Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 4 • Dashati / Sukta 9

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 4

Chapter / Prapathak 4 • Dashati / Sukta 9

10 Mantras Loaded
Mantra 4.9.1

परि प्र धन्वेन्द्राय सोम स्वादुर्मित्राय पूष्णे भगाय ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप का रस सुस्वादु (स्वादिष्ट) होता है. आप इंद्र, पूषा व भग देव के लिए प्रवाहित होइए. (१)

EN English Translation

O Mon! Your juice is delicious. You flow for Indra, Pusha and Bhag Dev. (1)

Mantra 4.9.2

पर्यू षु प्र धन्व वाजसातये परि वृत्राणि सक्षणिः । द्विषस्तरध्या ऋणया न ईरसे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप सोमरस से कलश को भर दीजिए. आप उस भरेपूरे द्रोणकलश में भरे रहिए. आप शक्तिमान होइए. आप दुश्मनों पर आक्रमण कीजिए. हमें आप कर्जों से मुक्त कराइए. आप हमारे शत्रुओं को हराइए. आप उन पर हमला करने के लिए जाइए. (२)

EN English Translation

O Mon! You fill the urn with somers. You fill that full dronakalsh. You be powerful. You attack the enemies. Free us from debts. You defeat our enemies. You go to attack them. (2)

Mantra 4.9.3

पवस्व सोम महान्त्समुद्रः पिता देवानां विश्वाभि धाम ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप फैले हुए हैं. आप महान व समुद्र जैसे हैं. आप पिता (पालक) हैं. आप सभी देवताओं के धाम हैं. (३)

EN English Translation

O Mon! You are spread out. You are great and like the sea. You are the father (foster). You are the abode of all gods. (3)

Mantra 4.9.4

पवस्व सोम महे दक्षायाश्वो न निक्तो वाजी धनाय ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! घोड़े की तरह आप को परिष्कृत किया है. आप शक्ति की बढ़ोतरी करते हैं. आप बल व वैभव दीजिए. आप द्रोणकलश में भरे रहिए. (४)

EN English Translation

O Mon! Like the horse you have to refine. You increase the power. You give strength and glory. You stay full in dronalakash. (4)

Mantra 4.9.5

इन्दुः पविष्ट चारुर्मदायापामुपस्थे कविर्भगाय ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप कवि व सुंदर हैं. आप को भग देवता को प्रसन्न करने के लिए जल में मिलाया जाता है. (५)

EN English Translation

O Mon! You are a poet and beautiful. You are mixed in water to please the God of God. (5)

Mantra 4.9.6

अनु हि त्वा सुतँ सोम मदामसि महे समर्यराज्ये । वाजाँ अभि पवमान प्र गाहसे ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! रस निकालने के बाद हम आप का पूजापाठ करते हैं. आप को परिष्कृत करते हैं. आप राज्य की रक्षा कीजिए. आप दुश्मनों की सेना पर हमला करने के लिए प्रस्थान करते हैं. (६)

EN English Translation

O Mon! After extracting the juice, we worship you. You refine. You protect the state. You depart to attack the army of enemies. (6)

Mantra 4.9.7

क ईं व्यक्ता नरः सनीडा रुद्रस्य मर्या अथ स्वश्वाः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे व्यक्त करने वाले मनुष्यो! हमें जानकारी देने की कृपा कीजिए कि एक ही आवास में रहने वाले अपने घोड़ों वाले मरुद्गणों के साथ रुद्र का क्या संबंध है. (७)

EN English Translation

O people who express! Please give us information as to what rudra is related to his horses with marudaganas living in the same house. (7)

Mantra 4.9.8

अग्ने तमद्याश्वं न स्तोमैः क्रतुं न भद्रँ हृदिस्पृशम् । ऋध्यामा त ओहैः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप घोड़ों के समान गतिमान हैं. हम ऊह स्तोत्र गा रहे हैं. यह ऊह स्तोत्र हृदय को स्पर्श करने वाला है. आप की यशगाथा की बढ़ोतरी करने वाला है. (८)

EN English Translation

O agni! You are as moving as horses. We are singing ooh stotras. This ooh stotra is heart-touching. Your success story is going to increase. (8)

Mantra 4.9.9

आविर्मर्या आ वाजं वाजिनो अग्मं देवस्य सवितुः सवम् । स्वर्गाँ अर्वन्तो जयत ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

सविता ने परिष्कृत सोमरस को ग्रहण कर लिया है. वे तेजस्वी व मनुष्य के लिए हितकारी हैं. यजमानों को उन से जीतने के लिए घोड़े और स्वर्ग की इच्छा करनी चाहिए. (९)

EN English Translation

Savita has embraced the sophisticated Somers. They are brilliant and beneficial to human beings. Hosts should desire horses and heaven to win from them. (9)

Mantra 4.9.10

पवस्व सोम द्युम्नी सुधारो महाँ अवीनामनुपूर्व्यः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप प्रकाशमान हैं. आप अच्छी धारा से द्रोणकलश में झरिए. आप अपूर्व व महान हैं. (१०)

EN English Translation

O Mon! You are shining. You get into the dronakalash with a good stream. You are wonderful and great. (10)

卐 HinduText AI