Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 24 • Dashati / Sukta 3

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 24

Chapter / Prapathak 24 • Dashati / Sukta 3

15 Mantras Loaded
Mantra 24.3.1

एदु मधोर्मदिन्तरँ सिञ्चाध्वर्यो अन्धसः । एवा हि वीर स्तवते सदावृधः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! सोमरस मधुर, सुखदायी व इंद्र के लिए आनंददायी है. आप इंद्र की स्तुति कीजिए. वे ही स्तुति के योग्य हैं. आप सोमरस भी उन्हीं की सेवा में समर्पित कीजिए. (१)

EN English Translation

O hosts! Someras is sweet, pleasant and enjoyable for Indra. You praise Indra. They are the ones who deserve praise. You also dedicate Somers to his service. (1)

Mantra 24.3.2

इन्द्र स्थातर्हरीणां न किष्टे पूर्व्यस्तुतिम् । उदानँश शवसा न भन्दना ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप अश्वपति हैं. ऋषियों ने आप के लिए प्रार्थनाएं रची हैं. उन प्रार्थनाओं को (आप द्वारा दी गई) सामर्थ्य के अलावा और किसी तरह नहीं प्राप्त किया जा सकता है. (२)

EN English Translation

O Indra! You are ashwapati. Sages have made prayers for you. Those prayers cannot be received in any way other than the power (given by you). (2)

Mantra 24.3.3

तं वो वाजानां पतिमहूमहि श्रवस्यवः । अप्रायुभिर्ज्ञेभिर्वावृधेन्यम् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप वैभवशाली, धनपति व फुर्तीले हैं. यजमान जो यज्ञ करते हैं, उन यज्ञों से आप बढ़ोतरी प्राप्त करते हैं. हम आप का आह्वान करते हैं. (३)

EN English Translation

O Indra! You are glorious, wealthy and agile. You get increase from the yajnas that the host performs. We call upon you. (3)

Mantra 24.3.4

तं गूर्धया स्वर्णरं देवासो देवमरतिं दधन्विरे । देवत्रा हव्यमूहिषे ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! यज्ञ देवलोक का प्रतिनिधित्व करते हैं. आप इन यज्ञों की पूजा कीजिए. इन यज्ञों के माध्यम से यजमान दिव्य विभूतियां पाते हैँ और धारण करते हैं. अग्नि हमारी हवियों को देवताओं तक पहुंचाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाते हैं. (४)

EN English Translation

O hosts! Yajna represents Devlok. You worship these sacrifices. Through these yajnas, the hosts receive and hold divine personalities. Agni plays the role of mediator to bring our wives to the gods. (4)

Mantra 24.3.5

विभूतरातिं विप्र चित्रशोचिषमग्निमीडिष्व यन्तुरम् । अस्य मेधस्य सोम्यस्य सोभरे प्रेमध्वराय पूर्व्यम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ब्राह्मणो! आप अग्नि की उपासना कीजिए. यज्ञ की सफलता के लिए आप को यह उपासना करनी है. वे अतिशय वैभवदाता, प्रकाशमान, श्रेष्ठ और यज्ञ के प्रमुख हैं. (५)

EN English Translation

O Brahmins! You worship agni. For the success of yajna, you have to do this worship. He is the great splendor, the shining, the superior and the head of the yajna. (5)

Mantra 24.3.6

आ सोम सवानो अद्रिभिस्तिरो वाराण्यव्यया । जनो न पुरि चम्वोर्विशद्धरिः सदो वनेषु दध्रिषे ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! पत्थरों से कूट कर आप का रस निकाला गया है, छान कर उस रस को पवित्र किया गया है. हरा सोमरस वन की लकड़ी के बने पात्र में उसी तरह प्रवेश कर रहा है, जैसे शूरवीर अपनी वीरता से नगर में प्रवेश करने जाता है. (६)

EN English Translation

O Mon! Your juice has been extracted by crushing with stones, filtered and that juice has been purified. The green someras is entering the wooden vessel of the forest in the same way as the knight goes to enter the city with his bravery. (6)

Mantra 24.3.7

स मामृजे तिरो अण्वानि मेष्यो मीड्वान्त्सप्तिर्न वाजयुः । अनुमाद्यः पवमानो मनीषिभिः सोमो विप्रेभिरृक्वभिः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण ऋत्विज्‌ सोमरस को पवित्र कर रहे हैं. स्तोत्रों से वे इस की प्रशंसा कर हहे हैं. वे भेड़ के बाल से बनी छलनी से इसे छान रहे हैं. इसे छानने वाले ऋत्विज्‌ शक्तिमान, हृष्टपुष्ट और घोड़े जैसे बलवान हैं. (७)

EN English Translation

Brahmins are sanctifying Ritvij Someras. They are praising it from the psalms. They are filtering it with a sieve made of sheep's hair. The Ritvijas who filter it are powerful, strong and strong like horses. (7)

