से छान कर परिष्कृत किया जाता है. (३)

EN English Translation

O Mon! You are holy and you are sweet. The host crushes you with a stone and extracts juice. They submerge you with water. You are refined by filtering with a sieve made of sheep's hair. (3)

Mantra 15.4.4

आ पवस्व मदिन्तम पवित्रं धारया कवे । अर्कस्य योनिमासदम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप आइए और आप इंद्र को आनंद देने हेतु धाराओं से (पवित्र) छलनी में छनने की कृपा कीजिए. (४)

EN English Translation

O Mon! You come and please filter indra in a (holy) sieve from the streams to give pleasure. (4)

Mantra 15.4.5

स पवस्व मदिन्तम गोभिरञ्जानो अक्तुभिः । एन्द्रस्य जठरं विश ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप मददायी व गाय के दूध के साथ मिले हुए हैं. आप पवित्र धारा से छनिए. आप इंद्र के पेट में प्रविष्ट होने की कृपा कीजिए. (५)

EN English Translation

O Mon! You are mixed with maddayi and cow's milk. You filter from the holy stream. Please enter Indra's stomach. (5)

卐 HinduText AI