Chapter / Prapathak 16 • Dashati / Sukta 9
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 16 • Dashati / Sukta 9
पवमानस्य जिघ्नतो हरेश्चन्द्रा असृक्षत । जीरा अजिरशोचिषः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप हरे हैं. आप के रस की धारा प्रसन्रतादायक है. वह छन कर और साफ हो कर झरती है. आप शत्रुनाशक हैं और सब जगह जा सकते हैं. (१)
EN English Translation
O Mon! You're green. Your stream of juice is gratifying. She filters and cleans. You are an enemy destroyer and can go everywhere. (1)
पवमानो रथीतमः शुभ्रेभिः शुभ्रशस्तमः । हरिश्चन्द्रो मरुद्गणः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पवित्र, उच्चतम स्थान पर शोभित, उज्ज्वलतर से उज्ज्वलतम, हरित शोभा वाले व सब को प्रसन्नता देने वाले हैं. आप को पुष्ट बनाने में मरुद्गण भी आप की सहायता करते हैं. (२)
EN English Translation
O Mon! You are holy, adorned in the highest place, brightest to brightest, green beauty and happy to everyone. Maruds also help you to strengthen you. (2)
पवमान् व्यश्नुहि रश्मिभिर्वाजसातमः । दधत्स्तोत्रे सुवीर्यम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप पवित्र हैं. आप घोड़े की तरह अपनी किरणों से सर्वत्र पहुंच जाते हैं. आप यजमानों को अच्छा वीर्य (श्रेष्ठ संतान) प्रदान करते हैं. (३)
EN English Translation
O Mon! You are holy. You reach everywhere with your rays like a horse. You provide good semen (best offspring) to the hosts. (3)
परीतो षिञ्चता सुतँ सोमो य उत्तमँ हविः । दधन्वाँ यो नर्यो अप्स्वा३न्तरा सुषाव सोममद्रिभिः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
यजमान जल में सोम को मिलाते हैं. वे पत्थरों से कूट कर सोमरस निकालते हैं. वह देवताओं के लिए श्रेष्ठ है. यजमान उस से सब ओर सींचें. (४)
EN English Translation
The hosts mix Som in the water. They crush with stones and remove somersas. He is superior to the gods. Let the host water from him everywhere. (4)
नूनं पुनानोऽविभिः परि स्रवादब्धः सुरभिन्तरः । सुते चित्वाप्सु मदामो अन्धसा श्रीणन्तो गोभिरुत्तरम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! छान कर, शुद्ध बना कर आप को गायों के दूध के साथ मिला लिया जाता है. इतना हो जाने पर आप को जल में मिलाया जाता है. तब आप अच्छी तरह सेवन योग्य हो जाते हैं. आप अमर और बहुत सुगंध वाले हैं. (५)
EN English Translation
O Mon! By filtering, making it pure, you are mixed with cow's milk. When this is done, you are mixed in water. Then you become well consumeable. You are immortal and very fragrant. (5)
हि हिन्दी अनुवाद
सोमरस विलक्षण है और देवताओं के लिए आनंददायी है, यज्ञ का प्रमुख साधन है. सब को देखने के लिए सोम कलश में स्थित रहने की कृपा करें. (६)
EN English Translation
Someras is eccentric and enjoyable to the gods, the main instrument of yajna. Please stay in som kalash to see everyone. (6)
असावि सोमो अरुषो वृषा हरी राजेव दस्मो अभि गा अचिक्रदत् । पुनानो वारमत्येष्यव्ययँ श्येनो न योनिं घृतवन्तमासदत् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम हरे रंग के, शक्तिवर्धक, प्रकाशित व राजा के समान दर्शनीय हैं. इन के रस को भेड़ के बालों से बनी छलनी में छाना जाता है. गाय के दूध में मिल कर सोमरस और अधिक पवित्र हो जाता है. वह जल से भरे हुए कलशों में वैसे ही प्रवेश करता है, जैसे वेग से उड़ता हुआ पक्षी उतरता है. (७)
EN English Translation
Soma is green, powerful, illuminated and visible like a king. Their juice is filtered in a sieve made of sheep's hair. By mixing with cow's milk, someras becomes more sacred. He enters the urns filled with water just as a flying bird descends at a velocity. (7)
पर्जन्यः पिता महिषस्य पर्णिनो नाभा पृथिव्या गिरिषु क्षयं दधे । स्वसार आपो अभि गा उदासरन्त्सं ग्रावभिर्वसते वीते अध्वरे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम पर्वत पर निवास करते हैं. वे पर्वत पृथ्वी की नाभि पर स्थित हैं और उन के पत्ते खूब बड़ेबड़े होते हैं. बरसने वाले बादल उन के पिता हैं. वे गाय के दूध, पानी और स्तुतियों से यज्ञ स्थल पर पधार वहां प्रतिष्ठित होते हैं. (८)
EN English Translation
Som resides on Mount. Those mountains are located on the navel of the earth and their leaves are very big. The rain clouds are their father. They come to the yajna site with cow's milk, water and eulogies and are revered there. (8)
कविर्वेधस्या पर्येषि माहिनमत्यो न मृष्टो अभि वाजमर्षसि । अपसेधन्दुरिता सोम नो मृड घृता वसानः परि यासि निर्णिजम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप विद्वानों द्वारा जाने जाते हैं और जलमय हैं. आप छलनी में छन कर वैसे ही द्रोणकलश में वेग से जा कर स्थित रहते हैं, जैसे संग्राम स्थल पर जाने वाले घोड़े वेग से वहां जा कर स्थित रहते हैं. आप हमें बुरी बातों और आदतों से दूर रखिए. हमें सब सुख प्रदान कीजिए. (९)
EN English Translation
O Mon! You are known by scholars and are watery. You are filtered in the sieve and located in the dronakalash at the same speed, just as the horses going to the battle site are located there with speed. You keep us away from bad things and habits. Give us all the happiness. (9)