Mantra 24.3.8

वयमेनमिदा ह्योऽपीपेमेह वज्रिणम् । तस्मा उ अद्य सवने सुतं भरा नूनं भूषत श्रुते ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! हम वज्रधारी इंद्र को पहले से ही सोमरस पिलाते रहे हैं. आज भी हमें उन्हें यह सोमरस पिलाना चाहिए. वे सोमपान और स्तोत्र श्रवण (सुनने) हेतु हमारे यज्ञ में पधारने की कृपा करें. (८)

EN English Translation

O hosts! We have already been giving somras to Vajradhari Indra. Even today, we should give them this somras. May they please come to our yajna to listen to sompan and stotra. (8)

Mantra 24.3.9

वृकश्चिदस्य वारण उरामथिरा वयुनेषु भूषति । सेमं न स्तोमं जुजुषाण आ गहीन्द्र प्र चित्रया धिया ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! भेड़िए जैसे भयंकर शत्रु भी इंद्र के सामने झुक जाते हैं. वे इंद्र हमारी प्रार्थना स्वीकार करने की कृपा करें. इंद्र हमें विवेक व अद्भुत बुद्धि प्रदान करने की कृपा करें. (९)

EN English Translation

O hosts! Fierce enemies like wolves also bow down in front of Indra. May indra be pleased to accept our prayers. May Indra bless us with wisdom and wonderful intelligence. (9)

Mantra 24.3.10

इन्द्राग्नी रोचना दिवः परि वाजेषु भूषथः । तद्वां चेति प्र वीर्यम् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! यह दिव्य गुण आप दोनों के लिए वीरता का परिचायक है. आप गुण रूपी धन से स्वर्गलोक में शोभायमान और भूषित होते हैं. (१०)

EN English Translation

O Indra! O agni! This divine quality is a sign of valour for both of you. You are adorned and adorned in heaven with the wealth of virtues. (10)

Mantra 24.3.11

इन्द्राग्नी अपसस्परि उप प्र यन्ति धीतयः । ऋतस्य पथ्या अनु ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! होता ऋत्‌ (सत्य) के पथ का अनुगमन कर के सिद्धि की ओर समीप जाते हैं. (११)

EN English Translation

O Indra! O agni! They follow the path of hota rit (truth) and go closer to perfection. (11)

Mantra 24.3.12

इन्द्राग्नी तविषाणि वाम् सधस्थानि प्रयाँसि च । युवोरप्तूर्यं हितम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! आप दोनों की शक्ति और विद्या हितकारी भाव से कार्य करती है. आप शीघ्र कार्य करने की सामर्थ्य रखते हैं. (१२)

EN English Translation

O Indra! O agni! The power and knowledge of both of you work with a beneficial spirit. You have the ability to work quickly. (12)

Mantra 24.3.13

क ईं वेद सुते सचा पिबन्तं कद्वयो दधे । अयं यः पुरो विभिनत्त्योजसा मन्दानः शिप्रयन्धसः ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र और उन की आयु को कौन जान सकता है? वे शत्रुओं के नगर को अपने ओज से नष्ट करने वाले हैं. वे मदमस्त रहते हैं और सुरक्षा कवचधारी है. (१३)

EN English Translation

Who can know Indra and his age? They are going to destroy the city of enemies with their own energy. They remain intoxicated and have a protective shield. (13)

Mantra 24.3.14

दाना मृगो न वारणः पुरुत्रा चरथं दधे । न किष्ट्वा नि यमदा सुते गमो महाँश्चरस्योजसा ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप महान, विचरण कर्ता और आदरणीय हैं. आप अपने बल सहित यज्ञ में पधारने की कृपा कीजिए. आप को रथ ले कर यज्ञ में आने से भला कौन रोक सकता है? आप शत्रु को वैसे ही खोजते हैं, जैसे मतवाला हाथी अपने शत्रु को खोजता है. (१४)

EN English Translation

O Indra! You are great, diabolical and respected. Please come to the yajna with your strength. Who can stop you from coming to the yagna with a chariot? You search for the enemy just as a drunk elephant searches for its enemy. (14)

Mantra 24.3.15

य उग्रः सन्ननिष्टृतः स्थिरो रणाय सँस्कृतः । यदि स्तोतुर्मघवा श‍ृणवद्धवं नेन्द्रो योषत्या गमत् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हमारी संस्कृत में रची हुई स्तुतियों को सुन कर आप अवश्य ही कहीं और नहीं जाएंगे. आप हमारे ही यज्ञ में आने की कृपा करेंगे. वे रण (युद्ध) में स्थिर, अस्त्रशस्त्र से सञ्जित व उग्र रहते हैं. (१५)

EN English Translation

O Indra! After listening to our praises made in Sanskrit, you will definitely not go anywhere else. You will be pleased to come to our own yajna. They remain stable, armed and furious in the battle. (15)

卐 HinduText AI